खौफनाक हादसा: नशेड़ी ने रेलिंग तोड़ते हुए ब्रिज से नीचे कुदा दी कार
KHULASA FIRST
संवाददाता

दो युवक-युवती घायल, अन्य सुरक्षित, गाड़ी में शराब की बोतलें भी मिलीं
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राजेंद्र नगर इलाके में देर रात तेज रफ्तार और लापरवाही ने ऐसा कहर बरपाया कि एक कार ब्रिज की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 60 फीट नीचे जा गिरी। हादसा देर अलसुबह करीब 3:30 बजे रेती मंडी से राजेंद्र नगर आने वाले ब्रिज पर हुआ।
कार में चार युवक-युवती सवार थे। हादसे के बाद राहगीरों ने चारों युवक-युवती को निकालकर अस्पताल पहुंचाया, हालांकि दो अन्य सुरक्षित बताए जा रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
राजेंद्र नगर पुलिस के मुताबिक कार क्रमांक एमपी 16 झेडके 7770 तेज रफ्तार से ब्रिज की ओर आ रही थी। अचानक चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार ब्रिज की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। नीचे गिरने के बाद कार पलट गई और उसमें सवार चारों युवक-युवती अंदर फंस गए।
कार पलटने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद राहगीर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। लोगों की मदद से चारों को कार से बाहर निकाला गया। पुलिस ने बताया घटना में अभिजीत पिता जितेंद्र (23), निवासी महालक्ष्मी नगर और आशी (24), निवासी महालक्ष्मी नगर घायल होने पर अस्पताल भेजा था।
वहीं कार में सवार दो अन्य युवक-युवती सुरक्षित बताए गए हैं। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने दुर्घटना के वीडियो बना लिए, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। वीडियो में कार पलटी हुई दिखाई दे रही है और उसके टायर सड़क पर पड़े नजर आ रहे हैं।
खास बात यह कि कार के अंदर शराब की बोतलें भी मिली हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने कार चालक के नशे में होने और अंधाधुंध रफ्तार से वाहन चलाने की बात पुलिस को बताई है। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों सहित टीम मौके पर पहुंची और कार को जब्त किया।
राजेंद्र नगर थाने के हेड कांस्टेबल भारत यादव ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस के मुताबिक युवक-युवतियों से घटना को लेकर मौके पर ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी। उन्हें आज थाने बुलाकर बयान लिए जाएंगे। इसके बाद हादसे की परिस्थितियों और कार चालक की भूमिका के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

7 साल बाद भारत आए शी जिनपिंग:एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत; आज प्रधानमंत्री से होगी अहम मुलाकात

100 करोड़ की सरकारी जमीन पर स्कूल का मामला:इस विद्यालय को बेदखली नोटिस; इतने हजार का जुर्माना

पांच जगह दबिश:अवैध शराब के 5 केस

हादसा:ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर; पहिए के नीचे दबने से युवती की मौत, हाईवे पर 5 किमी जाम

गणेश प्रतिमा की आंखों से आंसू निकलने का दावा:दर्शन के लिए उमड़ी भीड़; भगवान की नाराजगी से जोड़कर देख रहे ग्रामीण

होटल के कमरे में ब्यूटीशियन की मौत:पाइप कारोबारी हिरासत में

स्वाइन फ्लू का खतरा:इतने सैंपल H1N1 पॉजिटिव; यहां भेजे जाएंगे सैंपल, वायरस में बदलाव की होगी जांच

मुगलों के वंशज कर रहे महाराणा प्रताप हॉस्पिटल का संचालन:इम्तियाज मोहम्मद मंसूरी के नाम पर है हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन

देखिए वीडियो:संस्कार भवन के बिजली पोल को लेकर विवाद; भाजपा पार्षद बोले- बच्चों के संस्कार और योग के केंद्र में बाधा डालने की कोशिश

देखिये वीडियो, पुलिस पर पत्रकार को प्रताड़ित करने का आरोप:रिश्वत मांगने और झूठे केस में फंसाने की दे रहे धमकी

भारत का ‘पॉवर शो’:पुतिन से हुई मुलाकात;जिनपिंग से आज होगी भेंट

जहरीली शराब कांड:इलाज के दौरान पंचायत सचिव की मौत; मृतकों का आंकड़ा 33 पहुंचा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार!:वारदात के बाद से लगातार बदल रहा था ठिकाना; क्राइम ब्रांच ने यहां से पकड़ा

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!