वर्दी में गुंडागर्दी: क्या यही है पुलिस; सीएम हेल्पलाइन की ‘सजा’, सरेआम लाठियां भांजी, महिलाओं को दी गालियां, युवक का सिर फोड़ा
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सदर बाजार थाना क्षेत्र से सामने आई तस्वीरें और आरोप पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। यहां एक हिंदू परिवार की शिकायत ‘अपराध’ बन गई और सीएम हेल्पलाइन पर आवाज उठाने की कीमत सरेआम लाठियों की बर्बरता के साथ भुगतना पड़ी। वर्दीधारी पुलिसकर्मियों की गुंडागर्दी का आलम यह कि महिलाओं तक को गालियां दीं। वायरल वीडियो बता रहे हैं कि जब रक्षक ही भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ किससे मांगा जाए?
जानकारी के अनुसार सदर बाजार थाना क्षेत्र के बजरिया मस्जिद इलाके में बड़े का मांस पकाए जाने को लेकर हिंदू परिवारों ने आपत्ति जताई थी। आरोप है कि आपत्ति पर बदमाशों ने धमकियां दीं और दोनों पक्षों के बीच दिनभर तनातनी बनी रही। जब पीड़ित हिंदू परिवार शिकायत लेकर थाने पहुंचा तो उसकी बात सुने बिना पुलिस ने कथित तौर पर गालियां दीं और टालमटोल की।
शाम को इमली बाजार चौराहा पर चेकिंग पॉइंट पर तैनात टीआई यशवंत बड़ौले और उनकी टीम के सामने पीड़ितों ने व्यथा रखी। आरोप है कि इस पर पुलिस भड़की और लाठियों से पिटाई कर दी। महिलाओं से भी अभद्रता की। मारपीट का कारण पूछने पर कथित तौर पर कहा गया पहले पुलिस के खिलाफ सीएम हेल्पलाइन पर डाली शिकायत कटवाओ।
पुलिस की पिटाई में बजरिया निवासी बब्बी पिता अशोक गौड़ के सिर में गहरी चोट आई और खून बहने लगा। समाज के लोग उन्हें एमवाय ले गए, जहां इलाज जारी है। पीड़ित के भाई भरत गौड़ ने बताया बजरिया के पूरे मोहल्ले में उनका एकमात्र हिंदू घर है।
आरोप है कि पड़ोसी कासिम अब्बासी, नौशाद अब्बासी, फारूक अब्बासी और रफीक अब्बासी सहित अन्य लोग लंबे समय से पलायन का दबाव बना रहे हैं। घर के सामने बड़े-बड़े तपेले रख बड़े का मांस पकाया जाता है, जिससे आवागमन में बाधा होती है। भरत के मुताबिक कल दोपहर मांस पकाने पर विरोध किया तो विवाद बढ़ा।
शिकायत लेकर थाने पहुंचे तो कथित तौर पर गालियां देते हुए मारपीट की गई। बाद में इमली बाजार चौराहा के चेकिंग पॉइंट पर भी वही बर्बरता हुई। मुस्लिम बदमाश हमारा पलायन कराना चाहते हैं और पुलिस उनका सहयोग कर रही है। आरोप है कि थाना प्रभारी ने स्वयं लाठी लेकर टीम के साथ पीटा।
सीएम हेल्पलाइन बनी ‘अपराध’
भरत ने बताया 15 दिन पहले भी विवाद हुआ था। लिखित शिकायत पर सुनवाई नहीं हुई तो सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने कथित तौर पर थाने बुलाकर राजीनामे का दबाव बनाया कि ‘हेल्पलाइन पर की शिकायत कटाओ और विरोधियों से हाथ मिलाओ’। मना करने पर टारगेट किया गया। वायरल वीडियो में टीआई यशवंत बड़ौले और उनकी टीम युवक पर लाठियां बरसाते नजर आ रही है।
पुलिस का पक्ष नदारद, आज कमिश्नर से शिकायत
खुलासा फर्स्ट ने मामले में टीआई बड़ौले से पक्ष जानने संपर्क किया, लेकिन उन्होंने हमेशा की तरह फोन नहीं उठाया। वहीं पीड़ित परिवार ने आज समाज और हिंदू संगठनों के साथ पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह से शिकायत करने की बात कही है।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस:मौत की परिस्थितियों की जांच; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:प्राचार्य लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार; कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला

देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत; डिवाइडर पर चढ़ी कार

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!