हरियाली ने रचा नया रिकॉर्ड: 12.41 लाख पौधे लगाए; दो साल बाद 13.10 लाख पेड़ मिले
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
स्वच्छता के बाद अब इंदौर ने हरियाली के क्षेत्र में भी नया रिकॉर्ड कायम किया है। रेवती रेंज में वर्ष 2024 में लगाए गए 12 लाख 41 हजार से अधिक पौधों में से 13 लाख 10 हजार 12 पेड़ मौजूद पाए गए हैं। एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम ने गिनती और सत्यापन के बाद रविवार को इसे रिकॉर्ड के रूप में दर्ज करने की घोषणा की।
एक ही स्थान पर बड़े पैमाने पर पौधारोपण कर उनका दो साल तक संरक्षण करने और उन्हें पेड़ों में तब्दील करने की उपलब्धि को रिकॉर्ड में शामिल किया गया है। खास बात यह है कि रविवार को भी रेवती रेंज में 51 हजार पौधे लगाए गए। अभियान में शहर के हजारों लोग, विद्यार्थी और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग शामिल हुए।
100 लोगों की टीम ने 3 दिन किया सत्यापन
एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम ने 7 अगस्त से रेवती रेंज में पौधों की गिनती और सत्यापन शुरू किया था। संस्था के अध्यक्ष अंतिम जैन के मुताबिक टीम ने यह जांच की कि 2024 में लगाए गए पौधों में से कितने पौधे सुरक्षित और जीवित हैं।
पौधों के संरक्षण के साथ मृत पौधों की जगह नए पौधे लगाने के लिए रेवती रेंज में नर्सरी भी तैयार की गई थी। सत्यापन के बाद बड़ी संख्या में पौधों के सुरक्षित पाए जाने को अभियान की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना गया।
बीएल संतोष बोले- इंदौर ने सिविक सेंस की मिसाल कायम की
भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ संकल्प को इंदौर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि दो साल पहले केवल रिकॉर्ड बनाने के लिए पौधे नहीं लगाए गए, बल्कि उनके संरक्षण और पालन-पोषण पर भी काम किया गया।
उन्होंने कहा कि कभी पथरीली जमीन के रूप में पहचानी जाने वाली रेवती रेंज आज हरियाली से भर गई है। इंदौर ने स्वच्छता के क्षेत्र में देश के सामने उदाहरण पेश किया है और अब इसे ग्रीन सिटी और पॉल्यूशन फ्री सिटी बनाने की दिशा में आगे बढ़ना है।
संतोष ने कहा कि रेवती रेंज में हरियाली के साथ तालाब और अन्य पर्यावरण अनुकूल सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इससे यह क्षेत्र शहर के लिए एक तरह के ‘ऑक्सीजन क्लिनिक’ की भूमिका निभा सकता है।
विजयवर्गीय बोले- क्लीन सिटी के बाद अब ग्रीन सिटी बनाना है
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर ने मिलकर शहर को क्लीन बनाया है और अब इसे ग्रीन बनाने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने कहा कि पेड़ कार्बन डाइऑक्साइड ग्रहण कर ऑक्सीजन देते हैं, इसलिए पौधा लगाना पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम है।
उन्होंने बताया कि एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की करीब 100 सदस्यीय टीम ने 7 अगस्त से रेवती रेंज में पेड़ों की गिनती की। प्रधानमंत्री के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को आगे बढ़ाते हुए इस साल 21 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
विजयवर्गीय ने लोगों से अपील की कि वे अपने जन्मदिन पर कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं। उन्होंने कहा कि रेवती रेंज में पौधा लगाने के लिए गड्ढा भी तैयार मिलेगा और पौधा भी उपलब्ध कराया जाएगा।
हर रविवार चलेगा पौधारोपण अभियान
विजयवर्गीय ने कहा कि पौधारोपण अभियान केवल एक दिन तक सीमित नहीं रहेगा। हर रविवार पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने प्रदूषण को समाज का दुश्मन बताते हुए लोगों से पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की अपील की।
ग्रीन एरिया 9 से बढ़ाकर 14 प्रतिशत करने का लक्ष्य
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि इंदौर को क्लीन सिटी के साथ ग्रीन सिटी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। शहर के ग्रीन एरिया को 9 प्रतिशत से बढ़ाकर 14 प्रतिशत करने का संकल्प लिया गया है।
उन्होंने बताया कि इसके तहत अलग-अलग वर्षों में पौधारोपण के लक्ष्य तय किए गए हैं और अभियान को लगातार विस्तार दिया जा रहा है। इस वर्ष 21 लाख पौधे लगाने के लक्ष्य के साथ अभियान आगे बढ़ाया जा रहा है।
51 हजार पौधों के लिए 400 मजदूरों ने तैयार किए गड्ढे
जनकार्य समिति प्रभारी राजेंद्र राठौड़ ने बताया कि रेवती रेंज में इस वर्ष एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य है। रविवार को अभियान के तहत 51 हजार पौधे लगाए गए। इसके लिए करीब 400 मजदूरों ने 51 हजार गड्ढे तैयार किए। काम में 6 ट्रैक्टर, 2 पोकलेन और 4 जेसीबी मशीनों का इस्तेमाल किया गया।
उन्होंने बताया कि BSF की खाली जमीन पर भी पौधारोपण किया जाएगा। रेवती रेंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर पौधों की मदद से तैयार की जा रही है, जिसे ड्रोन और हेलिकॉप्टर से देखा जा सकेगा।
राठौड़ के मुताबिक रेवती रेंज में विकसित किए जा रहे फल उद्यान से आने वाले 10 वर्षों में नगर निगम को आय भी शुरू होने की उम्मीद है।
12 हजार से ज्यादा लोग अभियान में जुटे
पौधारोपण अभियान में 12 हजार से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया। इनमें सामाजिक संगठनों, स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थी और विभिन्न संस्थाओं से जुड़े लोग शामिल रहे।
कार्यक्रम में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, विधायक मधु वर्मा, महेंद्र हार्डिया और रमेश मेंदोला, भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, ग्रामीण अध्यक्ष श्रवण चावड़ा, भाजपा नेता संजय शुक्ला, अक्षय कांति बम और विशाल पटेल सहित कई जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी मौजूद रहे।
अब 2024 के पौधों की री-काउंटिंग
रेवती रेंज में 2024 में लगाए गए पौधों की री-काउंटिंग भी कराई जा रही है। इसका उद्देश्य यह पता लगाना है कि अभियान के दौरान लगाए गए कितने पौधे वर्तमान में सुरक्षित और जीवित हैं। आयोजकों ने लोगों से री-काउंटिंग का हिस्सा बनने और पौधारोपण अभियान से जुड़ने की अपील की है।
संबंधित समाचार

