25 लाख के जेवर लेकर फुर्र: लुटेरी दुल्हन के जाल में फंसा हाई कोर्ट वकील; कथित भाई निकला आशिक, खुड़ैल पुलिस ने दर्ज किया केस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शादी के नाम पर रचे गए षड्यंत्र ने हाई कोर्ट के एक वकील के जीवन में चार महीने में ही उथल-पुथल मचा दी। मेट्रीमोनियल साइट से शुरू हुई कहानी 25 लाख के सोने के जेवर, प्रेम प्रसंग, मानसिक बीमारी और कथित जहर देने की साजिश तक जा पहुंची। खुड़ैल थाना पुलिस ने युवती और उसके तथाकथित भाई के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
एसआई सत्येंद्रसिंह सिसोदिया के अनुसार फरियादी वकील ने केस दर्ज कराया कि मेट्रीमोनियल साइट के जरिये 24 नवंबर 2024 को उनकी शादी ग्राम मडोरी, जालौन (यूपी) निवासी नीलिमा सेंगर से हुई थी। दोनों की दूसरी शादी थी।
शादी के बाद खातीवाला टैंक इलाके में रहने वाला शुभम गुप्ता घर आने-जाने लगा। नीलिमा ने उसे मौसी का बेटा बताया, लेकिन कुछ ही दिनों में खुलासा हुआ कि वह असल में नीलिमा का प्रेमी है।
दोनों घंटों मोबाइल पर बात और चैटिंग करते थे। 3 मार्च 2025 को नीलिमा मायके जाने का बहाना बनाकर पिता संतोष और प्रेमी शुभम के साथ रवाना हो गई। बाद में खुलासा हुआ कि घर में रखे 25 तोला सोने के जेवर भी साथ ले गई।
वकील का आरोप है कि नीलिमा ने जाते-जाते धमकी दी कि वह पूरे परिवार को झूठे केस में फंसा देगी। खुड़ैल पुलिस ने धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश जारी है।
पहले पति को बताया पागल, कोर्ट डायरी ने खोला राज
नीलिमा ने दावा किया था कि उसकी पहली शादी सात दिन में टूट गई थी, क्योंकि पति मानसिक रूप से अस्वस्थ था। शंका होने पर जब उन्होंने संबंधित कोर्ट से दस्तावेज निकलवाए, तो सच्चाई कुछ और निकली। वह दो साल तक पहले पति के साथ रही थी। तलाक के दस्तावेज और निजी डायरी में कई चौंकाने वाले तथ्य दर्ज मिले।
थी मानसिक बीमारी, खाती थी नींद की गोलियां
पीड़ित वकील ने बताया पत्नी नीलिमा गुस्सैल स्वभाव की थी। अक्सर आत्महत्या की धमकी देती थी। एक दिन अलमारी में रखी दवा के पैकेट पर मानसिक चिकित्सक का नाम और मरीज की जगह नीलिमा का नाम दर्ज मिला। पूछताछ में उसने कबूल किया कि वर्षों से उसका इलाज चल रहा है।
हनीमून पर जहर देने की आशंका!
वकील ने सनसनीखेज आरोप लगाया है कि हनीमून के दौरान सिक्किम, कामाख्या देवी और दार्जिलिंग यात्रा में शुभम समेत अन्य लोगों के साथ भोजन किया था, लेकिन इसके बाद केवल उनकी तबीयत बिगड़ी और ब्लीडिंग होने लगी थी। शंका है कि खाने में जहर देकर पत्नी और उसके सहयोगियों ने जान से मारने की साजिश रची थी। समय रहते सच्चाई का खुलासा नहीं होता राजा रघुवंशी हत्याकांड जैसा हश्र हो सकता था।
संबंधित समाचार

स्वाइन फ्लू का खतरा:इतने सैंपल H1N1 पॉजिटिव; यहां भेजे जाएंगे सैंपल, वायरस में बदलाव की होगी जांच

मुगलों के वंशज कर रहे महाराणा प्रताप हॉस्पिटल का संचालन:इम्तियाज मोहम्मद मंसूरी के नाम पर है हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन

देखिए वीडियो:संस्कार भवन के बिजली पोल को लेकर विवाद; भाजपा पार्षद बोले- बच्चों के संस्कार और योग के केंद्र में बाधा डालने की कोशिश

देखिये वीडियो, पुलिस पर पत्रकार को प्रताड़ित करने का आरोप:रिश्वत मांगने और झूठे केस में फंसाने की दे रहे धमकी

भारत का ‘पॉवर शो’:पुतिन से हुई मुलाकात;जिनपिंग से आज होगी भेंट

जहरीली शराब कांड:इलाज के दौरान पंचायत सचिव की मौत; मृतकों का आंकड़ा 33 पहुंचा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार!:वारदात के बाद से लगातार बदल रहा था ठिकाना; क्राइम ब्रांच ने यहां से पकड़ा

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!