खबर
Top News

भीषण हादसा: टैंकर से टकराई पानी की बोतलों से भरी आयशर; क्लीनर की मौके पर मौत

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

19 जून 2026, 5:38 pm
शेयर करें:
भीषण हादसा

खुलासा फर्स्ट, खंडवा।
इंदौर-एदलाबाद नेशनल हाईवे पर शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पानी की बोतलों से भरी आयशर वाहन सड़क किनारे खड़े टैंकर से जा टकराई।

दुर्घटना के बाद हाईवे पर मची अफरा-तफरी
हादसा इतना भीषण था कि आयशर के क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय तक यातायात भी प्रभावित रहा।

अनियंत्रित होकर पीछे से टैंकर में जा भिड़ा वाहन
हादसा शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे बोरगांव बुजुर्ग के समीप भमराड़ी पुलिया पर हुआ। नेशनल हाईवे के डिवाइडर पर लगे पौधों को पानी देने के लिए एक टैंकर सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान इंदौर से बुरहानपुर की ओर जा रही बिसलेरी कंपनी की पानी की बोतलों से लदी आयशर वाहन अनियंत्रित होकर पीछे से टैंकर में जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आयशर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

सड़क पर बिखर गईं हजारों बोतलें
हादसे के बाद वाहन में लदी पानी की बोतलें सड़क पर बिखर गईं। जोरदार टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। कुछ समय तक घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना इतनी भीषण थी कि आयशर का कैबिन पूरी तरह चकनाचूर हो गया।

पहिए के नीचे फंसने से क्लीनर की मौत
हादसे में आयशर का क्लीनर वाहन के गेट से बाहर उछलकर सड़क पर गिर गया और वाहन के पहिए के नीचे आ गया। सिर पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चालक भी दुर्घटना में घायल हो गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

पहचान में जुटी पुलिस

पुलिस के अनुसार मृतक का चेहरा और सिर बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने तथा चालक के घायल होने के कारण तत्काल उनकी पहचान नहीं हो सकी। वाहन के दस्तावेजों और अन्य उपलब्ध जानकारी के आधार पर दोनों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया शव
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए खंडवा जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कुछ देर बाधित रहा यातायात
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त आयशर और सड़क पर फैले पानी के कार्टन व बोतलों के कारण हाईवे पर यातायात प्रभावित हो गया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से सड़क साफ करवाई और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटवाया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।

हादसे के कारणों की जांच जारी
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आयशर वाहन अचानक अनियंत्रित कैसे हुई। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार या चालक का वाहन पर नियंत्रण खोना दुर्घटना की वजह माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, खातेगांव शराब तस्करी मामले में नया मोड़
Top News

वीडियो देखिये, खातेगांव शराब तस्करी मामले में नया मोड़:राहुल जायसवाल ने बदला बयान; बोले- टिमरनी की शराब दुकान में मेरी कोई भागीदारी नहीं, पुलिस ने दबाव डालकर बुलवाया

less than a minute ago
वीडियो देखिये, देवास कांड के बाद वन विभाग के रेंजर भी अलर्ट
Top News

वीडियो देखिये, देवास कांड के बाद वन विभाग के रेंजर भी अलर्ट:अवैध खनन रोकने पहुंचे तो हाथ में लहराई सर्विस रिवॉल्वर; ट्रक चालक ने की थी वाहन भगाने की कोशिश

17 minutes ago
मध्याह्न भोजन खाने के बाद 45 बच्चे बीमार
Top News

मध्याह्न भोजन खाने के बाद 45 बच्चे बीमार:उल्टी-पेट दर्द की शिकायत; कलेक्टर ने समूह को तत्काल हटाया

19 minutes ago
खातेगांव थाना प्रभारी को इस तरह दी गई अंतिम विदाई
Top News

खातेगांव थाना प्रभारी को इस तरह दी गई अंतिम विदाई:समाज की सदियों पुरानी परंपरा के तहत हुआ अंतिम संस्कार

