खबर
Top News

अगले शनिवार से पटरी पर लौटेगी हेरिटेज ट्रेन: मेंटेन रैक पहुंचा; मानसून में पर्यटकों का इंतजार खत्म होने की उम्मीद

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

17 अगस्त 2026, 4:04 pm
शेयर करें:
अगले शनिवार से पटरी पर लौटेगी हेरिटेज ट्रेन

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मानसून में पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहने वाली पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन अब अगले शनिवार से फिर पटरी पर दौड़ सकती है।

15 अगस्त का लॉन्ग वीकेंड बीतने के बाद भी ट्रेन सेवा शुरू नहीं हो सकी थी, लेकिन अब रेलवे की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। ट्रेन का मेंटेन किया हुआ पूरा रैक बीकानेर से इंदौर पहुंच चुका है।

रविवार सुबह रैक लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन पहुंचा। यहां से इसे महू के रास्ते पातालपानी ले जाया जाएगा।

पातालपानी पहुंचने के बाद क्रेन की मदद से कोचों को ट्रैक पर उतारा जाएगा। इसके बाद कोचों को इंजन से जोड़कर पूरी रैक की अलाइनमेंट की जाएगी।

ट्रायल रन के बाद मिलेगा यात्री संचालन का हरी झंडी
रेलवे अधिकारियों के अनुसार रैक को ट्रैक पर उतारने और तैयार करने के बाद ट्रायल रन किया जाएगा। इस दौरान ट्रैक, रैक, इंजन, संचालन व्यवस्था और सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच होगी।

यदि ट्रायल में सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप पाई जाती हैं तो यात्री संचालन शुरू करने की अनुमति दी जाएगी। रेलवे की मौजूदा तैयारी अगले सप्ताह शनिवार से हेरिटेज ट्रेन चलाने की है।

रैक के मेंटेनेंस के कारण हुई देरी
हेरिटेज ट्रेन के संचालन में देरी की मुख्य वजह रैक का मेंटेनेंस बताया जा रहा है। मानसून में पातालपानी और कालाकुंड का प्राकृतिक सौंदर्य अपने चरम पर होता है। ऐसे में पर्यटकों को ट्रेन शुरू होने का बेसब्री से इंतजार है।

पातालपानी का झरना इन दिनों पूरे वेग से बह रहा है। पहाड़ हरियाली से ढके हैं और घाटियों में बादलों का डेरा है। ऐसे मौसम में हेरिटेज ट्रेन का सफर पर्यटकों के लिए खास आकर्षण बन जाता है।

पिछले साल जुलाई में शुरू हुई थी सेवा
पिछले साल हेरिटेज ट्रेन का संचालन 26 जुलाई से 16 नवंबर 2025 तक किया गया था। इस साल अगस्त का आधा महीना बीतने के बाद भी ट्रेन शुरू नहीं हो सकी है।

हालांकि, रैक के इंदौर पहुंचने के बाद अब रेलवे की तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गई हैं। अब पर्यटकों की नजर ट्रायल रन और रेलवे की ओर से यात्री संचालन की आधिकारिक तारीख की घोषणा पर है।

155 साल पुराना है पातालपानी-कालाकुंड रेलखंड
पातालपानी-कालाकुंड रेलखंड का इतिहास करीब 155 साल पुराना है। वर्ष 1870 में इंदौर रियासत के महाराजा तुकोजीराव होलकर द्वितीय ने इस रेल लाइन की पहल की थी।

वर्ष 1878 तक होलकर स्टेट रेलवे के तहत इसका निर्माण पूरा हो गया था। बाद में यह रेलखंड राजपुताना-मालवा रेलवे का हिस्सा बना।

समय के साथ आसपास की अधिकांश मीटरगेज रेल लाइनों को ब्रॉडगेज में बदल दिया गया, लेकिन पहाड़ी और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के चलते यह रेलखंड अपनी मूल पहचान के साथ सुरक्षित रहा। रेलवे ने इसे संरक्षित करते हुए 25 दिसंबर 2018 को पहली बार हेरिटेज ट्रेन शुरू की थी।

9.5 किमी के सफर में चार सुरंगें और 59 पुल
पातालपानी से कालाकुंड तक करीब 9.5 किलोमीटर का मीटरगेज रेलखंड छोटा जरूर है, लेकिन रोमांच और प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर है।

सफर के दौरान यात्रियों को चार सुरंगें, करीब 24 तीखे मोड़, छह बड़े और 35 छोटे पुल देखने को मिलते हैं।

एक ओर ऊंचे पहाड़ और घने जंगल हैं तो दूसरी ओर गहरी घाटियां। मानसून में झरनों, हरियाली, बादलों और घुमावदार ट्रैक का नजारा इस सफर को और खास बना देता है।

यही वजह है कि पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन को इंदौर के आसपास मानसून पर्यटन का प्रमुख आकर्षण माना जाता है।

