खबर
Top News

शादी के 7 महीने बाद घर में फांसी लगाई: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत; मायके पक्ष का आरोप दहेज की मांग को लेकर कर रहे थे प्रताड़ित

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

11 सितंबर 2026, 2:58 pm
शेयर करें:
शादी के 7 महीने बाद घर में फांसी लगाई

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मल्हारगंज थाना क्षेत्र में 27 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। बड़े गणपति के पास शीतला माता मंदिर वाली गली में गुरुवार रात शिवानी ने कथित तौर पर घर में फांसी लगा ली।

घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर 15 लाख रुपए दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। परिजन का आरोप है कि दहेज की मांग और लगातार हो रही कथित प्रताड़ना से परेशान होकर शिवानी ने यह कदम उठाया। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पुलिस जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

दोपहर में बड़ी बहन से हुई थी फोन पर बात
मल्हारगंज पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार रात करीब 8 बजे शिवानी ने घर में फांसी लगा ली। इसके बाद पति लोकेश मौर्य ने कम्पेल स्थित अपने ससुराल पक्ष के लोगों को घटना की सूचना दी।

परिजनों के मुताबिक, घटना से कुछ घंटे पहले दोपहर में शिवानी की अपनी बड़ी बहन से फोन पर बातचीत हुई थी। इस दौरान उसने पति लोकेश और सास अनिता से विवाद होने की बात कही थी। इसके बाद शाम को उसकी मौत की सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे।

3 फरवरी को हुई थी शादी
परिजन के मुताबिक, शिवानी और लोकेश मौर्य की शादी 3 फरवरी 2026 को हुई थी। मायके पक्ष का कहना है कि शादी के करीब दो महीने बाद से ही दहेज को लेकर दोनों परिवारों के बीच विवाद शुरू हो गया था।

रिश्तेदारों की समझाइश के बाद कुछ समय के लिए मामला शांत भी हुआ, लेकिन परिजनों का आरोप है कि इसके बाद भी ससुराल पक्ष की ओर से रुपए की मांग जारी रही।

कार खरीदने के लिए 5 लाख रुपए मांगने का आरोप
मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि ससुराल वाले 15 लाख रुपए की मांग कर रहे थे। परिजनों के अनुसार, कार खरीदने के लिए एक बार 5 लाख रुपए मांगे गए थे, जिसमें से 2 लाख रुपए दिए भी गए थे।

आरोप है कि इसके बावजूद ससुराल पक्ष की ओर से और रुपए की मांग की जा रही थी। परिजन का कहना है कि इसी वजह से शिवानी मानसिक रूप से परेशान थी।

घटना के बाद पति और सास-ससुर घर से गए
शिवानी की मौत के बाद मायके और ससुराल पक्ष के बीच विवाद की स्थिति बन गई। इसके बाद पति लोकेश मौर्य, सास अनिता और ससुर मनोहर घर छोड़कर रिश्तेदारों के यहां चले गए।

फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा घटनास्थल की जांच, परिजनों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मौत की परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है।

पुलिस जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि नवविवाहिता की मौत किन परिस्थितियों में हुई और मायके पक्ष द्वारा लगाए गए दहेज प्रताड़ना के आरोपों में कितनी सच्चाई है।

संबंधित समाचार

एटीएम का पता पूछने के बहाने वृद्धा को प्लॉट तक ले गए ठग
Top News

एटीएम का पता पूछने के बहाने वृद्धा को प्लॉट तक ले गए ठग:गहने उतरवाकर रुमाल में रखे पत्थर

25 minutes ago
शराब पर डिस्काउंट बंद
Top News

शराब पर डिस्काउंट बंद:हर बोतल के साथ दिया जा रहा बिल

28 minutes ago
सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया ऐलान
Top News

सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया ऐलान:इस दिन से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा; बोले- परिवहन के बिना परिवर्तन संभव नहीं

34 minutes ago
4 साल का रिश्ता
Top News

4 साल का रिश्ता:होटल के 40 मिनट और फिर मौत का रहस्य

42 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:यात्री परिवहन विजन समिट में सीएम डाॅ. मोहन यादव बोले; आधुनिक, सुरक्षित और ग्रीन होगी एमपी की परिवहन व्यवस्था

about 1 hour ago
टूटेंगे हाथ-पैर या होगा शॉर्ट एनकाउंटर
Top News

टूटेंगे हाथ-पैर या होगा शॉर्ट एनकाउंटर:अब नेस्तनाबूद होगा जाट बंधुओं का साम्राज्य

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:इस हॉस्पिटल में नवजात की मौत पर उपचार में लापरवाही के आरोप; परिजन ने थाने में दी शिकायत

about 1 hour ago
33 साल का घोटाला
Top News

33 साल का घोटाला:6,000 आवंटियों के हक पर डाका डालकर बैठा आईडीए

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:इस होटल में बड़ी लापरवाही; वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप, जैन समाज और शाकाहारी प्रतिनिधियों ने जताया विरोध

about 1 hour ago
हठीले हनुमानजी
Top News

हठीले हनुमानजी:उमा भारती ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र; उज्जैन सांसद भी आस्था के पक्ष में

about 2 hours ago
मंदिर की जमीन पर शराब दुकान खाली करने का नोटिस
Top News

मंदिर की जमीन पर शराब दुकान खाली करने का नोटिस:अवैध कब्जा करने पर 2 लाख रुपए जुर्माना

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:कमर्शियल गरबा के विरोध में प्रदर्शन; पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन; संगठन ने कहा-धार्मिक आयोजन का व्यावसायीकरण स्वीकार नहीं

about 2 hours ago
क्या ‘सागर’ है एक साजिश!
Top News

क्या ‘सागर’ है एक साजिश!:शराब के विष में क्या कोई राजनीतिक सत्ता षड्यंत्र है; पुलिस को आशंका

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:ट्रैफिक गर्ल से पुलिस की बदतमीजी; पीड़िता का वीडियो वायरल, बोलीं-मुझसे कहा...‘आप लेडीज जात हैं’

about 2 hours ago
मुख्यमंत्री मोहन यादव और जनसंपर्क आयुक्त मनीष सिंह ने पत्रकारों से जो वादा किया वो फिर निभाया
Top News

मुख्यमंत्री मोहन यादव और जनसंपर्क आयुक्त मनीष सिंह ने पत्रकारों से जो वादा किया वो फिर निभाया:सभी मीडियाकर्मियों की ओर से धन्यवाद

about 2 hours ago
रास्ता साफ
Top News

रास्ता साफ:'छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए इस मैदान को देने पर सहमति; कांग्रेस देगी इतनी फीस

about 3 hours ago
कैंसर अस्पताल में करोड़ों की मशीन पर टपक रहा पानी
Top News

कैंसर अस्पताल में करोड़ों की मशीन पर टपक रहा पानी:अधूरे निर्माण से इंस्टॉलेशन अटका; मरीजों को इलाज के लिए करना होगा इंतजार

about 3 hours ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:मुख्य आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर; पैर में लगी गोली

about 3 hours ago
छात्रों की ‘गूंज’ से पहले किराए का शोर
Top News

छात्रों की ‘गूंज’ से पहले किराए का शोर:5 दिन के कार्यक्रम के लिए इतने लाख किराया; कांग्रेस ने उठाए सवाल

about 3 hours ago
जहरीली शराब केस में तीन बरी
Top News

जहरीली शराब केस में तीन बरी:रतलाम में कोर्ट ने कहा- पुलिस की जांच में खामियां

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!