खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: इतने किलो मावा किया जब्त; फैक्ट्री सील, यहां गंदगी में बन रही थी चॉकलेट-जेली
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में त्योहारों को देखते हुए खाद्य पदार्थों की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने दो स्थानों पर कार्रवाई की।
अहीरखेड़ी में वनस्पति और स्किम्ड मिल्क से मावा तैयार किया जा रहा था।
298 किलो मावा जब्त
यहां से विभाग की टीम ने 298 किलो मिलावटी मावा बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री जब्त कर फैक्ट्री सील कर दी।
वहीं, पालदा स्थित मार्बल्लो फूड प्रोडक्ट में चॉकलेट और जेली निर्माण के दौरान साफ-सफाई में गंभीर खामियां मिलीं।
विभाग ने फैक्ट्री संचालक को नोटिस जारी कर चॉकलेट और जेली के नमूने जांच के लिए भेजे हैं।
अहीरखेड़ी में वनस्पति और स्किम्ड मिल्क से बन रहा था मावा
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अहीरखेड़ी में कार्रवाई के दौरान मावा निर्माण की प्रक्रिया और इस्तेमाल की जा रही सामग्री की जांच की।
प्रारंभिक कार्रवाई में वनस्पति और स्किम्ड मिल्क का उपयोग कर मावा बनाए जाने की जानकारी सामने आई।
विभाग ने मौके से कुल 298 किलो मावा, वनस्पति और सूजी जब्त की।
जांच के दौरान यह भी सामने आया कि संबंधित इकाई के पास खाद्य निर्माण की गतिविधि के लिए निर्धारित श्रेणी का पंजीयन नहीं था। विभाग ने फैक्ट्री को सील कर दिया है।
पालदा की चॉकलेट-जेली फैक्ट्री में गंदगी
दूसरी कार्रवाई पालदा स्थित मार्बल्लो फूड प्रोडक्ट में की गई। यहां चॉकलेट और जेली बनाने वाले प्रोडक्शन एरिया में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं मिली।
विभागीय निरीक्षण के दौरान मकड़ी के जाले, जाम नाली और अन्य स्वच्छता संबंधी खामियां सामने आईं।
निरीक्षण में प्रोडक्शन एरिया के भीतर ही वॉशरूम होने की बात भी सामने आई।
इसके अलावा उत्पादों पर लेबलिंग से जुड़ी अनियमितताएं पाई गईं। खाद्य सुरक्षा विभाग ने इन कमियों को लेकर फैक्ट्री संचालक को नोटिस जारी किया है।
चॉकलेट और जेली के नमूने जांच के लिए भेजे
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मार्बल्लो फूड प्रोडक्ट से चॉकलेट और जेली के दो नमूने लिए हैं। इन्हें प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया है।
नमूनों की रिपोर्ट आने के बाद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा के संबंध में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाई
कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष स्वामी की टीम ने ये कार्रवाई की।
विभाग का उद्देश्य खाद्य पदार्थों के निर्माण में स्वच्छता, गुणवत्ता और निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करना है।
संबंधित समाचार

पुलिस को देखकर भागा युवक:तलाशी में मिला खटकेदार चाकू; बदमाशों की धरपकड़ जारी

वीडियो देखिये, शहर में करवा चौथ की रौनक:महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ की पूजा-अर्चना, चांद के दीदार के लिए किया इंतजार

16 वर्ष पूर्व लिए गए देहदान संकल्प को पति ने निभाया:सेवा और मानवता की मिसाल प्रस्तुत की

पुलिस ने महाविद्यालय में लगाई सामाजिक जागरूकता की पाठशाला:विद्यार्थियों को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव व कानूनी अधिकारों के प्रति किया जागरूक

पोकलेन मशीन से डंपर में भरा जा रहा था मुरम:अवैध उत्खनन करने के मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू

स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार:इतना नशीला पदार्थ किया जब्त; एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज

अधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी:बार काउंसिल ऑफ इंडिया के नवनिर्वाचित सदस्य जय हार्डिया का सम्मान

जमीन के नीचे दबे नीले ड्रमों से मिली करोड़ों की नकदी:कपड़े में लपेटकर राखी थी 500 के नोटों की गड्डियां; ऐसे हुआ खुलासा

पत्रकारिता की आड़ में फैक्ट्री संचालकों से लाखों की वसूली का खुलासा:पहले रकम की मांग, फिर रात में फैक्ट्री सील; फर्जी पत्रकारों के नाम पर वसूली का आरोप

इंदौर में 39 परीक्षा केंद्रों पर 1 नवंबर को होगी परीक्षा:15 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल

वीडियो देखिये, वैधता अवधि समाप्त होने के बावजूद अल्ट्रासोनोग्राफी मशीन का संचालन:एम.एन.एच केयर अस्पताल महू के खिलाफ कार्रवाई; मशीन को किया सील

दो महिलाओं सहित तीन लोगों ने की आत्महत्या:अलग-अलग जगह फंदे पर मिले शव; नवविवाहिता के भाई ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

वीडियो देखिये, खड़े हनुमान मंदिर में आधी रात को प्रतिमा की स्कैनिंग:पार्षद ने पूछा- गुपचुप जांच क्यों; भोपाल से उज्जैन पहुंची विशेषज्ञों की टीम

लग्जरी कारों से स्टंट का वीडियो वायरल:3 गाड़ियां जब्त; 5 वाहन मालिकों-चालकों पर FIR, आधी रात को तेज रफ्तार में दौड़ रहीं थीं कारें

पुलिस ने माना- जहरीली थी शराब:मृतकों के आश्रितों को मुआवजे का इंतजार

विकसित भारत@2047 में प्रदेश की भूमिका अहम, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:विभिन्न क्षेत्रों की विभूतियों का सम्मान

हाई कोर्ट ने नगर निगम अधिकारी पर लगाया एक लाख का जुर्माना

वर्ग-3 शिक्षक अभ्यर्थियों का चक्काजाम:नियुक्ति पत्र की मांग पर सड़क पर लेटे; पुलिस से हुई खींचतान

कृष्णबाग के 71 मकानों पर संकट:हाई कोर्ट ने जमीन श्रीराम बिल्डर्स को सौंपने के दिए निर्देश

महादेव मंदिर की जमीन पर कब्जे के आरोपों से प्रशासन घिरा:लालबाग लाइफ की विकास अनुज्ञा निरस्त
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!