30 minutes ago
शहीद टीआई के पिता ने मुख्यमंत्री से मांगी मदद
Top News

शहीद टीआई के पिता ने मुख्यमंत्री से मांगी मदद:की ये मांग

about 1 hour ago
सिंहस्थ 2028 की तैयारियों में लापरवाही पर बड़ा एक्शन
Top News

सिंहस्थ 2028 की तैयारियों में लापरवाही पर बड़ा एक्शन:ठेकेदारों पर लगाई इतने लाख की पेनल्टी; टाटा कंपनी पर भी लगया जुर्माना

about 1 hour ago
दिवंगत टीआई के गृह ग्राम पहुंचे डिप्टी सीएम
Top News

दिवंगत टीआई के गृह ग्राम पहुंचे डिप्टी सीएम:परिजनों से मिलकर दी श्रद्धांजलि; बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

about 1 hour ago
मध्यप्रदेश के IPS अधिकारी का इस्तीफा
Top News

मध्यप्रदेश के IPS अधिकारी का इस्तीफा:4 दिन पहले ही SP पद से हटाया था; सीएम आज शाम लेंगे पीएचक्यू में बैठक

about 1 hour ago
टीआई हत्याकांड पर सियासत तेज
Top News

टीआई हत्याकांड पर सियासत तेज:भाजपा उपाध्यक्ष ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पर लगाया शराब माफिया को संरक्षण देने का आरोप

about 2 hours ago
स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की कवायद
Top News

स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की कवायद:कलेक्टर कार्यालय में लगाया महिला स्व-सहायता समूहों का विशेष स्टॉल

about 2 hours ago
हवा में उड़ते विमान में मची अफरा-तफरी
Top News

हवा में उड़ते विमान में मची अफरा-तफरी:यात्री ने छेड़ा इमरजेंसी गेट का लीवर; बज उठा अलार्म

about 2 hours ago
जनसुनवाई में 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएं
Top News

जनसुनवाई में 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएं:कलेक्टर ने संवेदनशीलता के साथ किया निराकरण; मेधावी दिव्यांग विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए मिली सहायता

about 2 hours ago
वीडियो देखिये,  NH-39 पर दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत
Top News

वीडियो देखिये, NH-39 पर दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत:पीछे से टक्कर मारने वाले ट्रक के चालक की मौके पर मौत

about 2 hours ago
छापे से ज्यादा चर्चा ‘सौदेबाजी’ की
Top News

छापे से ज्यादा चर्चा ‘सौदेबाजी’ की:शिमला पान मसाला के अवैध कारोबार पर फूड़ और जीएसटी विभाग मौन

about 3 hours ago
यात्री की कथित लापरवाही से विमान में हड़कंप मच गया
Top News

यात्री की कथित लापरवाही से विमान में हड़कंप मच गया:घटना के बाद विमान में यात्रियों और क्रू मेंबर्स के बीच चिंता का माहौल; यात्री के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया

about 3 hours ago
कंधों पर साथी की अर्थी
Top News

कंधों पर साथी की अर्थी:आंखों में आंसू और दिल में कभी न भूल पाने वाला दर्द

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, टीआई की हत्या के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

वीडियो देखिये, टीआई की हत्या के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन:धर्मनगरी में सरकार के खिलाफ नारेबाजी

about 3 hours ago
देखिये वीडियो, खातेगांव टीआई हत्याकांड
Top News

देखिये वीडियो, खातेगांव टीआई हत्याकांड:घटनास्थल पर तस्दीक के दौरान भागने लगा वाहन मालिक; पुलिस ने पीछा कर पकड़ा, पैर में आई चोट

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, राहुल गांधी पर डिप्टी सीएम का निशाना
Top News

वीडियो देखिये, राहुल गांधी पर डिप्टी सीएम का निशाना:बोले- देश में उनकी बातों पर कौन भरोसा करता है?

about 3 hours ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:रिश्वत लेते कर्मचारी गिरफ्तार; कूलर के नीचे छिपाया लिफाफा

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!