सावन के दूसरे सोमवार निकली महाकाल की भव्य सवारी: लाखों भक्त हुए शामिल; हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजी बाबा की नगरी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
सावन महीने के दूसरे सोमवार को सोमवार शाम करीब 4 बजे भगवान महाकालेश्वर की भव्य सवारी निकली। 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के गर्भगृह में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद भगवान चंद्रमोलेश्वर पालकी में विराजमान होकर नगर भ्रमण पर निकले।
मंदिर परिसर में बैंड की प्रस्तुति हुई
सवारी से पहले मंदिर परिसर में बैंड की प्रस्तुति हुई। झाबुआ-पेटलावद से आए कलाकारों ने भगोरिया शैली में नृत्य कर भगवान महाकाल की आराधना की। महिलाओं ने भी सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। सवारी मार्ग पर भगवान के दर्शन के लिए देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे हैं। पूरे मार्ग में भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा है।
रामघाट पर होगा पूजन
भगवान चंद्रमोलेश्वर की सवारी करीब ढाई किलोमीटर का सफर तय कर शिप्रा तट स्थित रामघाट पहुंचेगी। यहां भगवान का पूजन-अर्चन किया जाएगा। इसके बाद सवारी निर्धारित मार्ग से वापस महाकाल मंदिर लौटेगी। सवारी के शाम करीब 7 बजे तक मंदिर पहुंचने की संभावना है।
तड़के 2:30 बजे खुले मंदिर के कपाट
सावन सोमवार के चलते भस्म आरती के लिए तड़के 2:30 बजे मंदिर के कपाट खोले गए। सभा मंडप में शिव के गण वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन कर आज्ञा ली गई। इसके बाद चांदी का पट खोलकर कर्पूर आरती की गई। नंदी हॉल में नंदी का स्नान, ध्यान और पूजन हुआ।
आभूषणों से श्रृंगार किया गया
भगवान महाकाल का जल से अभिषेक करने के बाद दूध, दही, घी, शक्कर, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से पूजन किया गया। इसके बाद रजत चंद्र, त्रिशूल, मुकुट और आभूषणों से श्रृंगार किया गया। भांग, चंदन और ड्रायफ्रूट का श्रृंगार कर भस्म अर्पित की गई।
भगवान को शेषनाग का रजत मुकुट, रजत मुंडमाल, रुद्राक्ष की माला और फूलों की माला धारण कराई गई। फल और मिठाई का भोग लगाया गया।
ओंकारेश्वर में भी महाशृंगार
सावन सोमवार के साथ प्रदोष के संयोग पर तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में भी विशेष धार्मिक आयोजन हुए। ज्योतिर्लिंग का महाशृंगार करने के बाद भगवान को महाभोग लगाया गया।
संबंधित समाचार

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:6 की मौत; कई लोग घायल

राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना:बोले- वोट चोरी की; नियुक्ति के समय ही किया था विरोध, सरकार ने उन्हें कानून से ऊपर रखा

देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर की धार्मिक-प्राकृतिक विरासत बचाने की मांग:अधिवक्ताओं ने संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन; इसको लेकर जताई चिंता

चौड़ाई कांड के बाद बदला मंत्री का अंदाज:पौधारोपण कार्यक्रम में कहा- मीडिया से बात नहीं करूंगा; पढ़ा लिखित भाषण

रफ्तार का कहर:पेड़ से टकराई कार; 2 युवकों की मौत

अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त:0.550 हेक्टेयर भूमि से हटाया अतिक्रमण; आरोपियों पर दर्ज है एफआईआर

कॉकरोच पार्टी ने दी आंदोलन की चेतावनी:मुख्य चुनाव आयुक्त से 48 घंटे में इस्तीफा मांगा; लगाए ये गंभीर आरोप

नशे के नेटवर्क का हुआ खुलासा:ड्रग्स के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार; फ्लैट में हुए युवक-युवतियों के विवाद की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

मिट्टी से मन तक की यात्रा:प्रतिमा की अनुपस्थिति में बप्पा की उपस्थिति

बैंक के पूर्व मैनेजर पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप:ग्राहक को स्कीम में निवेश का दिया झांसा; दोस्त के खाते में ट्रांसफर कर हड़पे रुपए

अनंत चतुर्दशी से पहले पुलिस कमिश्नर आए एक्शन मोड में:नानू, गोलू, काला और दाऊ सहित 7 पर निर्बंधन आदेश

NBEMS ने जारी किया नीट पीजी रिजल्ट:लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म; यहां चेक करें अपना परिणाम

विधायक उषा ठाकुर बताएं लाखों लड़कियों का आंकड़ा उनके पास कहां से आया है:महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी का पलटवार

एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत से फैली सनसनी:पेड़ पर फंदे से लटका मिला महिला का शव; कुएं से दो बच्चों की लाशें बरामद

झूठा निकला पं. धीरेंद्र शास्त्री का ‘पुत्र योग’ संबंधी पर्चा

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में जिंदा जले 9 यात्री:20 से अधिक मुसाफिरों ने कूदकर जान बचाई

8 महीने बाद एमपी भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी

अमेरिका की धरती पर इंदौर के भविष्य का हो रहा मंथन:महापौर पुष्यमित्र भार्गव का तीन सप्ताह का अमेरिकी दौरा; हार्वर्ड से एआई गवर्नेंस तक, ‘विजन-2030’ के लिए वैश्विक अनुभव जुटाने की पहल

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन:मुख्य निर्वाचन कार्यालय को घेरने का ऐलान; बीजेपी बोली- हार की हताशा में लगाए जा रहे आरोप

अधिकतर लोग ‘काहे खुमर रई’ को समझ रहे ‘काहे को मर रई...’
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!