क्रिकेटप्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी: टेस्ट सीरीज के दोनों मैचों में मिलेगी फ्री एंट्री, बोर्ड ने किया ऐलान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, कोलंबो।
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने ऐलान किया है कि दोनों टेस्ट मैचों में दर्शकों को स्टेडियम में मुफ्त प्रवेश दिया जाएगा। बोर्ड ने आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर फैंस से बड़ी संख्या में मैच देखने पहुंचने की अपील की है।
15 अगस्त से शुरू होगी टेस्ट सीरीज
भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट 15 अगस्त से गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा और अंतिम टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो के एसएससी ग्राउंड में होगा। यह सीरीज दोनों टीमों के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है।
इन गेटों से मिलेगी फ्री एंट्री
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के अनुसार के गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम: गेट नंबर 4 से मुफ्त प्रवेश मिलेगा। एसएससी स्टेडियम, कोलंबो के गेट नंबर 3, 4, 5 और 7 से दर्शकों को बिना टिकट प्रवेश दिया जाएगा।
बोर्ड ने क्रिकेट प्रेमियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में स्टेडियम पहुंचकर टेस्ट क्रिकेट का आनंद लें और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएं।
दर्शकों की कमी बनी वजह
पिछले कुछ वर्षों में उपमहाद्वीप के देशों में टेस्ट क्रिकेट के दौरान स्टेडियमों में दर्शकों की संख्या लगातार घटती रही है। श्रीलंका में भारत के पिछले दौरे के दौरान भी स्टैंड खाली नजर आए थे। इसी साल खेले गए श्रीलंका-अफगानिस्तान टेस्ट में भी दर्शकों की उपस्थिति उम्मीद से काफी कम रही थी।
इसी स्थिति को देखते हुए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने टेस्ट क्रिकेट को बढ़ावा देने और स्टेडियम में ज्यादा से ज्यादा दर्शकों को आकर्षित करने के लिए फ्री एंट्री का फैसला लिया है।
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की रेस में अहम है सीरीज
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंकतालिका में भारत फिलहाल पांचवें स्थान पर है, जबकि श्रीलंका छठे नंबर पर मौजूद है। ऐसे में दोनों टीमों के लिए यह सीरीज काफी महत्वपूर्ण है। इस सीरीज में बेहतर प्रदर्शन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में उनकी स्थिति मजबूत कर सकता है।
संबंधित समाचार

ईडी का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में की बड़ी कार्रवाई; लाखों रुपए की संपत्तियां की कुर्क

देखिये वीडियो, अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर सख्ती:झांकियों में इन पर रहेगा पूरी तरह प्रतिबंध; ऊंचाई और मंच की चौड़ाई पर भी नियम

महाकाल धर्मशाला में महिला श्रद्धालु से मारपीट का आरोप:सुरक्षाकर्मियों पर बाल खींचने और मोबाइल छीनने का दावा

पचास हजार रहवासियों को मिलेगा नर्मदा जल का फायदा:इसी कार्यकाल में क्षेत्र की सभी समस्याएं कर देंगे दूर

बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या:जिंदा जलाकर उतारा मौत के घात; पड़ोसी बचाने पहुंचा तो उसे भी काटा

पूर्व मंत्री बोले:तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है

धर्मनगरी में 10 हजार वर्गफीट का अवैध निर्माण जमींदोज:आश्रम की भूमि पर बिना अनुमति बन रहा था दो मंजिला भवन; कार्रवाई के दौरान पुलिस बल रहा तैनात

छात्रों की गूंज की ऐतिहासिक सफलता ने भाजपा के कथित दुष्प्रचार का दिया करारा जवाब:जीतू पटवारी

माफ कीजिए, पप्पू ‘वो’ नहीं

सड़क हादसे में दूध व्यवसायी की मौत के छह साल बाद कोर्ट का फैसला:परिवार को ब्याज सहित इतने लाख रुपए क्षतिपूर्ति

पूर्वजों की तृप्ति के लिए श्राद्ध और तर्पण की महिमा:पितृ ऋण से मुक्ति का पावन पर्व

एमपी के युवाओं के लिए खुशखबरी:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अगले ढाई साल में होंगी 3.5 लाख सरकारी भर्तियां

कोचिंग से लौट रही छात्रा से बदसलूकी:सड़क पर रोककर किया परेशान; तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

तेंदुए की दस्तक से फार्म विला में दहशत:सीसीटीवी में कैद

सिंघम की छवि और रिजल्ट शून्य:बालाघाट एसपी आदित्य मिश्रा की कार्रवाई सिर्फ आम नागरिकों तक; आरोपी रसूखदार नेताओं के सामने क्यों डाले हथियार!

रोते और खाते समय बच्चों को मोबाइल देना पड़ रहा भारी:फोन की लत से बच्चे हो रहे बेकाबू; स्क्रीन की लत से बढ़ी परेशानी, थेरेपी सेंटरों में लग रही कतार

थाने के सामने 9 फीट धंसा मार्ग:भ्रष्टाचार की बलि चढ़ी सड़क; निगम के दावों का खुलासा

डोल ग्यारस पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था:शाम 4 बजे से कई मार्गों पर डायवर्जन; इस मंदिर पहुंचेंगी शहरभर से झांकियां

‘झूठ की गूंज’ पोस्टरों पर घमासान:कांग्रेस का प्रदर्शन

14 ग्राम एमडी के बाद खुला बैकवर्ड लिंक:महू का तस्कर आया गिरफ्त में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!