सोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड: ऑलटाइम हाई पर पहुंचा; जानिए आज का ताजा रेट
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
सोने की कीमतें आसमान छू रही हैं। आज, 15 दिसंबर 2025 को, सोने के दाम ने एक नया ऑल टाइम हाई छू लिया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, सुबह 10 ग्राम सोने का भाव 1,33,442 रुपए पर खुला।
हालांकि दिन के अंत में इसमें मामूली सुधार आया और यह 539 रुपए की बढ़त के साथ 1,33,249 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। इससे ठीक एक दिन पहले, यह 1,32,710 रुपए पर था।
चांदी के भाव में आई हल्की नरमी
एक ओर जहाँ सोना चमक रहा है, वहीं चांदी के दाम में आज हल्की गिरावट दर्ज की गई है। चांदी 1,763 रुपए गिरकर 1,93,417 रुपए प्रति किलो पर आ गई है। इससे पहले इसका भाव 1,95,180 रुपए था, जो इसका पिछला रिकॉर्ड हाई भी था।
IBJA द्वारा जारी किए गए सोने के इन रेट्स में 3% GST, मेकिंग चार्ज (बनवाई शुल्क) और ज्वेलर्स का मार्जिन शामिल नहीं होता। यही कारण है कि आपके स्थानीय बाजार में सोने की कीमतहमेशा IBJA के रेट से अलग होती है।
इन IBJA रेट्स का उपयोग भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) सोवरेन गोल्ड बॉन्ड के लिए दरें निर्धारित करने में करता है। कई बैंक गोल्ड लोन की ब्याज दरें तय करने के लिए भी इन्हें आधार बनाते हैं।
सोने-चांदी ने 2025 में निवेशकों को किया मालामाल
2025 में अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत में 57,087 रुपए की भारी बढ़ोतरी हुई है। 31 दिसंबर 2024 को जो सोना 76,162 रुपए का था, वह आज 1,33,249 रुपए पर पहुँच गया है।
चांदी की रफ़्तार
चांदी का भाव भी इस दौरान 1,07,400 रुपए बढ़ गया है। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए थी, जो अब 1,93,417 रुपए प्रति किलो हो गई है।
गोल्ड में तेजी के 2 प्रमुख कारण
जियोपॉलिटिकल – रूस-यूक्रेन जंग और दुनिया में तनाव बढ़ने से निवेशक सोने को सबसे सुरक्षित निवेश मानकर खरीद रहे हैं।
रिजर्व बैंक – चीन जैसे देश अपने रिजर्व बैंक में सोना भर रहे हैं, ये सालभर में 900 टन से ज्यादा खरीदारी कर रहे हैं, इसलिए दाम ऊपर जा रहे हैं।
संबंधित समाचार

सारांश जैन का टीम इंडिया में डेब्यू:कुलदीप यादव की जगह मिला प्लेइंग-11 में मौका; श्रीलंका के खिलाफ अंतिम एकादश का बने हिस्सा

पिकनिक बनी मातम:बच्चों को बचाने पानी में कूदे दो शिक्षक डूबे; छात्र सहित तीन की मौत

दो दिन से लापता मासूम भाइयों के शव कुएं में मिले:स्कूल से लौटते समय परिचित युवक ले गया था साथ; इलाके में फैली सनसनी

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिस के साथ सड़क पर उतरा गोरिल्ला:रॉन्ग साइड से आने वालों को रोका; लोगों को पढ़ाया नियमों का पाठ

सीएम की फोटो वाले कथित फर्जी लेटर पैड से तबादले की साजिश:CMHO को पत्र भेजने वाला आरोपी गिरफ्तार; मोबाइल-टैबलेट जब्त

श्रेष्ठा जोशी बनीं भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष:माधुरी जायसवाल महामंत्री; दोनों एक ही वार्ड की निवासी, विधायक गोलू शुक्ला ने दिखाई ताकत

साधु बनकर युवक से ठगी:लिफ्ट लेने के बहाने जाल में फंसाया; भभूति लगाने का नाटक कर सोने की चेन उड़ाई

गौरव रणदिवे दिखे मुख्यमंत्री के साथ:शहर भाजपा में हलचल

रातभर सड़कों पर चला पुलिस का नाइट डोमिनेशन:1218 बदमाश चेक; 524 पर कार्रवाई, 275 वारंट किए तामील

गश्त के कुछ देर बाद सड़क पर चाकू लहराने लगा बदमाश:महिलाओं से छेड़छाड़; वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने दबोचा

ऑनलाइन बैटिंग केस, धम्मू:शिंदे और निंबोला का रिमांड पूरा; आज कोर्ट में करेंगे पेश, निखिल के बाद मनीष पमनानी को भी जमानत

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर लाखों की ठगी:17 राज्यों के 33 जिलों में दबिश;12 गिरफ्तार, इतने रुपए लाख बरामद

लेनदेन का मामला निपटा रही पुलिस:बुजुर्ग पिता-पुत्र को दो दिन से कनाड़िया थाने में बैठा रखा

iPhone नहीं था पहाड़ से कूदने की वजह:कुणाल केस में नया खुलासा; पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली बात

सावन के आखिरी सोमवार पर शिवमय होगा सीहोर:3 क्विंटल फूलों से सजेगा कुबेरेश्वरधाम; 42 घंटे रहेगा नो-व्हीकल जोन

55 लाख की शराब तस्करी में दो और गिरफ्तार:कमीशन पर ग्वालियर-चंबल से आलीराजपुर भेजते थे बीयर

तेज रफ्तार का कहर:2 वाहनों की टक्कर में 3 की मौत; 12 साल की बच्ची गंभीर

अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई:चक्रतीर्थ से हटाए अवैध निर्माण; भारी पुलिस बल रहा तैनात,आपत्ति के बीच कार्रवाई जारी रही

जय श्री महाकाल का उद्घोष कर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

कांतिलाल भूरिया बोले-आदिवासी इलाकों से भेदभाव:झाबुआ में किसानों के धरने का चौथा दिन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!