गुंडाराज चकनाचूर, 64 अपराधों से लदे बदमाश के हाथ-पैर टूटे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
39 साल की उम्र में 64 संगीन अपराधों से लदा हिस्ट्रीशीटर बार-बार जेल से निकलते ही चाकू और रंगदारी कर रहा था। पुलिस को देखते ही भागा बदमाश ऊंचाई से कूदकर हाथ-पैर तुड़वाकर सलाखों के पीछे पहुंच गया।
चाकूबाजी से दहशत फैलाने वाला कुख्यात राजेश घावरी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। राजेश के खिलाफ 64 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह जेल से जितनी बार बाहर आया, किसी न किसी पर चाकू चला दिया। इस बार बाहर आते ही उसने वीर सावरकर नगर में एक युवक पर चाकू से हमला किया था।
बदमाश व्यापारियों से हर महीने 10 हजार रु. टैक्स वसूलने लगा था। एक व्यापारी को चाकू दिखाकर 2 हजार रुपए की रंगदारी मांगी थी। जूनी इंदौर एसीपी विजय चौधरी के अनुसार पुलिस ने घेराबंदी की।
खुद को फंसता देख राजेश व उसका साथी धनराज भागने लगे और ऊंचाई से कूदकर गिर पड़े, जिसमें दोनों के हाथ-पैर टूट गए।
पुलिस से उलझना पड़ा भारी, भागते वक्त टूटा पैर
हीरा नगर क्षेत्र में आदतन बदमाश पुलिस की सख्ती के आगे ढेर हो गया। आरक्षक पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश करने वाला युवक पुलिस से बचने की कोशिश में ऐसा गिरा कि उसका पैर टूट गया।
हीरा नगर टीआई सुशील पटेल के अनुसार 12 जनवरी को पुलिस को आईटीआई मैदान के सामने सड़क पर कुछ युवकों द्वारा हंगामा किए जाने की सूचना मिली थी।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जब युवकों को समझाने और कार्रवाई करने का प्रयास किया तो वीणा नगर निवासी प्रियांशु यादव (22) ने कानून को ठेंगा दिखाते हुए पुलिसकर्मी से हुज्जत शुरू कर दी।
इतना ही नहीं, आरोपी ने आरक्षक पर पत्थर फेंककर मौके से फरार होने की कोशिश की। इसी दौरान वह सड़क पर गिर पड़ा, जिससे उसका पैर टूट गया।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!