चर्चित हनीमून हत्याकांड: पत्नी को मिली जमानत; इतने महीने बाद आएगी जेल से बाहर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देशभर में सुर्खियों में रहे राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा अपडेट सामने आया है। इस मामले की मुख्य आरोपी और मृतक की पत्नी सोनम रघुवंशी को अदालत से जमानत मिल गई है। करीब 11 महीने तक जेल में रहने के बाद उसे राहत मिली है।
हनीमून पर गए थे
राजा रघुवंशी, जो इंदौर के कारोबारी थे, अपनी पत्नी सोनम के साथ हनीमून मनाने मेघालय गए थे, जहां संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी मौत हो गई थी। बाद में जांच में सामने आया कि यह एक सुनियोजित हत्या थी, जिसमें सोनम पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगा।
भाई ने की पुष्टि
सोनम को जमानत मिलने की पुष्टि राजा के बड़े भाई विपिन रघुवंशी ने की है। उन्होंने बताया कि कोर्ट से जमानत मंजूर हो गई है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। उल्लेनीय है कि कोर्ट ने चौथी सुनवाई के बाद सोनम को राहत दी है।
कल ही मिल गई जमानत
विपिन रघुवंशी के अनुसार उनकी शिलॉन्ग के वकील से बात हुई है। सोनम को जमानत कल ही मिल चुकी है। संभव है आज सोनम को जेल से छोड़ दिया जाए। वहां के डीएसपी दास ने भी पुष्टि की कि सोनम को जमानत मिल गई है।
इस आधार पर जमानत
जमानत किस आधार पर दी गई? इस सवाल पर उन्होंने कहा कि जिस तरह से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से सोनम को उठाया गया था, उस दौरान पुलिस ने नहीं बताया था कि सोनम को क्यों उठाया गया है। इसी आधार पर सोनम के वकील ने तर्क दिए थे। पेशी पर मुझे बुलाया नहीं गया था। राज कुशवाहा की जमानत के लिए अर्जी लगाई गई है। हम लोग हाईकोर्ट में जाएंगे।
शिलांग जेल में थी बंद
हत्याकांड के बाद पुलिस ने सोनम को गिरफ्तार कर मेघालय की शिलांग जेल में रखा था, जहां वह पिछले 11 महीनों से न्यायिक हिरासत में थी।
8 आरोपियों में 4 को मिल चुकी जमानत
इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने कुल 8 लोगों को आरोपी बनाया था। इनमें से तीन आरोपियों को पहले ही जमानत मिल चुकी थी, जबकि अब सोनम को भी राहत मिल गई है। यानी अब तक इस केस के 4 आरोपी जमानत पर बाहर आ चुके हैं।
देशभर में चर्चित रहा केस
हनीमून के दौरान पति की हत्या की साजिश और उसके क्रियान्वयन के आरोपों के कारण यह मामला पूरे देश में चर्चा का विषय बना रहा। अब मुख्य आरोपी को जमानत मिलने के बाद एक बार फिर यह केस सुर्खियों में आ गया है। फिलहाल, मामले की सुनवाई जारी है और अंतिम फैसला अदालत द्वारा सबूतों और गवाहों के आधार पर किया जाएगा।
संबंधित समाचार

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग:एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक को भेजा अभ्यावेदन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!