सड़क पर अवैध रूप से खड़ी हंस ट्रेवल्स की बसें सीज: शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने प्रशासन की कार्रवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की दिशा में प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए विवादित हंस ट्रेवल्स की बसों पर कार्रवाई की है। ट्रैफिक पुलिस और जिला प्रशासन ने सड़क पर अवैध रूप से खड़ी बसों को सीज कर दिया, जिससे ट्रेवल्स संचालक को बड़ा झटका लगा है।
बताया जा रहा है कि यह ट्रेवल्स लंबे समय से शहर की सड़कों पर मनमाने तरीके से बसें खड़ी कर ट्रैफिक व्यवस्था को प्रभावित कर रहा था। पहले भी प्रशासन द्वारा कार्रवाई कर बसें जब्त की जाती थीं, लेकिन जुर्माना वसूलने के बाद उन्हें छोड़ दिया जाता था। इस बार बढ़ती ट्रैफिक समस्या को देखते हुए प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बसों को तुरंत रिलीज नहीं किया।
कार्रवाई के खिलाफ ट्रेवल्स संचालक अरुण गुप्ता ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की। जस्टिस सुबोध अभ्यंकर की बेंच में हुई सुनवाई के दौरान ट्रेवल्स की ओर से कहा गया कि बसों को जब्त करने की कार्रवाई अवैध है और प्रशासन पर लागत (कॉस्ट) लगाई जानी चाहिए। वहीं, शासन और प्रशासन की ओर से दलील दी गई कि जुर्माना स्वीकार है, लेकिन भविष्य में सड़क पर बसें खड़ी करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।
सभी पक्षों को सुनने के बाद हाई कोर्ट ने आदेश दिया कि जुर्माना जमा कराने के बाद बसें छोड़ी जा सकती हैं, लेकिन ट्रेवल्स संचालक को सख्त हिदायत दी गई कि आगे से सड़क पर अवैध पार्किंग नहीं की जाएगी।
यदि आदेश का उल्लंघन हुआ, तो प्रशासन को सख्त कार्रवाई का अधिकार होगा। गौरतलब है कि हाई कोर्ट में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर चल रही जनहित याचिकाओं के तहत गठित समिति ने भी अपनी रिपोर्ट में अवैध पार्किंग और सड़क पर कब्जे को ट्रैफिक जाम की बड़ी वजह बताया था। इसी के आधार पर प्रशासन अब ऐसे मामलों में सख्ती बरत रहा है।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!