हिंदू महासभा ने भोपाल की महापौर का जलाया पुतला: लगातार भ्रष्टाचार और अराजकता के कार्य कर रही सरकार को चेतावनी
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
हिंदू महासभा प्रदेश गो सेवा प्रमुख अर्जुनसिंह चौहान ने बताया कि भोपाल में नगर निगम के कत्ल खाने में गो हत्या करवाई जा रही है। 26 टन गो मांस मिलने के बाद भोपाल में बीजेपी की महापौर और नगर निगम के भ्रष्ट अधिकारी जानबूझकर हिंदुओं को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। इतने बड़े मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की जा रही है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में जितने भी कत्लखाने हैं बीजेपी सरकार ने मुसलमानों के हवाले कर रखे हैं। उनकी व्यवस्था देखने वाले सरकारी अधिकारी भी मुसलमान नियुक्त किए हैं, जो कत्ल खाने में कुछ भी चल रहा है मिलकर सेटिंग कर लेते हैं। इस प्रकार सरकारी कत्ल खानों में गो हत्या करवाई जा रही है और प्रदेश में सरकारी रूप से गो हत्या का पूरा नेटवर्क चल रहा है।
इंदौर में 2011 से मांस की दुकानों के लाइसेंस नहीं बनाए गए हैं, यहां सभी मांस की दुकानें बगैर लाइसेंस के चल रही हैं। नगर निगम से लेकर प्रदेश स्तर तक भ्रष्टाचार अपने चरम सीमा पर है, इन पर कोई रोक लगाने वाला नहीं है।
अतिक्रमण कार्रवाई केवल हिंदुओं के क्षेत्र में की जा रही
भगीरथपुरा में दूषित पानी से कई हिंदुओं की जान चली गई। बीजेपी नेता अधिकारियों से मिलकर भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। बीजेपी नेताओं का उद्देश्य अधिक से अधिक धन कमाना रह गया है। अतिक्रमण कार्रवाई केवल हिंदू क्षेत्र में हो रही है।
विकास के नाम पर मंदिर तोड़ें जा रहे हैं दरगाह और मस्जिद नहीं हटाए जा रहे हैं। गरीब हिंदुओं के ठेले-गुमटी तोड़े जा रहे हैं। प्रदेश में हर जिले में, हर विभाग में नगर निगम में हजारों-करोड़ों के घोटाले हो रहे हैं।
अराजकता पर रोक लगाएं: उन्होंने कहा बीजेपी का विकास विनाश का रूप ले चुका है, जिसके विरोध में हिंदू महासभा द्वारा कल शाम 5 बजे राजवाड़ा चौराहे पर गो हत्यारी भोपाल की महापौर मालती राय का पुतला जलाया गया और प्रदेश सरकार को चेतावनी दी गई कि प्रदेश में चल रही अराजकता पर रोक लगाए, भ्रष्ट नेताओं और अधिकारियों पर कार्रवाई करे नहीं तो हिंदू महासभा पूरे प्रदेश में बीजेपी सरकार का विरोध करेगी।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, ऑटो चालक से पुलिसकर्मी की झूमाझटकी:सवारी उतारने को लेकर हुआ विवाद

एशिया में भारत का बढ़ा दबदबा:क्षेत्रीय प्रभाव के मामले में इस स्थान पर पहुंचा; पावर स्कोर बढ़कर हुआ इतना

विशाल बढ़त हासिल करने के बावजूद भारतीय टीम जीत दर्ज नहीं कर सकी:डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जुझारू बल्लेबाजी ने न्यूजीलैंड को हार से बचा लिया

वीडियो देखिये, फर्नीचर की दुकान में भीषण आग से हड़कंप:दमकल की आठ से ज्यादा गाड़ियां पहुंचीं मौके पर

शहर को जाम से मुक्ति देने वाले फ्लाईओवर ही बने मुसीबत:डेडलाइन खत्म फिर भी काम बाकी; जनता भुगत रही ट्रैफिक जाम की सजा

खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बोलेरो:आर्मी जवान सहित 3 की मौत; मृतकों में दो सगे भाई शामिल

ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस:सत्यापन के बाद चालानी कार्रवाई; वरिष्ठ अधिकारी कर रहे मॉनिटरिंग

मेट्रो की टाइमिंग में बड़ा बदलाव:अब सुबह नहीं दोपहर इतनी बजे से दौड़ेगी ट्रेन; रात 9 बजे तक मिलेगी सुविधा

जलसंकट के बीच फूटी नर्मदा की पाइपलाइन:एक साल पहले डाली गई थी नई लाइन; सड़क पर बहा हजारों लीटर पानी

वीडियो देखिये, जनता क्वार्टर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:चार घंटे में 90 फीसदी आवास ध्वस्त; भारी पुलिस बल तैनात

कर्ज के बोझ तले दबे इंटीरियर डिजाइनर ने दी जान:पिता के आने से पहले ही खत्म कर ली जिंदगी; रात में भाइयों से कही थे ऐसी बात

दानवीरों की देशभर की सूची में इंदौर के उद्योगपति का भी नाम:एक साल में इतना बढ़ाया दान; लगातार छठी बार हुरुन लिस्ट में शामिल

भीषण सड़क हादसा:ओवरटेक के दौरान आमने-सामने भिड़ीं दो कारें; इकलौते बेटे की मौत, एक दिन पहले खरीदी थी कार

वीडियो देखिये, शहर की इस कॉलोनी में बुलडोजर कार्रवाई:पुलिस बल के साथ पहुंची नगर निगम की टीम; हटेंगे 62 निर्माण, 25 मकान तोड़े

पूर्व CM का गढ़...अस्पताल में नहीं होती डेंगू की जांच:UPSC की तैयारी कर रही अंकिता की डेंगू से मौत

किसान के शव के साथ सड़क पर उतरे परिजन:चार घंटे बाद खुला जाम, पुलिस जांच पर टिकी निगाहें

रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली:न हमलावर का पता, न वजह का खुलासा!

क्या डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल तीन महीने बढ़ जाएगा:राज्य सरकार ने भेजा केंद्र को प्रस्ताव

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च:फिर भी नहीं संवरा राजमहल!

नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर:गार्डन के पास पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी; घेराबंदी कर पकड़ा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!