प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या: फांसी लगाकर दी जान; सुसाइड नोट में लिखी चौंकाने वाली बात
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सिंगरौली।
जिले में पदस्थ स्पेशल ब्रांच के चालक प्रधान आरक्षक ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान राकेश गांगले (35) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से खरगोन जिले के रहने वाले थे।
घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला
जानकारी के मुताबिक, घटना 9 और 10 अगस्त की दरमियानी रात करीब 2 से 3 बजे के बीच की बताई जा रही है। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें प्रधान आरक्षक ने ट्रांसफर आवेदन पर सुनवाई नहीं होने और पारिवारिक जिम्मेदारियों को लेकर परेशान होने का जिक्र किया है।
गृह जिले के पास ट्रांसफर चाहते थे
पुलिस के अनुसार राकेश गांगले का परिवार उनकी वर्तमान तैनाती से करीब एक हजार किलोमीटर दूर रहता था। सुसाइड नोट में उन्होंने अपने बीमार पिता और बेटियों के विवाह की जिम्मेदारी का उल्लेख किया है।
ट्रांसफर किए जाने की मांग की थी
उन्होंने गृह जिले खरगोन या उसके आसपास ट्रांसफर किए जाने की मांग की थी। नोट के मुताबिक, इस संबंध में उन्होंने भोपाल स्थित पुलिस मुख्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों को कई बार आवेदन भी दिए, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ।
स्थानीय पुलिसकर्मियों को बताया निर्दोष
सुसाइड नोट में राकेश गांगले ने सिंगरौली के स्थानीय पुलिस स्टाफ को निर्दोष बताया है। उन्होंने मुख्यमंत्री और मीडिया से पुलिसकर्मियों की समस्याओं पर ध्यान देने की अपील भी की। हालांकि पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट में ट्रांसफर से जुड़ी परेशानी का उल्लेख है, लेकिन आत्महत्या के अन्य संभावित कारणों की भी जांच की जा रही है।
परिवार के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चुरी में रखवाया। परिवार के खरगोन से सिंगरौली पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।
CSP विंध्यनगर ललित बैरागी ने बताया कि राकेश गांगले स्पेशल ब्रांच में चालक प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ थे। सुसाइड नोट में ट्रांसफर से संबंधित परेशानी का जिक्र मिला है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

पति ने पहले पत्नी का गला रेता:फिर खुद फांसी लगाई; खेलने गए बच्चे लौटे तो घर में मिले माता-पिता के शव

टीआई हत्याकांड में फरार एक आरोपी की हुई मौत:एक पार्टनर पकड़ाया; अवैध शराब पकड़ने के दौरान हुई थी सनसनीखेज वारदात

वन विभाग में भ्रष्टाचार के आरोपों से हड़कंप:डिप्टी रेंजर के वायरल वीडियो में बड़े अधिकारियों तक रकम पहुंचने का दावा; DFO ने दिए जांच के निर्देश

महालक्ष्मी दर्शन के लिए उमड़ा सैलाब:राजवाड़ा से एक किलोमीटर तक लगी लंबी कतार

भाई दूज पर भी छुट्टी की मांग:शिक्षक संघ ने शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र; 6 से 10 नवंबर तक घोषित है दीपावली अवकाश

विधायक विश्रामगृह मामले में नया खुलासा:पीए के नाम पर फोन आया; आधे घंटे के लिए मांगा था कमरा

जनता को पानी बचाने की नसीहत सरकारी डिपो में हो रही बर्बादी:चौराहे पर बहा रहे पानी; कार्रवाई कौन करेगा

शहर में इंदौर में भिक्षावृत्ति के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई तेज:धार्मिक स्थलों पर की गई सर्चिंग; बाजारों, चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी बढ़ाई

वह वाली दीपावली अब कहां रही:दीयों की रोशनी में रिश्तों की मिठास और अपनों की तलाश

वीडियो देखिये, बस्तर में इस अंदाज में पीएम ने जवानों के साथ मनाई दीपावली:साझा की त्योहार की खुशियां; त्योहार के मौके पर सुरक्षा बलों के प्रति जताया सम्मान

त्योहारों से पहले भिक्षावृत्ति रोकने के लिए प्रशासन ने चलाया सर्चिंग अभियान:8 भिक्षुकों का रेस्क्यू; मिल क्षेत्र में परदेसीपुरा, पाटनीपुरा में पहुंची महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम

थाली से घर के बजट तक महंगाई की मार आम आदमी के लिए मुश्किल हुआ गुजारा:मध्यम वर्ग के सामने खर्च और बचत के बीच संतुलन की चुनौती

पटाखों और उत्सव के बाद निकले कचरे को हटाने सड़कों पर उतरेगा निगम का अमला:सुबह 4 बजे से आरंभ होगा महाअभियान; महापौर ने शहरवासियों से की स्वच्छता बनाए रखने की अपील

मुहूर्त ट्रेडिंग में इस बार शेयर बाजार का रुख कमजोर रहा:मीडिया और फार्मा शेयरों में रही खरीदारी; बैंकिंग शेयरों पर दिखा दबाव

जन्मदिन की खुशी में हथियार का प्रदर्शन:निगम अधिकारी ने पद की मर्यादा को किया तार-तार; वायरल फोटो पर कार्रवाई का इंतजार

भाजपा पार्षद का पट्ठा पूर्व युवा मोर्चा उपाध्यक्ष बोला:पांच मिनट में उतरवा दूंगा तेरा बैच-बिल्ला; ये देखिए कमिश्नर साहब... नेता-नगरी के दबाव में अपनों की बलि लेने का नतीजा

ड्रिंक एंड ड्राइव जांच में पुलिस ने रोकी गाड़ी:चालक के शराब पीने की हुई पुष्टि; इंजन-चेसिस नंबर से इस शहर के व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड मिली थार

फ्लैट, कपड़ा दुकान और गोदाम धधके:लाखों का नुकसान; आग की सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस, परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही दिवाली:20 क्विंटल फूलों से सजा केदारनाथ धाम

शराब तस्करी का खेल या आबकारी विभाग की मेहरबानी:163 केस दर्ज; फिर भी शराब की फैक्ट्री से सप्लाई नेटवर्क तक नहीं पहुंची जांच! हाई कोर्ट में उठा बड़ा सवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!