पीओके में तीसरे चरण की वोटिंग टली:हिंसक प्रदर्शनों के बीच 11 सीटों पर चुनाव अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

कंधे पर कावड़, जुबां पर ‘बोल बम’:24 साल पुरानी यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब; दूसरे सोमवार को बाबा महाकाल का होगा जलाभिषेक

पार्षदों की ‘क्लास’ में संतोष का मंत्र:एक घंटा मोबाइल से दूर रहें; परिवार को दें समय

बारिश का कहर:नर्मदा खतरे के निशान से ऊपर; डैम के गेट खोले, मासूम की मौत

श्रीलंका सीरीज से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव:घायल खिलाड़ी की जगह मिली नए को एंट्री

वरिष्ठ पत्रकार का निधन:पत्रकारिता जगत में शोक; 10 अगस्त को निकलेगी अंतिम यात्रा

सुप्रीम कोर्ट कालेजियम का बड़ा फैसला:चार हाईकोर्ट को नए चीफ जस्टिस; मप्र समेत तीन राज्यों की नजर अगली सूची पर

युवक पर जानलेवा हमला:सात आरोपी गिरफ्तार; एकराय होकर मारपीट का आरोप

‘पाकिस्तान को पैसे भेजे, आतंकी फंडिंग में नाम आया’:डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर रिटायर्ड कर्मचारी से ठगे लाखों

फैसला सुनाना ही नहीं, न्याय को लोगों तक पहुंचाना भी जरूरी:कॉन्फ्रेंस में बच्चों, आदिवासियों और बंदियों के अधिकारों पर मंथन

मालगाड़ी आने वाली थी, ट्रैक पर बंद हुआ ट्रक:क्यूआरएफ के जवानों ने जान लगाकर धकेला; टला बड़ा हादसा

डेटिंग ऐप से हनीट्रैप में फंसाया:निजी तस्वीरों के जरिए किया ब्लैकमेल; लोगों से वसूले करोड़ों रुपए

छात्रों ने सीेजेआई को चीफ गेस्ट बनाने का किया विरोध:नीट विवाद और प्रोटेस्ट पर टिप्पणियों का हवाला; फैसले पर पुनर्विचार की मांग

Tata की कारों पर बंपर ऑफर:अगस्त में मिल रहा 2.25 लाख रुपए तक का फायदा; EV पर सबसे बड़ी छूट

सिरप पिलाने के 10 मिनट बाद मासूम की मौत:हंगामे के बाद डॉक्टर पर एफआईआर; दवा और प्रिस्क्रिप्शन जब्त

सोशल मीडिया का एल्गोरिदम ट्रैप:एक ही तरह के कंटेंट से बदल रही सोच; युवाओं में बढ़ रही बेचैनी और चिड़चिड़ापन

25 लाख दहेज में दिए, फिर भी 15 लाख की मांग:मना किया तो बहू को पीटा; पति समेत 6 पर केस

जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा:खाली प्लॉट में जुआ खेलते आठ गिरफ्तार; नकदी और सामग्री बरामद

फर्जी आईएएस का 100 करोड़ का साम्राज्य:अजीत डोभाल का एजेंट बनकर करता था ठगी; टेस्ला और हिरण के सींग बरामद

एक ही दिन तीन युवकों की मौत:प्रेमिका ने दी सूचना; कर्ज ने छीनी जान, हादसे में भी मौत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!