हंस ट्रेवल्स बना लव जिहाद का अड्डा: बजरंग दल-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
हिंदू महिलाओं और युवतियों से छेड़छाड़ में विवादों में रहा हंस ट्रेवल्स फिर गंभीर आरोप से सुर्खियों में है। इस बार मामला लव जिहाद से जुड़ा है। ट्रेवल्स के लिए हम्माली करने वाले कश्मीरी मुस्लिम युवक पर ट्रैवल्स की कर्मचारी हिंदू युवती को प्रेमजाल में फंसाने का आरोप लगा है। सूचना पर बजरंग दल ने पुलिस के साथ मिलकर दबिश दी और दोनों को युवती के कमरे से आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथ पकड़ा।
जानकारी के अनुसार, मूलतः बड़वाली क्षेत्र की युवती हंस ट्रेवल्स में कार्यरत है और बड़ी ग्वालटोली में किराए से रहती है। जम्मू–कश्मीर के रामबन जिले के बनेहाल निवासी इम्तियाज अहमद मलिक ने हम्मालों की यूनियन बना रखी है जिसके जिम्मे ट्रेवल्स का माल लाने–ले जाने का पूरा काम है। बजरंग दल का आरोप है इम्तियाज ने हिंदू युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया।
रविवार को युवती से मिलने बड़ी ग्वालटोली स्थित उसके कमरे पर पहुंचा था। इसकी सूचना बजरंग दल को मिल गई। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पलासिया पुलिस के साथ दबिश दी।
इम्तियाज और युवती को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। आरोपी ने हिंदू युवती के साथ बिताएं अतरंग पलों के फोटो-वीडियो बना लिए थे, जिसे बजरंगियों ने मोबाइल चेक कर डिलीट करवाया।
कार्यकर्ताओं ने इम्तियाज को मौके पर सबक सिखाने के बाद पुलिस के हवाले किया। पुलिस इम्तियाज अहमद मलिक को थाने ले गई। धारा 151 के तहत कार्रवाई कर जेल भेजने की तैयारी कर ली है।
हिंदू युवती के कमरे से रंगे हाथ पकड़ाया कश्मीरी
बजरंग दल के प्रचार–प्रसार प्रमुख देवा शर्मा ने बताया जिला संयोजक लक्की रघुवंशी के नेतृत्व में पलासिया पुलिस के साथ कार्रवाई की। पूछताछ में इम्तियाज ने युवती को पत्नी बताया जबकि धोखा से प्रेमजाल में फंसाकर शोषण कर रहा था। ख़ास बात यह आरोपी इम्तियाज की जम्मू–कश्मीर में पहले से दो पत्नियां और चार बच्चे हैं।
लव जिहादी जैसे मामले में ट्रेप होने के बाद वह धमकी भरे लहजे में कहने लगा “ जो करना हो कर लो, हंस ट्रैवल्स का मालिक बचा लेगा। मेरे खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी। इस दौरान बजरंग दल के विवेक शर्मा, कृष्णाकुमार वर्मा, धीरेंद्र सक्सेना, पीयूष वर्मा, राहुल वर्मा, नीरज रावत सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
पुलिस ने संगठन को निष्पक्ष जांच और कार्यवाई का भरोसा दिया है। इधर विभाग संयोजक प्रवीण दरेकर ने बताया हंस ट्रैवल्स को चेतावनी दी थी किसी हिंदू युवती के साथ गलत व्यवहार या कोई अप्रिय घटनाएं सामने आईं, तो बजरंग दल अपने तरीके से जवाब देगा। हंस ट्रैवल्स में मुस्लिम कर्मचारियों द्वारा हिंदू महिलाओं से छेड़छाड़ की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं।
बस में एक हिंदू युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया था, जिसमें राजेंद्र नगर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। लगातार सामने आ रहे इन मामलों के बाद हंस ट्रैवल्स की कार्यप्रणाली और प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े हैं।
संबंधित समाचार

पूर्व विधायक और राज्यसभा सदस्य का देहावसान:पार किया था 100 वर्ष की उम्र का पड़ाव; राजनीतिक जगत में शोक

अपने करीबी साथी के निधन से भावुक हुए मंत्री:गुरु से बोले- उनका यूं चले जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति; सूचना मिलते ही पहले अस्पताल, फिर परिजनों को सांत्वना देने घर पहुंचे

मां ने दो मासूम बच्चों संग खाया जहर:उपचार के दौरान तीनों की मौत

चूड़ी बेचने वाला निकला एमडी ड्रग्स तस्करी का आरोपी:पुलिस को देखकर घबराया तो हुआ शक; क्राइम ब्रांच अब खंगाल रही नशे का नेटवर्क

सोलर प्लांट की पार्टनरशिप के नाम पर 70 हजार की ठगी:सस्ते उपकरण देने का झांसा देकर ऐंठे रुपए; क्राइम ब्रांच ने वापस दिलाई पूरी राशि

विधायक के निजी सहायक का निधन:बाइक दुर्घटना में गई जान

सोने के दाम गिरे तो व्यापारियों को याद आई मोदी की सलाह:बोले- लाखों के नुकसान से बचा लिया; कीमत में 65 लाख रुपये प्रति किलो की गिरावट का दावा

दो भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत:एक कार के हुए दो टुकड़े; दूसरी में जिंदा जले तीन लोग`

मेले में चाऊमीन-मंचूरियन खाने के बाद बिगड़ी तबीयत:100 से ज्यादा बच्चे बीमार; उल्टी-पेट दर्द की शिकायत, मचा हड़कंप

लॉरेंस बिश्नोई गैंग की हिट लिस्ट में 40 से ज्यादा कारोबारी:रेकी से लेकर फिरौती तक के नेटवर्क का खुलासा

वर्षों पुरानी सब्जी मंडी हटाने के बाद निगम की कार्रवाई को लेकर विवाद गहराया:इतने दुकानदारों की रोजी-रोटी पर संकट; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

भीषण सड़क हादसा:ट्रक में घुसी क्रूजर; एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत, खाटूश्यामजी के दर्शन कर लौट रहा था परिवार

आधी रात द्वारकाधीश के द्वार पहुंचेंगे महाकाल:हरिहर मिलन में दिखेगा शिव-विष्णु की एकता का अद्भुत नजारा

जल संकट से निपटने की तैयारी:इन वार्डों पर निगम की नजर; शहर में बनेंगे इतने नए संप

प्रदेश में मौसम का डबल अटैक:इन शहरों में बढ़ी ठिठुरन; अधिकांश हिस्सों में रात हो रही ठंडी

कचरे के ढेर में मिला जला हुआ शव:कार्यक्रम में आए युवक को आई बदबू; डायल-100 पर दी सूचना, जांच में जुटी पुलिस

वेलिंगटन टेस्ट में भारत का दबदबा:पहली पारी के आधार पर 352 रनों की विशाल बढ़त

शीतकालीन त्योहारों के दौरान यात्रियों को बड़ी राहत:इन शहरों तक जाने के लिए मिलेंगे अतिरिक्त विकल्प

दोहरे हत्याकांड में चौंकाने वाले खुलासे:बेटे पर ही पिता और बहन की हत्या का आरोप; इतने लाख की संपत्ति बनी विवाद की वजह

विकास प्राधिकरण के पूर्व संचालक का निधन:राजनेता के साथ गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष थे, शोक की लहर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!