खबर
Top News

लाउडस्पीकर के शोर पर हाईकोर्ट सख्त: कहा- जिन्हें रोकना है; उन्हें ही आवाज सुनाई नहीं दे रही, एक हफ्ते में मांगी रिपोर्ट

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

25 सितंबर 2026, 12:04 pm
शेयर करें:
लाउडस्पीकर के शोर पर हाईकोर्ट सख्त

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में निर्धारित सीमा से अधिक तेज आवाज में बज रहे लाउडस्पीकर और ध्वनि प्रदूषण को लेकर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने सख्त रुख अपनाया है।

आवाजें उन अधिकारियों तक नहीं पहुंच रही हैं
कोर्ट ने जमीनी स्थिति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि चारों दिशाओं से आ रही तेज आवाजें उन अधिकारियों तक नहीं पहुंच रही हैं, जिन पर ध्वनि प्रदूषण रोकने की जिम्मेदारी है।

यह टिप्पणी 22 सितंबर की सुनवाई के बाद जारी आदेश में सामने आई है।

कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए
जस्टिस सुबोध अभ्यंकर और जस्टिस जय कुमार पिल्लई की डबल बेंच ने राज्य सरकार और पुलिस अधिकारियों को ध्वनि प्रदूषण से जुड़े नियमों का प्रभावी पालन सुनिश्चित करने और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई 5 अक्टूबर 2026 को होगी।

कोर्ट से घर लौटते समय कई जगह तेज आवाज मिली
बेंच ने आदेश में कहा कि दोनों पक्षों को विस्तार से सुनने के बाद याचिका का निराकरण करने का विचार था, लेकिन रात में कोर्ट से घर लौटते समय रास्ते में कई जगह लाउडस्पीकर निर्धारित सीमा से अधिक तेज आवाज में बजते मिले।

कोर्ट ने कहा कि इस अनुभव से ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन की ओर से किए जा रहे प्रयासों और शहर की जमीनी स्थिति के बीच अंतर नजर आता है।

प्रशासन के दावों और जमीनी हकीकत पर सवाल
कोर्ट ने शासन के जवाब का भी उल्लेख किया, जिसमें ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने की बात कही गई थी। हालांकि, बेंच ने अपने प्रत्यक्ष अनुभव के आधार पर कहा कि शहर में तेज आवाज के हालात इन दावों से अलग दिखाई दे रहे हैं।

सात वर्षीय बच्ची की मौत की खबर का भी जिक्र
हाईकोर्ट ने एक समाचार रिपोर्ट का भी उल्लेख किया, जिसमें जुलूस के दौरान तेज आवाज में बज रहे स्पीकरों से जुड़ी घटना में स्कूल में सात वर्षीय बच्ची की मौत होने की बात सामने आई थी। कोर्ट ने इस रिपोर्ट के संदर्भ में ध्वनि प्रदूषण रोकने की जिम्मेदारी संभालने वाले अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

साइलेंस जोन की सूची सार्वजनिक करने के निर्देश
कोर्ट ने राज्य सरकार और पुलिस अधिकारियों को Noise Pollution (Regulation and Control) Rules, 2000 का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने को भी कहा गया है। बेंच ने शासन को साइलेंस जोन से संबंधित जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए हैं।

सरकार को दिए ये निर्देश
शासन के जवाब के साथ प्रस्तुत साइलेंस जोन की सूची सार्वजनिक की जाए। ऐसे प्रमुख स्थान जो अभी साइलेंस जोन में शामिल नहीं हैं, उन्हें साइलेंस जोन घोषित करने के लिए जनता से आवेदन आमंत्रित किए जाएं।

ध्वनि प्रदूषण से संबंधित शिकायत दर्ज कराने के लिए उपलब्ध फोन नंबर और शिकायत के माध्यम सार्वजनिक किए जाएं। निर्देशों के पालन की ताजा रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर संबंधित प्रतिवादियों को पेश करनी होगी।

इंदौर में प्रशासन ने हाल में अनंत चतुर्दशी के झांकी चल समारोह के दौरान भी ध्वनि प्रदूषण नियंत्रित करने के लिए प्रत्येक झांकी पर अधिकतम दो स्पीकर की सीमा और DJ पर प्रतिबंध जैसे निर्देश जारी किए हैं।

5 अक्टूबर को होगी अगली सुनवाई
अब मामले की अगली सुनवाई 5 अक्टूबर 2026 को होगी। याचिकाकर्ता की ओर से एडवोकेट अभिनव धनोतकर ने पक्ष रखा, जबकि शासन की ओर से सरकारी वकील प्रद्युम्न किबे के साथ एडवोकेट ऋषभ सिंह चौहान उपस्थित हुए।

