‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सैटेलाइट टाउनशिप स्थित दुर्गा माता मंदिर परिसर में गरबा महोत्सव के दूसरे दिन ‘खम्मा रे खम्मा’ गीत पर प्रतिभागियों की आकर्षक प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। गीत की धुन पर छोटी बच्चियों के साथ पंडाल में मौजूद लोग भी झूम उठे और पूरा परिसर गरबामय हो गया।
कार्यक्रम की शुरुआत पांच से दस वर्ष की बच्चियों के समूह के गरबे से हुई। इसके बाद क्रमशः अन्य समूहों ने प्रस्तुतियां दीं और देर रात तक गरबे का उत्साह बना रहा। शाम सात बजे शुरू हुआ आयोजन रात 11 बजे तक चला।
गरबा समूह की नृत्य संयोजक प्रिया चौधरी की एक महीने से अधिक की मेहनत प्रस्तुतियों में नजर आई। छोटी बच्चियों से लेकर महिलाओं तक को गरबा सिखाने के उनके प्रयासों की सराहना हुई। वहीं, सैटेलाइट रहवासी संघ के सदस्यों ने आयोजन की व्यवस्थाएं संभालीं। दूसरे दिन दर्शकों के लिए बैठने की व्यवस्था भी बढ़ाई गई।
मां की आराधना
नवरात्रि पर्व पर मां की आराधना में माता के भक्त लीन हैं। इसी क्रम में अन्नपूर्णा मंदिर परिसर में ‘मां कालिका’ के स्वरूप में जूनी इंदौर निवासी दस वर्षीय बलिका लावण्या पंवार शाम से लेकर देर रात तक खड़ी रहकर मां की आराधना की कर रही है। श्रद्धालुगण माता स्वरूपा के दर्शन कर आशीर्वाद ले रहे हैं और बच्चे मातारानी के साथ फोटो खिंचवा रहे हैं।
बंगाली परिधान में मातृशक्ति कर रहीं मां की आराधना
पीपल्याहाना, कालिंदी कुंज के पास स्थित रॉयल रेजीडेंसी पर गरबा महोत्सव का शुभारंभ धुनुची नृत्य सहित गरबा की प्रस्तुति के साथ हुआ। क्लब के अध्यक्ष अमित गांगुली ने बताया कि इस नृत्य के माध्यम से रॉयल रेजीडेंसी क्लब की महिलाओं ने बंगाली परिधान में सज-धजकर माता रानी को महोत्सव में आने का न्योता दिया।
इस प्रस्तुति में संपूर्ण बंगाल की झलक देखने को मिली। उन्होंने बताया कि रॉयल रेजीडेंसी पर प्रतिदिन अलग-अलग परिधान में सजी-धजी मातृशक्ति द्वारा माता की आराधना की जाएगी। बालिकाओं द्वारा मातारानी के नौ स्वरूपों के साथ ही गरबा किया जाएगा।
वैश्य महासम्मेलन के गरबा उत्सव में भक्ति और उल्लास की मची धूम
दूसरे दिन विधायक गोलू शुक्ला हुए शामिल, उत्कृष्ट
गरबा कपल को किया सम्मानित
शारदीय नवरात्रि के अवसर पर वैश्य महासम्मेलन की ओर से आयोजित गरबा उत्सव के दूसरे दिन भक्ति और उल्लास का माहौल रहा। बड़ी संख्या में समाजबंधु सपरिवार शामिल हुए और मां भगवती की आराधना के साथ गरबा प्रस्तुतियों का आनंद लिया।
जिला अध्यक्ष अशोक खंडेलवाल ने बताया कि आयोजन में श्रद्धालुओं ने मां भगवती के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में विधायक गोलू शुक्ला, व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष धीरज खंडेलवाल, अर्चना जायसवाल, प्रदेश महामंत्री रमेश गुप्ता, निर्मल अग्रवाल, आरती के मुख्य यजमान गोपाल अग्रवाल, अतुल बंसल और भजन गायक भोपू जी सहित समाज की विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर विधायक गोलू शुक्ला ने उत्कृष्ट गरबा प्रदर्शन करने वाले महिला एवं पुरुष प्रतिभागियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। आयोजकों ने बताया कि नौ दिवसीय उत्सव में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज की एकजुटता को बढ़ावा दिया जा रहा है।
800 प्रतिभागियों ने निकाली यात्रा, अन्नपूर्णा मंदिर में 51 मीटर की चुनरी अर्पित
माहेश्वरी कुटुंब का तीन दिवसीय गरबा महोत्सव शुरू
संस्था माहेश्वरी कुटुंब के तीन दिवसीय गरबा रास महोत्सव का शुभारंभ मंगलवार को भव्य चुनरी यात्रा के साथ हुआ। झूलेलाल मंदिर से अन्नपूर्णा मंदिर तक निकली यात्रा में 800 से अधिक प्रतिभागियों ने मातारानी के जयकारे लगाते हुए हिस्सा लिया। इस दौरान 51 मीटर लंबी चुनरी अर्पित कर शहर और समाज में सुख, शांति एवं सद्भाव की कामना की गई।
महोत्सव संयोजक शारदा-प्रकाश अजमेरा ने बताया कि स्कीम-71, रिंग रोड स्थित ब्लू लोटस गार्डन में आयोजित महोत्सव के लिए अहमदाबाद से आए 10 प्रशिक्षकों ने 9 से 12 अक्टूबर तक प्रतिभागियों को गरबा का प्रशिक्षण दिया।
आयोजन में बॉलीवुड, मारवाड़ी और गुजराती थीम पर प्रस्तुतियां होंगी। मंगलवार को चुनरी यात्रा में प्रतिभागी पारंपरिक परिधान पहनकर शामिल हुए।
आज मारवाड़ी, कल गुजराती थीम पर गरबा... निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 14 अक्टूबर को मारवाड़ी राजपूताना और 15 अक्टूबर को गुजराती एवं कृष्ण रास थीम पर गरबा होगा। आयोजन में महिलाओं की प्रमुख भूमिका रहेगी।
प्रतिभागी एकल और युगल श्रेणियों में प्रस्तुतियां देंगे। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, महोत्सव स्थल पर सुरक्षा, पार्किंग, पेयजल, फलाहार, साफ-सफाई और प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था की गई है।
संबंधित समाचार

