रातभर की बारिश से हाहाकार: मंदिर में 6 लोग फंसे; गले तक पहुंचा पानी, वीडियो शेयर कर मांगी मदद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, राजगढ़।
रविवार-सोमवार की रात से हो रही तेज बारिश के बाद नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। कई निचली बस्तियों में पानी भर गया। खिलचीपुर की गाडगंगा नदी में बने जलमंदिर में दर्शन करने पहुंचे छह लोग अचानक जलस्तर बढ़ने से करीब तीन घंटे तक फंसे रहे।
सभी को सुरक्षित बाहर निकाला
पानी बढ़ते-बढ़ते उनके गले तक पहुंच गया। करीब 11.30 बजे रेस्क्यू टीम ने नाव की मदद से सभी को सुरक्षित बाहर निकाला।
जलमंदिर में फंसे 6 लोग, गले तक पहुंचा पानी
सुबह कुछ लोग खिलचीपुर स्थित गाडगंगा नदी के जलमंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने लगा और मंदिर के चारों ओर पानी भर गया। छह लोग मंदिर में ही फंस गए। फंसे लोगों ने परिचितों और सोशल मीडिया के जरिए मदद की जानकारी दी।
पुलिस टीम मौके पर पहुंची
इसके बाद एसडीएम ज्योति राजोरा और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। हालात गंभीर होने पर कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा और एसपी अमित तोलानी भी खिलचीपुर पहुंचे। करीब तीन घंटे से अधिक समय तक लोग मंदिर में फंसे रहे। लगातार बढ़ते पानी के कारण स्थिति बेहद गंभीर हो गई और पानी उनके गले तक पहुंच गया।
एसपी खुद नाव से पहुंचे, सभी को निकाला
स्थिति को देखते हुए होमगार्ड, पुलिस और प्रशासन की रेस्क्यू टीम को सक्रिय किया गया। करीब 11.30 बजे नाव के जरिए टीम जलमंदिर तक पहुंची। सभी छह लोगों को नाव में बैठाकर सुरक्षित बाहर निकाला गया। रेस्क्यू अभियान की निगरानी के लिए एसपी अमित तोलानी खुद नाव में सवार होकर मंदिर तक पहुंचे।
खुजनेर में सड़कों पर चली नाव
तेज बारिश का असर खुजनेर में भी दिखाई दिया। निचले इलाकों में पानी भरने से सड़कें जलमग्न हो गईं। हालात का जायजा लेने कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचे। लोगों की मदद और राहत कार्य के लिए सड़कों पर नाव चलानी पड़ी।
पचोर में नाले में बस खराब
उधर पचोर के पास एक नाले में बस खराब हो गई। बस में सवार यात्रियों को मौके पर ही उतारना पड़ा। प्रशासन और पुलिस ने स्थिति को देखते हुए राहत कार्य शुरू किया।
इसके अलावा बोड़ा, ब्यावरा, उदनखेड़ी और खिलचीपुर के निचले इलाकों में भी पानी भरने की सूचना है। लगातार बारिश के कारण जिले में कई जगह हालात बिगड़े हुए हैं और प्रशासन की टीमें निगरानी एवं राहत कार्य में जुटी हैं।
संबंधित समाचार

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:6 की मौत; कई लोग घायल

राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना:बोले- वोट चोरी की; नियुक्ति के समय ही किया था विरोध, सरकार ने उन्हें कानून से ऊपर रखा

देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर की धार्मिक-प्राकृतिक विरासत बचाने की मांग:अधिवक्ताओं ने संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन; इसको लेकर जताई चिंता

चौड़ाई कांड के बाद बदला मंत्री का अंदाज:पौधारोपण कार्यक्रम में कहा- मीडिया से बात नहीं करूंगा; पढ़ा लिखित भाषण

रफ्तार का कहर:पेड़ से टकराई कार; 2 युवकों की मौत

अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त:0.550 हेक्टेयर भूमि से हटाया अतिक्रमण; आरोपियों पर दर्ज है एफआईआर

कॉकरोच पार्टी ने दी आंदोलन की चेतावनी:मुख्य चुनाव आयुक्त से 48 घंटे में इस्तीफा मांगा; लगाए ये गंभीर आरोप

नशे के नेटवर्क का हुआ खुलासा:ड्रग्स के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार; फ्लैट में हुए युवक-युवतियों के विवाद की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

मिट्टी से मन तक की यात्रा:प्रतिमा की अनुपस्थिति में बप्पा की उपस्थिति

बैंक के पूर्व मैनेजर पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप:ग्राहक को स्कीम में निवेश का दिया झांसा; दोस्त के खाते में ट्रांसफर कर हड़पे रुपए

अनंत चतुर्दशी से पहले पुलिस कमिश्नर आए एक्शन मोड में:नानू, गोलू, काला और दाऊ सहित 7 पर निर्बंधन आदेश

NBEMS ने जारी किया नीट पीजी रिजल्ट:लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म; यहां चेक करें अपना परिणाम

विधायक उषा ठाकुर बताएं लाखों लड़कियों का आंकड़ा उनके पास कहां से आया है:महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी का पलटवार

एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत से फैली सनसनी:पेड़ पर फंदे से लटका मिला महिला का शव; कुएं से दो बच्चों की लाशें बरामद

झूठा निकला पं. धीरेंद्र शास्त्री का ‘पुत्र योग’ संबंधी पर्चा

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में जिंदा जले 9 यात्री:20 से अधिक मुसाफिरों ने कूदकर जान बचाई

8 महीने बाद एमपी भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी

अमेरिका की धरती पर इंदौर के भविष्य का हो रहा मंथन:महापौर पुष्यमित्र भार्गव का तीन सप्ताह का अमेरिकी दौरा; हार्वर्ड से एआई गवर्नेंस तक, ‘विजन-2030’ के लिए वैश्विक अनुभव जुटाने की पहल

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन:मुख्य निर्वाचन कार्यालय को घेरने का ऐलान; बीजेपी बोली- हार की हताशा में लगाए जा रहे आरोप

अधिकतर लोग ‘काहे खुमर रई’ को समझ रहे ‘काहे को मर रई...’
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!