अगवा कर युवती से गैंगरेप: जबरन ऑटो में बैठाया; झाड़ियों में निर्वस्त्र मिली, शिकायत के लिए 3 थानों तक भटकी पीड़िता
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
शहर में 19 वर्षीय युवती का अपहरण कर गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। युवती ने दो युवकों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने उसे जबरन ऑटो में बैठाया और पानी में नशीली दवा मिलाकर पिलाई।
बेहोश होने पर किया दुष्कर्म
इसके बाद उसके बेहोश होने पर दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। होश आने पर युवती खुद को बेला की बावड़ी क्षेत्र में झाड़ियों के बीच पड़ी मिली। मामले में शिकायत दर्ज कराने के लिए युवती और उसके परिजनों को तीन थानों के चक्कर लगाने पड़े।
मामला दर्ज, तलाश शुरू
आखिरकार माधौगंज थाने में जीरो FIR दर्ज की गई। घटनास्थल विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र का होने के कारण केस डायरी वहां भेजी गई, जिसके बाद शनिवार को विश्वविद्यालय पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी।
ऑटो में बैठने से किया इनकार तो धमकाया
पुलिस के मुताबिक घटना 4 अगस्त की सुबह करीब 10:30 बजे अल्कापुरी चौराहे के पास की है। युवती महाराज बाड़े जाने के लिए निकली थी। आरोप है कि इसी दौरान छोटू खान ऑटो लेकर उसके पास पहुंचा और उसे ऑटो में बैठने के लिए कहा।
जान से मारने की दी धमकी
युवती ने मना किया तो आरोपी ने कथित तौर पर उसे जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान ऑटो में पीछे बैठे नरेश कुशवाह ने उसका हाथ पकड़ लिया और जबरन ऑटो में खींचकर बैठा लिया। इसके बाद दोनों उसे लेकर वहां से चले गए।
पानी पिलाने के बाद बेहोश होने का आरोप
युवती ने पुलिस को बताया कि ऑटो में दोनों आरोपियों ने उसके साथ अभद्रता की। इसके बाद उसे बोतल से जबरन पानी पिलाया गया। युवती का दावा है कि पानी में संभवत: नींद या नशे की दवा मिलाई गई थी। पानी पीने के कुछ देर बाद वह बेहोश हो गई। युवती ने आरोप लगाया कि इसी दौरान दोनों आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
होश आया तो झाड़ियों में पड़ी थी युवती
युवती के मुताबिक, करीब शाम 4 बजे उसे होश आया। उस समय वह बेला की बावड़ी इलाके में झाड़ियों के बीच पड़ी थी। उसने बताया कि उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे और कुछ कपड़े पास में पड़े हुए थे। युवती ने कपड़े पहने और वहां मौजूद एक महिला से जगह के बारे में पूछा।
महिला ने बताया कि वह बेला की बावड़ी इलाके में है। इसके बाद युवती ने आसपास के लोगों की मदद से परिजनों और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
तीन थानों के बाद दर्ज हुई FIR
परिजन युवती को सबसे पहले गिरवाई थाने लेकर पहुंचे। वहां महिला अधिकारी मौजूद नहीं होने की बात कहकर उसे दूसरे थाने जाने के लिए कहा गया। इसके बाद उसे माधौगंज थाना ले जाया गया। माधौगंज थाने में महिला अधिकारी की मौजूदगी में युवती की शिकायत सुनी गई और जीरो FIR दर्ज की गई।
चूंकि घटना की शुरुआत विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के अल्कापुरी चौराहे से हुई थी, इसलिए केस डायरी विश्वविद्यालय थाने भेज दी गई।
दोनों आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिश
विश्वविद्यालय थाना टीआई रविंद्र कुमार जाटव के मुताबिक, केस डायरी मिलने के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
पुलिस अब युवती के आरोपों की जांच के साथ घटनास्थल, आरोपियों की गतिविधियों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।
संबंधित समाचार

सराफा थाना से निराश:व्यापारी पहुंचे कमिश्नर के दरबार

‘छात्रों की गूंज’ के बाद यूथ कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान:पास और व्यवस्थाओं को लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष ने उठाए सवाल

25 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार:दूसरे शहर तक जुड़ी सप्लाई चेन

वकील से मारपीट मामले में एक्शन:थाना प्रभारी सहित 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड; वकीलों ने रात 3 बजे तक किया प्रदर्शन

एक्सटेसी कांड:अब शहर के पार्टी ड्रग्स नेटवर्क की तलाश

प्रसिद्ध मंदिर के मुख्य द्वार पर साधु वेशधारियों का हंगामा:पुलिस से भी हुआ विवाद

जल जीवन मिशन के काम में गड़बड़ी का खुलासा:करोड़ों के भुगतान मामले में EOW का एक्शन; 3 इंजीनियर और ठेकेदार पर केस दर्ज

सजल नयनों से होगी बप्पा की विदाई:आस्था के रंगों में रंगा शहर; गूंज रहा ‘गणपति बप्पा मोरया'

उद्योग और शैक्षणिक समूह के संस्थापक का निधन:95 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

मृत्यु के तीन साल बाद भी ट्रेजरी अधिकारी की भ्रष्टाचार की सजा बरकरार:हाईकोर्ट ने खारिज की अपील

कलयुगी बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या:फावड़े से वार कर उतारा मौत के घाट

कोई मामला लंबित नहीं है:कोर्ट में केस चल रहा था; शपथ-पत्र देकर कहा

चाय की टपरी के पास मजदूर का शव मिला:सिर पर चोट के निशान; दोस्तों से पूछताछ

फिर नोट बोलेगा:डिजिटल का 66% नकदी में बदल सकता है

एशियन गेम्स में मीराबाई चानू ने रचा इतिहास:28 साल बाद भारत को दिलाया वेटलिफ्टिंग में मेडल; मनु भाकर चूकीं

नकद नारायण की जय-जय:इंदौर में आज नो यूपीआई-डे; कैश में होगा कारोबार

डॉक्टर के सुसाइड अटेम्प्ट मामले में सख्ती:रैगिंग और मानसिक उत्पीड़न के आरोपों पर मांगी 24 घंटे में रिपोर्ट

एयरपोर्ट कर्मचारी की बेरहमी से हत्या:9 टुकड़ों में मिला शव; दो बैग में भरकर कार में रखा था, पत्नी-बेटा लापता

‘मैडम, आपके खाते में आतंकियों ने जमा किए इतने करोड़’:डिजिटल अरेस्ट कर महिला से लाखों की ठगी

भारत-वेस्टइंडीज T20 के लिए होलकर स्टेडियम तैयार:1200 छात्रों का रजिस्ट्रेशन पूरा; सामान्य टिकटों की बिक्री इस दिन से होगी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!