उसने मेरे साथ खेल किया: तो उतार दिया मौत के घाट; दोस्तों से मेलजोल रहा हत्या का कारण, गुस्से में हैवान बना प्रेमी
KHULASA FIRST
संवाददाता

बेवफाई के शक में कत्ल आरोपी ने किया खुलासा
मामला द्वारकापुरी क्षेत्र में एमबीए छात्रा की हत्या का
टिंडर एप बनी विवाद की नई वजह
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आरोपी ने पुलिस को बताया कई बार जब वह युवती को फोन करता तो उसका मोबाइल व्यस्त मिलता था। शक होने पर उसने एक दिन युवती का फोन चेक किया, जिसमें उसे ऑनलाइन एप टिंडर मिली। आरोपी के अनुसार उस एप पर बातचीत के बदले पैसे भी मिलते थे।
इसी बात को लेकर दोनों में लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोपी ने यह भी बताया कि दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन इंटरकास्ट होने के कारण उनके परिवार इसके लिए तैयार नहीं थे, जिससे रिश्ते में तनाव लगातार बढ़ता गया।
द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में एमबीए छात्रा की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी पीयूष को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के बाद आरोपी मुंबई पहुंच गया था और कई दिन तक लोकल ट्रेनों में घूमता रहा। जब इंदौर पुलिस मुंबई पहुंची तो वह एक ब्रिज से उतरकर खुद पुलिस थाने की ओर जा रहा था, जहां उसे हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने पूरी वारदात स्वीकार कर ली।
4 दिन में आ गए थे करीब
पुलिस पूछताछ में आरोपी पीयूष ने बताया उसकी मुलाकात युवती से पिछले साल सितंबर-अक्टूबर में हुई थी और महज चार दिन में दोनों काफी करीब आ गए थे। इसके बाद दोनों कई बार साथ होटल भी गए। युवती की अन्य दोस्तों से बातचीत और मेलजोल को लेकर पीयूष हमेशा नाराज रहता था।
जैसे-जैसे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं, आरोपी ने युवती पर दूसरे लोगों से दूरी बनाने और उनसे बात नहीं करने का दबाव डालना शुरू कर दिया। युवती मध्यमवर्गीय परिवार से थी और आर्थिक परेशानियों से जूझ रही थी, इसलिए आरोपी अक्सर उसकी आर्थिक मदद करता था। इसके बावजूद वह युवती पर धोखा देने का शक करता रहा और यही शक धीरे-धीरे खतरनाक जुनून में बदल गया।
यह हुआ था हत्या वाले दिन
आरोपी के मुताबिक 10 तारीख को युवती अपने पिता के साथ आधार कार्ड में सुधार करवाने कलेक्टर कार्यालय गई थी और दोपहर करीब 3 बजे घर लौटी। पिता के छोड़ने के बाद पीयूष उसे अपने कमरे में ले गया। वहां युवती नाराज और तनाव में थी। उसने बताया कि उसने कुछ नहीं खाया है। इस पर पीयूष ने मैगी बनाकर खिलाई। आरोपी ने दावा किया कि वह युवती की परेशानियां खत्म करने की बात कर रहा था, लेकिन वह लगातार गुस्से में थी।
पहले गला दबाया, फिर चाकू से किए वार
पीयूष के अनुसार उसे इस बात से बेहद गुस्सा था कि मना करने के बावजूद युवती अन्य दोस्तों से बात करती थी। उसे लगा कि युवती उसके साथ बेवफाई कर रही है। आरोपी ने बताया दोनों के बीच शारीरिक संबंध बनने के बाद उसने युवती को बातों में उलझाया, उस पर भरोसा जताने को कहा और फिर उसका चेहरा ढंककर गला दबा दिया।
उसे मृत समझकर वह शराब पीने चला गया। कुछ देर बाद लौटने पर जब उसे लगा कि युवती की सांसें अभी चल रही हैं, तो उसने चाकू उठाकर उस पर ताबड़तोड़ वार किए। गुस्सा इतना ज्यादा था कि वार करते-करते चाकू मुड़ गया। इसके बाद आरोपी ने युवती के मोबाइल से आपत्तिजनक वीडियो बनाकर कई जगह वायरल कर दिए।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!