शेयर बाजार में मचा हाहाकार: कुछ ही घंटों में निवेशकों के डूबे 10 लाख करोड़; इस वजह से गिरा मार्केट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मुंबई।
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार पर साफ दिखाई दिया। ईरान से जुड़े घटनाक्रम के बीच बाजार में लगातार तीसरे दिन तेज गिरावट दर्ज की गई और भारी बिकवाली देखने को मिली।
सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट
कारोबार के अंत में BSE Sensex 1470.50 अंक गिरकर 74,563 पर बंद हुआ। वहीं Nifty 50, 488.05 अंक टूटकर 23,151.10 के स्तर पर बंद हुआ। तेज गिरावट के कारण BSE में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल मार्केट कैप कुछ ही घंटों में करीब 10 लाख करोड़ रुपए घट गया।
तेल आपूर्ति को लेकर बढ़ी चिंता
दरअसल, ईरान की ओर से दो तेल टैंकरों पर हमले के बाद वैश्विक तेल सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ गई है। खासकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से आपूर्ति बाधित होने की आशंका ने बाजार की चिंता बढ़ा दी है।
इसी कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमत लगभग 100 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई, जिससे भारत जैसे आयातक देशों की लागत बढ़ने का खतरा बढ़ गया है।
वैश्विक बाजारों से भी कमजोर संकेत
पश्चिम एशिया में तनाव का असर वैश्विक बाजारों पर भी दिखा। एशिया में कोस्पी, निक्केई 225, SSE कंपोजिट इंडेक्स और हैंग सेंग इंडेक्स गिरावट के साथ कारोबार करते दिखे।
अमेरिकी बाजार में भी कमजोरी रही। डॉव जोन्स 700 से अधिक अंक गिरकर इस साल पहली बार 47,000 के नीचे बंद हुआ, जबकि S&P 500 और नैस्डैक कंपोजिट में भी गिरावट दर्ज की गई।
विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी
एक्सचेंज आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार को विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) ने करीब 7,049.87 करोड़ रुपए के शेयर बेच दिए। मार्च में अब तक विदेशी निवेशक 39,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की बिकवाली कर चुके हैं।
रुपए में रिकॉर्ड गिरावट
शुक्रवार को भारतीय रुपया भी अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कमजोर होकर 92.37 के रिकॉर्ड निचले स्तर तक पहुंच गया। इंटरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 92.33 पर खुला और दिन में गिरकर 92.37 तक पहुंच गया।
बढ़ते वैश्विक तनाव, महंगे कच्चे तेल और विदेशी निवेशकों की बिकवाली के कारण फिलहाल बाजार पर दबाव बना हुआ है।
संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!