खबर
Top News

गौतमपुरा पुलिस को मिले गवाह अब नपेगा अजहर और उसका परिवार: खजराना के पटेल मोहल्ले के कुख्यात वाघेला परिवार की करतूत

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

24 मई 2026, 8:18 pm
शेयर करें:
गौतमपुरा पुलिस को मिले गवाह अब नपेगा अजहर और उसका परिवार

बेटा बहू को तो बाप 28.16 एकड़ जमीन खा गया

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अखबार निकालकर हिंदू लड़कियों को ब्लैकमेल कर उनका शोषण और विरोध करने पर पत्नी की हत्या कर देने वाला अजहर पटेल वाघेला के बाप इस्लाम ने संचार नगर की 28.16 एकड़ जमीन को फर्जी तरीके से कब्जा किया और फिर हरियाणा हाउसिंग सोसायटी को बेच दिया, जिसने ये जमीन धवन बंधुओं के नाम कर दी।

इसके बाद इस्लाम पटेल वाघेला ने ये जमीन फर्जी कागजातों से अपने भतीजे युसूफ के नाम करवा दी। इस तरह, करोड़ों की जमीन पर कब्जा कर लिया।

ग्रामीणों ने कहा... ड्राइवर और गुंडे अाए- कल गौतमपुरा पुलिस अजहर के ससुराल रुदाख्या पहुंची व लोगों से बयान लिए। ज्यादातर ने कहा कि वाघेला के गुंडे और ड्राइवर 18 मई की शाम आए थे और पटेल परिवार को धमकाया था।

अब पुलिस को गवाह मिलने के बाद अजहर और उसके पूरे वाघेला परिवार का नपना तय हो गया है।

रशीद पटेल की जमीन में की हेराफरी
पूरी बिरादरी और खजराना क्षेत्र में जमीनखोर के नाम से कुख्यात इस्लाम पटेल वाघेला संचार नगर की 28.16 एकड़ जमीन खा चुका है। जालसाजी के कीर्तिमान कायम करते हुए इस्लाम ने रशीद पटेल की जमीन पर पहले कब्जा किया।

फिर ये जमीन हरियाणा हाउसिंग सोसायटी को बेच दी। बाद में धवन बंधुओं के नाम कर दी। इस्लाम ने उन्हें भी धोखा देते हुए ये जमीन अपने भतीजे युसूफ पिता यासीन के नाम करवा दी। इस मामले में खजराना और कनाड़िया थाने में इस्लाम के खिलाफ केस भी दर्ज किए गए हैं।

खुद को पाक-साफ बताकर बहू की हत्या को आत्महत्या का रूप देकर मामले को दबाने की कोशिश में लगे इस्लाम का ये काला चेहरा भी लोगों के सामने आ रहा है। अब उसका समाज के लोगों ने तिरस्कार भी शुरू कर दिया है।

बहरहाल, जिस जमीन पर इस्लाम ने कब्जा किया है, वो संचार नगर में है और इस पर प्रशांत सागर अपार्टमेंट खड़ा है। इस जमीन का मूल मालिक रशीद पटेल है। पटेल द्वारा थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि वो सत्तार पटेल का बेटा है।

रशीद ने दौलाजी पटेल का वारिस होने का प्रमाण देते हुए कहा कि उनके दो बेटे थे ईदा और गुलाब। उनकी मौत हो चुकी है। ईदा के दो बेटे दाऊद और सत्तार की भी मौत हो चुकी है। रशीद ने बताया कि गुलाब पटेल रशीद के दादा के भाई थे।

उनके बेटे अब्बास की भी मौत हो चुकी है। अब्बास के बेटे मुंशी आजाद व अन्य हैं। रशीद ने खजराना थाने में की गई एफआईआर में कहा कि उसकी 28.16 एकड़ कृषि भूमि संचार नगर से लगी है जो ईदा पटेल और अब्बास के नाम पर है।

बाद में ये जमीन सत्तार और दाऊद के नाम पर हो गई। 1969-70 के दस्तावेजों के आधार पर परिवारिक बंटवारा हुआ जो 1980 से लागू हुआ। इस जमीन पर इस्लाम पटेल वाघेला की नजर पड़ गई और उसने ये जमीन हरियाणा हाउसिंग सोसायटी को बेच दी लेकिन उसका कब्जा नहीं दिया।

