फिरंगी क्लब के बाहर युवती से मारपीट: छेड़छाड़ का विरोध करने पर नशेड़ी युवकों ने किया हमला; सड़क पर गिराकर लात-घूंसे और थप्पड़ मारे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के फिरंगी क्लब के बाहर गुरूवार देर रात छेड़छाड़ के विरोध पर जमकर विवाद हो गया। नशे की हालत में मौजूद कुछ युवकों ने एक युवती के साथ मारपीट की, जिससे वह सड़क पर ही बेहोश हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
नशेड़ी युवकों ने युवती से की छेड़छाड़
जानकारी के मुताबिक, स्कीम नंबर 78 स्थित फिरंगी क्लब में पार्टी के बाद रात करीब 11:30 बजे कुछ नशेड़ी युवकों ने युवती से छेड़छाड़ की।
क्लब के बाहर युवती से मारपीट शुरू कर दी
युवती द्वारा विरोध करते हुए एक युवक को चांटा मारने पर चार युवकों ने बदला लेने की नीयत से क्लब के बाहर आते ही उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि युवती को सड़क पर गिराकर लात-घूंसे और थप्पड़ मारे गए, जिससे वह बेसुध हो गई।
पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
घटना की सूचना मिलते ही लसूड़िया थाना पुलिस के बीट जवान मौके पर पहुंचे। युवती के साथियों के पहुंचने और विरोध करने पर आरोपी युवक वहां से भागने लगे।
हिरासत में लिया
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थोड़ी दूरी पर ही उन्हें पकड़कर हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए युवकों के नाम अंश, अनुज और प्रथम बताए जा रहे हैं।
निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती
मारपीट के बाद बेहोश हुई युवती को उसके साथी उपचार के लिए एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस का कहना है कि मामले में संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है और पूरे घटनाक्रम की जांच जारी है।
संबंधित समाचार

पूर्व CM का गढ़...अस्पताल में नहीं होती डेंगू की जांच:UPSC की तैयारी कर रही अंकिता की डेंगू से मौत

किसान के शव के साथ सड़क पर उतरे परिजन:चार घंटे बाद खुला जाम, पुलिस जांच पर टिकी निगाहें

रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली:न हमलावर का पता, न वजह का खुलासा!

क्या डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल तीन महीने बढ़ जाएगा:राज्य सरकार ने भेजा केंद्र को प्रस्ताव

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च:फिर भी नहीं संवरा राजमहल!

नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर:गार्डन के पास पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी; घेराबंदी कर पकड़ा

बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे:मौन रखकर दी श्रद्धांजलि; हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सादगी से हुआ आयोजन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार:मार्केट में व्यापारी से धोखाधड़ी; आरोपी गिरफ्तार

ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!

घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश:आरोपी की तलाश में फुटेज खंगाल रही पुलिस

599 मकानों पर कल से चलेगा बुलडोजर:हाईकोर्ट ने बुलडोजर पर रोक लगाने से किया इनकार

गर्लफ्रेंड को महंगा गिफ्ट देने के चक्कर में पहुंचा हवालात:आईफोन लेकर भागा तो बाजार में हुई धुनाई; व्यापारियों ने पीछा कर पकड़ा, पुलिस ने दर्ज किया चोरी का मामला

9 मकानों-दुकानों के बाधक हिस्सों पर चला बुलडोजर:40 साल पुरानी बसाहट के आगे सड़क विस्तार की राह खुली

वीडियो देखिये, निगम की कचरा गाड़ी ने सड़क को बनाया फिसलन का जाल:धड़ाधड़ गिरे वाहन चालक; हादसे रोकने के लिए सड़क पर डलवाया चूना, यातायात भी मोड़ा

खेतों में तैयार थी फसल:बारिश ने बिगाड़ दिया किसानों का हिसाब-किताब!

थाली में छोड़ गए जूठन, कालू खुद खाने बैठ गए:अन्नकूट में नसीहत बेअसर हुई; तो अपनाया अनोखा तरीका

पानी के लिए सड़क पर उतरे आक्रोशित रहवासी

ब्राउन शुगर लेकर घूम रहे दो तस्कर हुए गिरफ्तार

अहाते बंद तो अब कहीं भी...:खुल रहे शराब की बोतलों के ढक्कन?

बाल विवाह को दी चुनौती, दुनिया में छा गई इस जिले की बेटी:विश्व बाल दिवस पर मशहूर फुटबॉलर ने साझा की संघर्ष की कहानी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!