हलवाई की हत्या का 24 घंटे में खुलासा: नौकरी के पैसे देने का बोलकर घर से ले गया था रेलवे ट्रैक पर और उतार दिया रॉड मारकर मौत के घाट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बाणगंगा क्षेत्र में रेस्टोरेंट कर्मचारी श्रीराम राजपूत की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में रेस्टोरेंट मालिक के बेटे राहुल भाटी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने कर्मचारी पर दुकान से रुपए चोरी करने का संदेह और पुराने विवाद के चलते हमला करना बताया है।
एसीपी रुबीना मिजबानी के मुताबिक श्रीराम राजपूत लक्ष्मीनारायण भाटी के रुचि रेस्टोरेंट में हलवाई था। कुछ दिन पहले उसका रेस्टोरेंट मालिक के बेटे राहुल से विवाद हो गया था। साथ ही दो माह के काम के पैसे न मिलने के कारण उसने रेस्टोरेंट जाना बंद कर दिया था।
16 अगस्त को राहुल उनके घर पहुंचा और काम के पैसे देने की बात कहकर उन्हें मोटरसाइकिल पर अपने साथ गंगानगर सेक्टर-बी में रेलवे पटरी के पास ले गया, वहां दोनों के बीच विवाद हुआ। राहुल ने रॉड से श्रीराम पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।
मामले में मृतक के बेटे रविकांत की शिकायत पर केस दर्ज होने के बाद बाणगंगा पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी राहुल भाटी (21) निवासी शांतिनगर को एमआर-10 चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त रॉड, मोटरसाइकिल और घटना के समय पहने कपड़े जब्त किए गए। पुलिस ने घटनास्थल का परीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। आरोपी से पूछताछ जारी है।
संबंधित समाचार

मस्जिद क्षेत्र में सुरक्षा बलों की तैनाती और बैरिकेडिंग से कारोबार प्रभावित:रास्ता जल्द खोलने की मांग

रसीदें 2.46 करोड़ की बैंक में मिले सिर्फ 16.70 लाख:नगर निगम में 2.30 करोड़ का घोटाला

सुसाइड नोट के हस्ताक्षर पर उठे सवाल:4 आरोपी बरी; फॉरेंसिक रिपोर्ट में हस्ताक्षरों में अंतर

सब्जी व्यापारी से रुपए मांगे:पत्नी ने विरोध किया तो पीठ में मारा चाकू; एक आरोपी गिरफ्तार

मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए इस मैदान में जाएगा यह थाना:इस त्योहार तक पूरी होगी शिफ्टिंग, पुरानी बिल्डिंग हटाकर काम को मिलेगी रफ्तार

वीडियो देखिए, SIR के विरोध में प्रदर्शन:सैकड़ों हिरासत में; जंतर-मंतर पर आप नेताओं और प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई

दिल्ली से मुंबई तक चुनाव आयोग के खिलाफ हल्ला बोल:ज्ञानेश पर क्लेश

पूर्व सीएम के पिता की जमीन हड़पने की कोशिश:फर्जी वसीयत और मृत्यु प्रमाण पत्र के जरिए कब्जे का आरोप; दो गिरफ्तार, लेखपाल समेत दो की तलाश

दूषित जलकांड के दौरान अस्पताल में महिला की मौत:गंभीर बीमार थी; चल रहा था इलाज

जुमे की नमाज से पहले सुरक्षा कड़ी:2500 से ज्यादा जवान तैनात; ड्रोन-सीसीटीवी से निगरानी, सोशल मीडिया पर भी नजर

देखिए वीडियो, दूषित जलकांड:किसने महापौर से पूछा; 66 दिन फाइल लंबित क्यों रही?, आठ महीने बाद भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं

करोड़ों के बैंक धोखाधड़ी मामले में इतने आरोपी तलब:इस व्यावसायिक ग्रुप के खिलाफ ईडी ने कोर्ट में दाखिल की कंप्लेंट

रोड चौड़ीकरण के लिए फिर चला निगम का बुलडोजर:प्रसिद्ध प्रतिष्ठान सहित बाधक हिस्से हटाए; इतनी पोकलेन और जेसीबी के साथ पहुंचा अमला

दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों की मौत:एक ने फांसी लगाई; दूसरे की सड़क हादसे में मौत

12 साल पुराने मामले में 5 आरोपियों को 5-5 साल की सजा:युवक को घेरकर किया था चाकू से हमला

देखिये वीडियो, खटारा हुई नगर निगम की कचरा गाड़ी:रस्सी के सहारे चल रही व्यवस्था; कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

इस बात को लेकर नाराज हुई भाजपा पार्षद:निगम अधिकारियों को दी धमकी; अगली बार अंजाम बुरा होगा

शादी का झांसा देकर महिला आरक्षक से दुष्कर्म:5 साल तक शोषण करता रहा कांस्टेबल; फोटो-वीडियो भी बनाए

स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप:मृत अध्यक्ष के फर्जी साइन से बनाया किरायानामा; 4 पर केस दर्ज

मृत बैगा बच्चों के परिजनों से मिले राहुल गांधी:बोले- लोकसभा में उठाएंगे मुद्दा; सरकार आने पर करेंगे मदद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!