बाद में इसी जमीन को इस्लाम, यासीन (अब मृत) ने मिलकर 1980 के बंटवारे को गलत बताते हुए कोर्ट में केस लगाया जिसे खारिज कर दिया गया। लेकिन, इसके बाद भी इस्लाम चुप नहीं बैठा और उसके भतीजे युसूफ (यासीन का बेटे) ने कोर्ट में 1980 के बंटवारे को फिर चुनौती दी और जमीन को खुद के नाम करवा लिया।

इसके बाद इस्लाम ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अनुबंध करवाया और फरियादी रशीद पटेल के साथ धोखाधड़ी करते हुए अपने मनमुताबिक बंटवारा करवा लिया। इसमें उसने अब्बास की मृत बेटी शहजाद बी को जिंदा बता दिया।

इसके बाद इस्लाम पटेल वाघेला ने रशीद पटेल की बिना जानकारी के उक्त 28.16 एकड़ जमीन को जो कि हरियाणा सोसायटी को बेची जा चुकी थी, को दोबारा राजीव और हैप्पी धवन को बेच डाला।

काफी देर तक चिल्लाने की आवाजें आई थीं...
18 मई की शाम अजहर पटेल वाघेला के बाप इस्लाम और भाई इरफान के ससुर इस्माईल पटेल की मौजूदगी में अजहर के ससुराल देपालपुर से गौतमपुरा रोड पर स्थित ग्राम रुदाख्या में हमले को लेकर कल गौतमपुरा पुलिस गांव पहुंची और आसपास वालों के बयान लिए।

एएसआई दीपक बघेल ने पड़ोसियों से झगड़े की जानकारी ली। ज्यादातर गांववालों ने बताया कि उस शाम एक काली गाड़ी में भरकर कुछ लोग आए थे और ससुर मोहम्मद पटेल के घर में घुसकर हमला किया था। इन लोगों ने परिजन से मारपीट की थी। काफी देर तक चिल्लाने की आवाजें आई थीं। इसके बाद वे सब एकत्र हुए तो वे लोग गाड़ी में बैठकर भाग गए।

कूटरचित दस्तावेजों के जरिए कोर्ट में झूठी जानकारियां दीं
पटेल ने रिपोर्ट में ये भी बताया कि इस्लाम पटेल वाघेला ने बेटे इरफान के साथ कूटरचित दस्तावेजों से कोर्ट में भी झूठी जानकारियां दी और जमीन की धोखाधड़ी कर ली।

पटेल का कहना है कि मूल दस्तावेजों में जमीन मालिक वे हैं लेकिन इस्लाम ने फर्जी दस्तावेजों के बल पर जमीन को भतीजे युसूफ के नाम करवा लिया। इस पर अब दुकानें बनाकर किराए पर दे दी हैं और लाखों की वसूली कर रहा है।

जमीन का मूल मालिक रशीद पटेल न्याय के लिए भटक रहा है। इस मामले में खजराना पुलिस ने रशीद पटेल की रिपोर्ट पर भूमाफिया इस्लाम पटेल वाघेला, बेटा इरफान, भतीजा युसूफ और अन्य परिजनों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

कार में बैठे दो लोग उन गुंडों को दे रहे थे दिशा-निर्देश
गांववालों ने ये भी बताया कि कार में दो लोग बैठे थे जो उन गुंडों को दिशा-निर्देश दे रहे थे। उल्लेखनीय है कि गौतमपुरा पुलिस को मोहम्मद पटेल द्वारा दिए गए आवेदन में भी कहा गया है कि कार में इस्लाम वाघेला और उसका समधी इस्माईल पटेल जो कि खजराना क्षेत्र के पूर्व भाजपा पार्षद उस्मान पटेल का भाई है और इस्लाम के बड़े बेटे इरफान का ससुर है, भी बैठे थे और घर में घुसे गुंडों को निर्देश दे रहे थे।

इनमें उनका ड्राइवर भी था जिसे वो पहचानते हैं क्योंकि बेटी अंजुम बी की हत्या के एक दिन पूर्व ही वो अजहर के साथ आया था और बेटी को मायके से विदा कराकर ले गया था।

मोहम्मद पटेल ने ये भी आवेदन में कहा है कि एक गुंडे ने उनकी कनपटी पर रिवाॅल्वर रखकर कहा था कि वो बेटी की हत्या को लेकर लगाए गए केस को वापस ले ले अन्यथा पूरे परिवार को खत्म कर दिया जाएगा।

अब उम्मीद की जा रही है कि अजहर के नपने की पूरी तैयारी हो गई है। जल्दी ही उस पर एफआईआर होकर गिरफ्तारी की जाएगी।

संबंधित समाचार

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
Top News

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

2 minutes ago
21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग
Top News

21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग:एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक को भेजा अभ्यावेदन

