दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत: पत्रकार सहित दो की मौत; टक्कर के बाद सड़क पर गिरे थे दोनों
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, अनूपपुर।
जिले में दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में स्थानीय पत्रकार मोहम्मद जावेद भी शामिल हैं। हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम भोलगढ़ के पास हुआ।
टक्कर के बाद सड़क पर गिरे दोनों बाइक चालक
बताया जा रहा है कि दोनों बाइक तेज रफ्तार में थीं और टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना में एक बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।
काम खत्म कर घर लौट रहे थे पत्रकार जावेद
मृतकों में पत्रकार मोहम्मद जावेद की पहचान हुई है। जानकारी के मुताबिक, पत्रकार अपना काम समाप्त करने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान वह सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। उनके निधन की खबर मिलते ही अनूपपुर के पत्रकारों, परिचितों और शुभचिंतकों में शोक फैल गया।
पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच
दुर्घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। फिलहाल पुलिस दुर्घटना की परिस्थितियों की जांच कर रही है। दोनों बाइक किस कारण आमने-सामने टकराईं, इसका स्पष्ट कारण जांच के बाद ही सामने आ सकेगा।
संबंधित समाचार

‘मार लो साहब...’ खेत में किसान की बेबसी:दूसरी ओर से धमकी—‘जमीन में गाड़ देंगे’

शराब पार्टी के लिए पैसे नहीं दिए तो:बरसा दिए डंडे, अब चारों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में!

जब कलेक्ट्रेट ही साफ नहीं, तो शहर कैसे होगा स्वच्छ?:टूटे डस्टबिन, बदहाल गार्डन और बिजली की डीपी के पास जमा कचरा

चूल्हे की चिंगारी से घर में फैली आग:महिला की दर्दनाक मौत, दमकल की राह में बाधा बनी लटकती बिजली की केबल

दोस्त को विदा करने आया था स्टेशन:खुद दुनिया से हो गया विदा: करंट से इकलौते बेटे की दर्दनाक मौत

सात फेरे पूरे, विदाई पर बिगड़ी बात...:ऐसा क्या हुआ कि पहुंच गई पुलिस?

कांग्रेस संगठन में बड़ा ऑपरेशन:राहुल-प्रियंका की कसौटी पर बदली टीम, ये बड़े बदलाव

म्यूचुअल फंड के नाम पर लाखों की ठगी:कंपनी के पूर्व मैनेजर पर FIR; इस तरह लगाया लोगों को चूना

प्रदेश में बिजली की मांग ने तोड़ा रिकॉर्ड:पहली बार 20 हजार मेगावाट का आंकड़ा पार; बिना बाधा हुई आपूर्ति; इन संभागों में सबसे अधिक खपत

दलित परिवार को मंदिर में पूजा से रोका या खेत का विवाद?:दोनों पक्षों पर केस दर्ज, जाँच के बाद होगा सच्चाई का खुलासा

पूजा-पाठ के बहाने जीता भरोसा:निवेश के नाम पर ऐसी ठगी; हर महीने 5 से 10 प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर लोगों से लिए रुपए

पिता-भाई ने मिलकर की बड़े बेटे की हत्या:लाठी-डंडों से किया हमला; तीन घंटे तक घर के बाहर लहूलुहान पड़ा रहा युवक

MPPSC की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग:इस दिन से किए जा सकेंगे आवेदन; छात्रवृत्ति और आवास सहायता का भी प्रावधान

16 वर्षीय लापता बालिका का सुराग देने पर मिलेगा इनाम:इस थाना क्षेत्र का मामला; पुलिस ने दोगुनी की इनाम राशि, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय

इस तहसील के विकास को नई रफ्तार:मंत्री ने किया लोकार्पण-भूमिपूजन; इतने करोड़ का सिक्स लेन कॉरिडोर भी बड़ी सौगात

कॉफी विथ सेलिब्रिटी में रक्षा क्षेत्र की संभावनाओं पर की गई चर्चा:वरिष्ठ सीए राकेश भावसार ने जेएसी सदस्यों को दिए देश निर्माण के महत्वपूर्ण सुझाव

वीडियो देखिये, बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए कलेक्टर सख्त:टर्न छूटने पर वापस घूमकर आना होगा; गलत दिशा में वाहन मोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:9 जुआरी पकड़ाए; भागने में दो के पैर टूटे

अवैध शराब परिवहन पर आबकारी विभाग का शिकंजा:शराब के साथ वाहन किया जब्त

वीडियो देखिये, गौशाला में सर्वजातीय विवाह महोत्सव:मुख्यमंत्री बोले-बेटियों का विवाह समाज के लिए आनंद और उत्सव का अवसर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!