संबंधित समाचार

फंड की कमी से मेडिकल कॉलेज का प्रोजेक्ट फिर अटका
Top News

फंड की कमी से मेडिकल कॉलेज का प्रोजेक्ट फिर अटका:शुरुआती राशि भी नहीं जुटा सका विश्वविद्यालय

6 minutes ago
तेज रफ्तार कार होटल में घुसी
Top News

तेज रफ्तार कार होटल में घुसी:हादसे में वकील की मौत; ड्राइवर गंभीर, अंदर सो रहे 3 लोग घायल

12 minutes ago
सरकार खरीदेगी इतने करोड़ का हेलीकॉप्टर
Top News

सरकार खरीदेगी इतने करोड़ का हेलीकॉप्टर:जेट भी बेड़े में होगा शामिल; वीआईपी यात्राओं के साथ एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने पर जोर

32 minutes ago
वायरल फीवर का बढ़ा प्रकोप
Top News

वायरल फीवर का बढ़ा प्रकोप:जिला अस्पताल की OPD में मरीज दोगुने से ज्यादा; रोज 1200 से अधिक लोग पहुंच रहे

34 minutes ago
मराठा योद्धा की प्रतिमा के स्ट्रक्चर पर विवाद
Top News

मराठा योद्धा की प्रतिमा के स्ट्रक्चर पर विवाद:निगम की कार्रवाई से नाराज लोग थाने पहुंचे निर्माणाधीन चबूतरा हटाने का विरोध; जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

about 1 hour ago
एशियन गेम्स में 2 मिनट के अंदर भारत ने जीते 2 मेडल
Top News

एशियन गेम्स में 2 मिनट के अंदर भारत ने जीते 2 मेडल:सुरुचि- कमलजीत ने दिलाया गोल्ड; शूटिंग में सिल्वर भी आया

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:21 साल का इंतजार खत्म; फिर दौड़ेंगी सरकारी बसें, 7 शहरों में 351, आज से शुरू ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’

about 1 hour ago
तीन घटनाओं से पसरा मातम
Top News

तीन घटनाओं से पसरा मातम:युवक ने फांसी लगाकर दी जान; महिला की भी मौत, किसान ने इलाज के दौरान दम तोड़ा

about 1 hour ago
दवा गोदाम पर छापा
Top News

दवा गोदाम पर छापा:10 हजार से ज्यादा गर्भपात किट जब्त; 9 हजार बेची, लाखों रुपए की दवाएं भी की बरामद

about 1 hour ago
भारत-वेस्टइंडीज T20 के टिकटों की बिक्री शुरू
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 के टिकटों की बिक्री शुरू:फैंस में जबरदस्त उत्साह; 2 घंटे में सामान्य गैलरी के 80% टिकट बिके

about 2 hours ago
श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी
Top News

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:6 की मौत; कई लोग घायल

about 19 hours ago
राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना
Top News

राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना:बोले- वोट चोरी की; नियुक्ति के समय ही किया था विरोध, सरकार ने उन्हें कानून से ऊपर रखा

about 19 hours ago
देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर की धार्मिक-प्राकृतिक विरासत बचाने की मांग
Top News

देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर की धार्मिक-प्राकृतिक विरासत बचाने की मांग:अधिवक्ताओं ने संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन; इसको लेकर जताई चिंता

about 19 hours ago
चौड़ाई कांड के बाद बदला मंत्री का अंदाज
Top News

चौड़ाई कांड के बाद बदला मंत्री का अंदाज:पौधारोपण कार्यक्रम में कहा- मीडिया से बात नहीं करूंगा; पढ़ा लिखित भाषण

about 20 hours ago
रफ्तार का कहर
Top News

रफ्तार का कहर:पेड़ से टकराई कार; 2 युवकों की मौत

about 20 hours ago
अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त
Top News

अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त:0.550 हेक्टेयर भूमि से हटाया अतिक्रमण; आरोपियों पर दर्ज है एफआईआर

about 21 hours ago
कॉकरोच पार्टी ने दी आंदोलन की चेतावनी
Top News

कॉकरोच पार्टी ने दी आंदोलन की चेतावनी:मुख्य चुनाव आयुक्त से 48 घंटे में इस्तीफा मांगा; लगाए ये गंभीर आरोप

about 21 hours ago
नशे के नेटवर्क का हुआ खुलासा
Top News

नशे के नेटवर्क का हुआ खुलासा:ड्रग्स के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार; फ्लैट में हुए युवक-युवतियों के विवाद की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

about 21 hours ago
मिट्टी से मन तक की यात्रा
Top News

मिट्टी से मन तक की यात्रा:प्रतिमा की अनुपस्थिति में बप्पा की उपस्थिति

about 21 hours ago
बैंक के पूर्व मैनेजर पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप
Top News

बैंक के पूर्व मैनेजर पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप:ग्राहक को स्कीम में निवेश का दिया झांसा; दोस्त के खाते में ट्रांसफर कर हड़पे रुपए

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!