संबंधित समाचार

12 साल पुराने मामले में 5 आरोपियों को 5-5 साल की सजा
Top News

12 साल पुराने मामले में 5 आरोपियों को 5-5 साल की सजा:युवक को घेरकर किया था चाकू से हमला

about 3 hours ago
देखिये वीडियो, खटारा हुई नगर निगम की कचरा गाड़ी
Top News

देखिये वीडियो, खटारा हुई नगर निगम की कचरा गाड़ी:रस्सी के सहारे चल रही व्यवस्था; कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

about 4 hours ago
इस बात को लेकर नाराज हुई भाजपा पार्षद
Top News

इस बात को लेकर नाराज हुई भाजपा पार्षद:निगम अधिकारियों को दी धमकी; अगली बार अंजाम बुरा होगा

about 4 hours ago
शादी का झांसा देकर महिला आरक्षक से दुष्कर्म
Top News

शादी का झांसा देकर महिला आरक्षक से दुष्कर्म:5 साल तक शोषण करता रहा कांस्टेबल; फोटो-वीडियो भी बनाए

about 4 hours ago
स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप
Top News

स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप:मृत अध्यक्ष के फर्जी साइन से बनाया किरायानामा; 4 पर केस दर्ज

about 5 hours ago
मृत बैगा बच्चों के परिजनों से मिले राहुल गांधी
Top News

मृत बैगा बच्चों के परिजनों से मिले राहुल गांधी:बोले- लोकसभा में उठाएंगे मुद्दा; सरकार आने पर करेंगे मदद

about 5 hours ago
अग्निशमन मानकों की धज्जियां उड़ाने पर 182 भवन किए सील
Top News

अग्निशमन मानकों की धज्जियां उड़ाने पर 182 भवन किए सील

about 5 hours ago
कैप्टन स्मित के जल्द स्वस्थ होने की कामना
Top News

कैप्टन स्मित के जल्द स्वस्थ होने की कामना:खजराना गणेश मंदिर में पुजारियों ने की विशेष पूजा-अर्चना

about 5 hours ago
सीवरेज लाइन चोक होने से सड़कों पर बह रहा गंदा पानी
Top News

सीवरेज लाइन चोक होने से सड़कों पर बह रहा गंदा पानी

about 6 hours ago
खुलासा फर्स्ट की खबर का असर
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:लाखों डकारने वाले टोपीबाज लोन एजेंट नवीन ओझा पर केस

about 6 hours ago
कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला
Top News

कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला:लाठी-डंडों से पीटा; गंभीर हालत में किया रेफर

about 6 hours ago
फ्लैट में चोरों ने बोला धावा
Top News

फ्लैट में चोरों ने बोला धावा:लाखों के जेवर-नकदी लूटी; चादर ढंककर परिवार से की मारपीट, 3 नाबालिग सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

about 6 hours ago
बच्चों को बताए सड़क सुरक्षा के नियम
Top News

बच्चों को बताए सड़क सुरक्षा के नियम:स्कूलों में कहानियों और कार्टून से समझाया ट्रैफिक अनुशासन

about 6 hours ago
बायपास के खाली मैदान में बना रहे थे डकैती की योजना
Top News

बायपास के खाली मैदान में बना रहे थे डकैती की योजना:पेट्रोल पंप लूटने निकले 5 बदमाशों को पुलिस ने हथियारों के साथ दबोचा

about 6 hours ago
उपद्रव से जुड़े भड़काऊ  व वायरल कंटेंट वाले 100 से अधिक आईडी हुए ब्लॉक
Top News

उपद्रव से जुड़े भड़काऊ व वायरल कंटेंट वाले 100 से अधिक आईडी हुए ब्लॉक:संगठन से जुड़े तथ्यों की भी तलाश

about 7 hours ago
करोड़ों का राशन घोटाला
Top News

करोड़ों का राशन घोटाला:गरीबों का गेहूं-चावल डकार गए बाप-बेटे; गोदाम में 10% अनाज भी नहीं मिला

about 7 hours ago
हत्या के बाद अब जबरन वसूली में फंसा मानसिंह
Top News

हत्या के बाद अब जबरन वसूली में फंसा मानसिंह:कार खरीदने के बाद बकाया पैसे मांगने पर दे रहा था धमकी

about 7 hours ago
बालाघाट पहुंचे राहुल गांधी
Top News

बालाघाट पहुंचे राहुल गांधी:मृत बच्चों के परिवारों से कर रहे मुलाकात; स्कूल में की मिड-डे मील पर बात

about 7 hours ago
साप्ताहिक अखबार के पत्रकार पर जबरन वसूली का केस दर्ज
Top News

साप्ताहिक अखबार के पत्रकार पर जबरन वसूली का केस दर्ज:चांद को जमीं पर लाकर शाहरुख के पर कुतरेगी पुलिस

about 7 hours ago
पिनेकल जमीन मामले में नया मोड़
Top News

पिनेकल जमीन मामले में नया मोड़:दो महिलाओं को जमानत; अब मुख्य आरोपी की अग्रिम जमानत की कोशिश!

about 7 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!