खिलाड़ियों को सरकार ने दी बड़ी सौगात: इन विभागों में होगी सीधी भर्ती; सरकारी नौकरी पाने का मौका
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश सरकार ने प्रदेश के प्रतिभावान खिलाड़ियों के लिए बड़ा फैसला लेते हुए पुलिस विभाग में सीधी भर्ती का रास्ता खोल दिया है। खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उनके भविष्य को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने ‘पुलिस विभाग में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी भर्ती नियम-2021’ में महत्वपूर्ण संशोधन किया है।
60 पद खिलाड़ियों के लिए आरक्षित
इसके बाद अब उत्कृष्ट खिलाड़ी सीधे पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी प्राप्त कर सकेंगे। संशोधित नियमों के तहत पुलिस विभाग में खिलाड़ियों के लिए कुल 60 पद निर्धारित किए गए हैं। इनमें 10 पद उपनिरीक्षक (SI) और 50 पद आरक्षक (कांस्टेबल) के शामिल हैं।
इन पदों पर नियुक्ति खिलाड़ियों की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल उपलब्धियों तथा प्रदर्शन के आधार पर की जाएगी।
चार साल बाद प्रक्रिया को मिली रफ्तार
गौरतलब है कि वर्ष 2021 में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी भर्ती के लिए नियम बनाए गए थे, लेकिन विभिन्न प्रशासनिक कारणों से भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी थी। अब नियमों में आवश्यक संशोधन के बाद पहली बार इस योजना को लागू करने की दिशा में ठोस कदम उठाया गया है।
खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच
सरकार का मानना है कि इस पहल से युवा खिलाड़ियों को खेल और करियर के बीच चयन करने की मजबूरी नहीं रहेगी। नौकरी की सुरक्षा मिलने से खिलाड़ी अधिक आत्मविश्वास के साथ अपने खेल पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर सकेंगे।
युवाओं में बढ़ेगा खेलों के प्रति आकर्षण
विशेषज्ञों का मानना है कि पुलिस विभाग में सीधी भर्ती जैसी योजनाएं युवाओं को खेलों की ओर आकर्षित करेंगी। इससे न केवल खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि प्रदेश को भविष्य में और अधिक प्रतिभाशाली खिलाड़ी भी मिल सकेंगे।
संबंधित समाचार

व्यापारी से लाखों की लूट:बदमाशों ने कार के कांच फोड़े; मारपीट कर रुपए से भरा बैग छीना

शहर में तीसरी आंख का पहरा और मजबूत:अब तक इतने स्थानों पर लगे इतने कैमरे; जनसहयोग से सुरक्षा पर खर्च हुए इतने करोड़ रुपए

नौकरीपेशा लोगों को बड़ी राहत:PF निकालने के नियमों में बड़ा बदलाव; अब खाते से मिलेगी 90% तक राशि

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:डिलीवरी देने पहुंचे थे; क्राइम ब्रांच ने घेराबंदी कर दबोचा, लाखों का माल जब्त

अस्पताल की पहली मंजिल पर दुष्कर्म का आरोप:... सच क्या है? पुलिस जांच से खुलेगी सच्चाई

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट:आज भी हुआ इतना सस्ता; 7 दिन में गोल्ड और सिल्वर इतने टूटे

भागीरथपुरा से हीरा नगर तक नशे के सौदागरों पर वार:चौकी प्रभारी रहते कमल किशोर ने 13 कार्रवाई में गांजा; ब्राउन शुगर और अल्प्राजोलम की थी जब्त

चाकू-बेल्ट से हमले का केस झूठा है:गोपाल कोडवानी का दावा-कथित हमले के समय मैं घर तथा बेटा कलेक्टोरेट में था; पुलिस कमिश्नर से निष्पक्ष जांच की मांग

नेशनल हाईवे पर दो भीषण सड़क हादसे:सवारियों से भरा टेंपो पलटा; ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत

एमवायएच की एंबुलेंस सर्विस पर किसका राज:फिर हुए आमने-सामने अपराधों से लदे संचालक; जान से मारने की धमकी देने वाले वसीम पर 21 से ज्यादा केस, पुराने विवादों में दीपक का नाम भी आया

मुस्लिम कट्टरपंथियों की जुर्रत... निहत्थे पिता-पुत्र को घेरकर पीटा:8 साल का बच्चा भी नहीं बचा हमलावरों की निर्ममता से; 50 से ज्यादा लोग थे

वीडियो देखिये,इस देश में एक बार फिर राजनीतिक हिंसा की आग भड़की:इस शख्स के पुश्तैनी घर को किया आग के हवाले; बम धमाकों से दहशत

वीडियो देखिये, प्रदेश के युवाओं को बड़ी सौगात:अब साल में दो बार होगी MPPSC परीक्षा; मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान, रोजगार और सरकारी नौकरियों की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

शराब तस्करी का खुलासा:ट्रक से इतनी पेटियां बरामद; घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा

लाखों की धोखाधड़ी में जालसाज मियां-बीवी गिरफ्तार:एपी ग्रुप के नाम पर चल रही थी ठगी की दुकान

गंदगी मिली तो कार्रवाई कर 4 दुकानें सील की:बकाया शुल्क भी वसूला गया; मीट दुकानों पर नगर निगम ने की दोहरी कार्रवाई

तीन भाइयों को बेल्ट से पीटा:बाइक की किस्त के लिए बीच सड़क पर दबंगई

मरीजों की जान से लेकर सड़क तक का सवाल

ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की अब खैर नहीं:जनता की शिकायतों पर पुलिस का एक्शन; अब तक इतने चालान बनाए

सैफ अली खान को जान से मारने की धमकी:इस वांटेड के नाम से आया मैसेज; 2 साल पहले भी हुआ था चाकू से हमला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!