खबर
Top News

बायपास की बदहाली पर हाई कोर्ट सख्त: गड्ढों की तस्वीरें देख बोला- ये तो जानलेवा हैं; 2023 से अब तक क्या किया, सात दिन में स्थिति सुधारने के मौखिक निर्देश

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

12 अगस्त 2026, 12:05 pm
शेयर करें:
बायपास की बदहाली पर हाई कोर्ट सख्त

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर-देवास बायपास की बदहाल सड़क और जगह-जगह बने बड़े गड्ढों को लेकर मंगलवार को हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से सड़क की मौजूदा स्थिति दर्शाने वाले फोटोग्राफ कोर्ट के सामने पेश किए गए।

तस्वीरों में सड़क पर कई जगह बड़े और गहरे गड्ढे नजर आ रहे थे। फोटोग्राफ देखने के बाद कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए टिप्पणी की कि ये गड्ढे तो जानलेवा हैं।

कोर्ट ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) से सवाल किया कि वर्ष 2023 से मामला सामने आने के बावजूद अब तक सड़क की स्थिति सुधारने के लिए क्या कदम उठाए गए। कोर्ट ने NHAI को मौखिक रूप से निर्देश दिए कि सात दिन के भीतर बायपास की स्थिति में सुधार किया जाए।

NHAI ने कहा- ठेकेदार कंपनी को हटा दिया
इंदौर-देवास बायपास की बदहाली को लेकर यह जनहित याचिका मातृ फाउंडेशन की ओर से एडवोकेट अमेय बजाज ने प्रस्तुत की है। मंगलवार की सुनवाई में NHAI की ओर से दिल्ली से अधिवक्ता उपस्थित हुए।

NHAI की ओर से कोर्ट में कहा गया कि सड़क निर्माण और रखरखाव से जुड़ी ठेकेदार कंपनी को हटाया जा चुका है। इसके बाद याचिका जारी रखने की आवश्यकता नहीं है।

इस दलील पर याचिकाकर्ता की ओर से आपत्ति दर्ज कराई गई। एडवोकेट अमेय बजाज ने कोर्ट के समक्ष बायपास की मौजूदा बदहाली के फोटोग्राफ पेश किए और बताया कि सड़क की स्थिति अभी भी खराब है।

10 जुलाई की तस्वीरों में दिखे बड़े गड्ढे
याचिकाकर्ता के अनुसार कोर्ट में पेश किए गए फोटोग्राफ 10 जुलाई 2026 को लिए गए थे। इनमें नायता मुंडला के पास इंदौर-देवास बायपास पर सड़क की खराब स्थिति और बड़े गड्ढे स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं।

तस्वीरों को देखने के बाद कोर्ट ने सड़क की स्थिति को गंभीर माना और गड्ढों को जानलेवा बताया। कोर्ट ने NHAI को मौखिक रूप से निर्देशित किया कि सड़क की स्थिति में तत्काल सुधार किया जाए और सात दिन के भीतर आवश्यक कार्रवाई की जाए।

हादसों का बना रहता है खतरा
इंदौर-देवास बायपास शहर से गुजरने वाले भारी और तेज रफ्तार यातायात के लिए महत्वपूर्ण मार्ग है। ऐसे में सड़क पर बड़े गड्ढे होने से वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। खासकर रात और बारिश के दौरान गड्ढे दिखाई नहीं देने से स्थिति और गंभीर हो सकती है।

अब हाई कोर्ट के निर्देश के बाद NHAI की कार्रवाई पर नजर रहेगी कि सात दिन में सड़क की स्थिति में कितना सुधार किया जाता है।

संबंधित समाचार

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप
Top News

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप:परिजनों ने जहरीली होने का जताया शक; जांच शुरू, कांग्रेस ने उठाए सवाल

about 20 hours ago
देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम
Top News

देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम:खजराना गणेश की पूजा के साथ शुरू हुआ चल समारोह; ड्रोन-सीसीटीवी से की जा रही निगरानी

about 20 hours ago
पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी
Top News

पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी:अब दिन तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

about 20 hours ago
मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर
Top News

मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर:नगर निगम ने लगाया निशान; इस वजह से की जाएगी कार्रवाई

about 21 hours ago
फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली
Top News

फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली:दूसरी भुजा अधूरी; अब इस तारीख से होगा शुरू, दो इंजीनियरों पर कार्रवाई

about 21 hours ago
रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक
Top News

रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक:वकील के घर से लाखों का माल चोरी

about 21 hours ago
शराब पीने के बाद युवक की मौत
Top News

शराब पीने के बाद युवक की मौत:जहरीली शराब का आरोप; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

about 21 hours ago
कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली
Top News

कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली:निर्माणाधीन मकान देखने जा रहा था; रंजिश में वारदात की आशंका

about 21 hours ago
कम बारिश
Top News

कम बारिश:तेज धूप फिर भी हरा-भरा मैदान;15 कुंड आए काम; आसपास के बोरिंग रिचार्ज, दिन में दो बार हो रही ग्राउंड पर पानी की सिंचाई

about 21 hours ago
तस्कर पर बड़ी कार्रवाई
Top News

तस्कर पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की फ्रीज; आलीशान मकान और फार्म हाउस भी शामिल

about 22 hours ago
पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त:मैटा को तुरंत हटाने का आदेश; सीजेपी से जुड़े चार लोगों को नोटिस

about 22 hours ago
वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल
Top News

वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल:भाजपा पार्षद कार्यालय में कार्यकर्ता का आम जनता से अभद्र व्यवहार

about 22 hours ago
हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम
Top News

हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम:अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश के बावजूद शहर में धड़ल्ले से खेल हादसा हुआ

about 22 hours ago
कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या
Top News

कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

about 22 hours ago
खता भी आपकी थी और खफा भी आप
Top News

खता भी आपकी थी और खफा भी आप:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले; ‘मैं अब इंदौर की मीडिया से बात ही नहीं करूंगा’

about 22 hours ago
स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ
Top News

स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ:5 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी; 4 गिरफ्तार

about 22 hours ago
घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता
Top News

घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता

about 22 hours ago
बप्पा की पाठशाला
Top News

बप्पा की पाठशाला:नवम काल्पनिक अवतार; चित्तेश्वर और विक्षेपासुर

about 22 hours ago
नियमितीकरण से रोजगार तक
Top News

नियमितीकरण से रोजगार तक:इस पार्टी के 15 वादे; इसी महीने शुरू होगा सदस्यता अभियान, सरकार को मोहलत

about 23 hours ago
शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल
Top News

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला

about 23 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!