सोने-चांदी की कीमतों में आई तेजी: इतने बढ़े दाम; जानिए आज का ताजा भाव
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
देशभर में आज 12 मई को सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली। जहां एक तरफ शेयर बाजार दबाव में नजर आया और रुपया अपने रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया, वहीं दूसरी ओर बुलियन मार्केट में निवेशकों की खरीदारी बढ़ने से गोल्ड और सिल्वर दोनों के दाम उछल गए।
कीमती धातुओं में बनी हुई है तेजी
राजधानी दिल्ली में सोना करीब 200 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो गया, जबकि चांदी के दाम में बड़ी छलांग देखने को मिली। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक वैश्विक अनिश्चितता और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग के चलते कीमती धातुओं में तेजी बनी हुई है।
सोना-चांदी चमके
एमसीएक्स पर भी सोना-चांदी चमके। सुबह करीब 9:47 बजे जून 2026 एक्सपायरी वाले गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 299 रुपये बढ़कर 1,53,953 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई। वहीं जुलाई 2026 एक्सपायरी वाली चांदी 3,514 रुपये की तेज बढ़त के साथ 2,81,825 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती दिखी।
सोने के दाम में मजबूती रही
आर्थिक राजधानी मुंबई में भी सोने के दाम में मजबूती रही। यहां गोल्ड करीब 370 रुपये चढ़कर 1,54,420 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। वहीं चांदी लगभग 4 हजार रुपये महंगी होकर 2,82,240 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई।
बुलियन बाजार गरम रहा
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी बुलियन बाजार गरम रहा। यहां सोना करीब 320 रुपये की बढ़त के साथ 1,54,410 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी 3,630 रुपये उछलकर 2,81,890 रुपये प्रति किलोग्राम के पार निकल गई।
कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है
विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में अस्थिरता, डॉलर की मजबूती और घरेलू आर्थिक दबाव के कारण आने वाले दिनों में सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।
संबंधित समाचार

दूसरों की हाजिरी लेने वाले थानेदार खुद गैरहाजिर:एसपी ने किया निलंबित

हम्मालों के विवाद में पिस रहे किसान:मंडी में तुलाई रुकी तो सड़क पर उतरे अन्नदाता

अस्पताल की पार्किंग सड़क पर:मरीजों के साथ राहगीर भी परेशान; यातायात पुलिस ने की कार्रवाई

स्टेशनरी लेने गई 11 साल की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:57 वर्षीय पुस्तकालय संचालक गिरफ्तार

गुना में दर्दनाक सड़क हादसा:दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोगों की थमीं सांसें

राज्यसभा चुनाव का विवाद:जवाब देने में आनाकानी पर तीन सांसदों पर हाईकोर्ट ने लगाया जुर्माना

प्रयागराज से जबलपुर तक नशीले इंजेक्शनों की तस्करी:चार हजार इंजेक्शन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

कैंसर पीड़ित कैदी के इलाज में लापरवाही पर हाईकोर्ट सख्त:डीजीपी से एसएसपी तक की कार्यप्रणाली कठघरे में

महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन की तैयारी:विवेक तन्खा ने केंद्र की मंशा पर उठाए सवाल

कॉलेज परिसर में मची अफरा-तफरी:विवाद की वजह तलाश रही पुलिस

शहर में मीट दुकानों की निगरानी का हिसाब कौन देगा:निरीक्षण में मिली अनियमितता तो लगाया ताला

कनाड़िया पुलिस की तत्परता से तीन आरोपी गिरफ्त में:महंगे शौक और नशे के लिए की वारदात

प्रतिबंधित रास्तों पर दौड़ रहे 350 ई-रिक्शा रोक किए डायवर्ट:ड्रोन से भी रखी नजर; नियम तोड़ने वाले चालकों पर कार्रवाई

मंडी शिफ्ट करने की तैयारी:सुविधाओं का अब निगम को आया ख्याल

वीडियो देखिये, योगी के नेतृत्व में उत्तरप्रदेश में भाजपा सरकार की होगी हैट्रिक:मशहूर अभिनेत्री ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जताया जीत का भरोसा

कृष्णबाग मामले में मनोज नागर की भूमिका पर सवाल:मीडिया के सवालों पर अधिवक्ता ने साधी चुप्पी

प्रशिक्षु सिविल सेवा अधिकारियों ने समझा शहर का प्रशासनिक मॉडल:कलेक्टर से मुलाकात कर जानीं स्वच्छता और विकास की व्यवस्थाएं

हत्यारा बेटा तीन दिन के रिमांड पर:मकान मालिक पिता-पुत्र भी गिरफ्तार

बच्चों को फेल करने की धमकी देने वाले प्राचार्य ने मांगी माफी:हॉस्टल में एसडीएम को मिलीं कई अनियमितताएं; कलेक्टर बोले- होगी सख्त कार्रवाई, कांग्रेस ने किया घेराव

मजाक में गाली- विरोध करने पर बाल पकड़कर पीट दिया:बस स्टैंड पर मारपीट का वीडियो वायरल; दो युवतियों पर केस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!