खबर
Top News

गांजा तस्कर नेटवर्क का खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार; गाड़ी की नंबर प्लेट बदलकर करते थे सप्लाई, 35 लाख का मशरूका जब्त

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

13 मई 2026, 2:14 pm
शेयर करें:
गांजा तस्कर नेटवर्क का खुलासा

खुलासा फर्स्ट, शहडोल।
अमलाई पुलिस ने गांजा तस्करी के एक संगठित नेटवर्क का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी लग्जरी वाहन का इस्तेमाल कर नंबर प्लेट बदल-बदलकर तस्करी करते थे और पुलिस को गुमराह करने के लिए वाहन पर संगठन पदाधिकारी की नेम प्लेट लगाकर रौब झाड़ते थे।

घेराबंदी कर पकड़ी गई स्कॉर्पियो
पुलिस को सूचना मिली थी कि छत्तीसगढ़ के पेंड्रा क्षेत्र से अनूपपुर के रास्ते शहडोल की ओर गांजे की खेप लाई जा रही है। इस पर बटुरा तिराहे के पास घेराबंदी कर संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन को रोका गया। तलाशी के दौरान वाहन से करीब 1.567 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।

हथियार और कारतूस भी मिले
जांच के दौरान दो आरोपियों के पास से दो अवैध देशी कट्टे और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए। इससे साफ है कि गिरोह न केवल तस्करी कर रहा था, बल्कि सुरक्षा के लिए हथियार भी साथ रखता था।

35 लाख का मशरूका जब्त
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान गांजा, स्कॉर्पियो वाहन, तीन अलग-अलग नंबर प्लेट, पांच महंगे मोबाइल फोन, हथियार और कारतूस मिलाकर करीब 35 लाख का मशरूका जब्त किया है।

ये आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें उदयभान उर्फ दादू जायसवाल, आशीष गुप्ता, कपिल सोनी, मोहम्मद युसूफ (छत्तीसगढ़), प्रणव शर्मा उर्फ श्यामू शामिल हैं।

एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज
अमलाई पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

नेटवर्क की पड़ताल जारी
पुलिस अब इस गिरोह के पूरे नेटवर्क, सप्लाई चैन और अन्य जुड़े लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे बड़े खुलासे हो सकते हैं।

संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद
Top News

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

about 6 hours ago
चर्चित हत्याकांड में फैसला
Top News

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

about 7 hours ago
मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

about 7 hours ago
चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार
Top News

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

about 7 hours ago
देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप
Top News

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

about 7 hours ago
आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!
Top News

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

about 7 hours ago
नए नल कनेक्शन पर रोक
Top News

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

about 8 hours ago
देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा
Top News

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

about 8 hours ago
करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब
Top News

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

about 8 hours ago
प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत
Top News

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

about 8 hours ago
12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार
Top News

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

about 8 hours ago
सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत
Top News

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 8 hours ago
सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया
Top News

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

about 8 hours ago
मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा
Top News

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

about 8 hours ago
माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण
Top News

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 9 hours ago
राजस्थानी संस्कृति की झलक
Top News

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

about 9 hours ago
इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम
Top News

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

about 9 hours ago
‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी
Top News

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

about 9 hours ago
मां कूष्मांडा
Top News

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

about 9 hours ago
स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
Top News

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

about 9 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!