6 minutes ago
युवक-युवती को एयरपोर्ट पर रोका
Top News

युवक-युवती को एयरपोर्ट पर रोका:पुलिस ने लिया हिरासत में; लापता की शिकायत पर कार्रवाई

10 minutes ago
नो-एंट्री में नोट लेकर चल रहा एंट्री का खेल
Top News

नो-एंट्री में नोट लेकर चल रहा एंट्री का खेल:डायल-112 को पैसे देकर घुसा लोडिंग वाहन; चालक ने कारोबारी को भी रिश्वत की पेशकश की

11 minutes ago
20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई
Top News

20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई:खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कई प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण; जांच के लिए नमूने भोपाल भेजे

21 minutes ago
सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी
Top News

सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर किया वॉट्सएप वीडियो कॉल

22 minutes ago
न्यू गौरी नगर में रिमूवल कार्रवाई
Indore

न्यू गौरी नगर में रिमूवल कार्रवाई:एक दिन पहले रात के विरोध और हंगामे के बाद टला बुलडोजर एक्शन

26 minutes ago
वन विभाग के भ्रष्ट ससुर-दामाद की जोड़ी करती है सौदेबाजी
Top News

वन विभाग के भ्रष्ट ससुर-दामाद की जोड़ी करती है सौदेबाजी:खुलासा फर्स्ट की खबर का असर

30 minutes ago
देखिए वीडियो, नदी में नाव पलटी
Top News

देखिए वीडियो, नदी में नाव पलटी:इतने बच्चों की मौत; मृतकों में एक ही परिवार की इतनी बच्चियां

31 minutes ago
दागदार कर रहे हैं मुख्यमंत्री की छवि
Top News

दागदार कर रहे हैं मुख्यमंत्री की छवि:कार्यपालन यंत्री और ठेका कंपनी के प्रबंधक पर आरोप

38 minutes ago
हो गया दूध-पानी अलग-अलग
Top News

हो गया दूध-पानी अलग-अलग:क्रोधित-कुपित ‘शिव’ के ‘गण’ निकले वनभूमि के कब्जेदार

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, किसने दी चेतावनी
Top News

देखिए वीडियो, किसने दी चेतावनी:मांगें पूरी नहीं हुईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे; संघ प्रमुख से मिलकर न्याय मांगने की तैयारी

about 1 hour ago
क्रिकेट मैच के टिकट के नाम पर ठगी
Top News

क्रिकेट मैच के टिकट के नाम पर ठगी:कई बार कराया पेमेंट; ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर दो लोगों से धोखाधड़ी

about 1 hour ago
नौकरी बचाने के लिए इतनी रजिस्ट्री का लक्ष्य
Top News

नौकरी बचाने के लिए इतनी रजिस्ट्री का लक्ष्य:इस योजना के काम में तेजी; कलेक्टर ने दिया यह भरोसा

about 2 hours ago
इतने हजार छात्रों का होगा मुफ्त दुर्घटना और स्वास्थ्य बीमा
Top News

इतने हजार छात्रों का होगा मुफ्त दुर्घटना और स्वास्थ्य बीमा:पढ़ाई पूरी होने के बाद योजना के दायरे से हो जाएंगे बाहर

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, सीजेपी के दो नेता इतने दिन के लिए जेल भेजे गए
Top News

देखिए वीडियो, सीजेपी के दो नेता इतने दिन के लिए जेल भेजे गए:प्रदर्शन के मामले में न्यायिक हिरासत

about 2 hours ago
फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट
Top News

फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट:इस शहर में इमरजेंसी लैंडिंग; विमान में सवार इतने यात्री सुरक्षित

about 2 hours ago
ट्रेन की तरह मोबाइल एप से बुक होंगे बस टिकट
Top News

ट्रेन की तरह मोबाइल एप से बुक होंगे बस टिकट:जल्द लॉन्चिंग की तैयारी; टिकट नहीं देने वाले कंडक्टर पर होगी कार्रवाई

about 3 hours ago
बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
Top News

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:इतने जिलों के कलेक्टर बदले; ये बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव

about 3 hours ago
देखिए वीडियो, हेड कॉन्स्टेबल के पास मिली करोड़ों की संपत्ति
Top News

देखिए वीडियो, हेड कॉन्स्टेबल के पास मिली करोड़ों की संपत्ति:आय से कई गुना अधिक होने का दावा; दो शहरों में इतने ठिकानों पर लोकायुक्त की रेड

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!