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग:एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक को भेजा अभ्यावेदन

एयरपोर्ट पर लव जिहाद की शिकायत के बाद कार्रवाई:युवती समेत तीन को रोका; इस शहर जा रहे थे दो युवक

नो-एंट्री में नोट लेकर चल रहा एंट्री का खेल:डायल-112 को पैसे देकर घुसा लोडिंग वाहन; चालक ने कारोबारी को भी रिश्वत की पेशकश की

20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई:खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कई प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण; जांच के लिए नमूने भोपाल भेजे

सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर किया वॉट्सएप वीडियो कॉल

न्यू गौरी नगर में रिमूवल कार्रवाई:एक दिन पहले रात के विरोध और हंगामे के बाद टला बुलडोजर एक्शन

वन विभाग के भ्रष्ट ससुर-दामाद की जोड़ी करती है सौदेबाजी:खुलासा फर्स्ट की खबर का असर

देखिए वीडियो, नदी में नाव पलटी:इतने बच्चों की मौत; मृतकों में एक ही परिवार की इतनी बच्चियां

दागदार कर रहे हैं मुख्यमंत्री की छवि:कार्यपालन यंत्री और ठेका कंपनी के प्रबंधक पर आरोप

हो गया दूध-पानी अलग-अलग:क्रोधित-कुपित ‘शिव’ के ‘गण’ निकले वनभूमि के कब्जेदार

देखिए वीडियो, किसने दी चेतावनी:मांगें पूरी नहीं हुईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे; संघ प्रमुख से मिलकर न्याय मांगने की तैयारी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!