युवती से सामूहिक दुष्कर्म: कमरे में बंधक बनाकर 6 आरोपियों ने किया; जबरन पिलाई शराब
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, पूर्णिया।
साल 2012 का निर्भया गैंगरेप कांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। मामले से जुड़े दोषियों को सजा मिल चुकी है, लेकिन अफसोस कि ऐसी हैवान मानसिकता वाले लोग आज भी खत्म नहीं हुई है।
6 आरोपियों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
एक बार फिर शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। बिहार के पूर्णिया जिले में 6 आरोपियों ने एक युवती का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
घर लौट रही युवती का किया अपहरण
पीड़िता आर्केस्ट्रा में काम कर अपने परिवार का पालन-पोषण करती थी। पुलिस के अनुसार, युवती पूर्णिया के नेवलाल चौक से पैदल अपने घर लौट रही थी, तभी एक कार में सवार छह युवकों ने रास्ते में उसे रोक लिया।
जब युवती ने विरोध किया तो आरोपियों ने जबरन उसे कार में खींच लिया, उसका मुंह दबाकर शोर मचाने से रोका और उसे करीब 25 किलोमीटर दूर ले गए।
कमरे में बंधक बनाकर की दरिंदगी
आरोपी युवती को बरियार चौक स्थित जया ट्रेडर्स के एक कमरे में ले गए, जहां उसे बंधक बना लिया गया। वहां युवती को जबरन शराब पिलाई गई और नशे की हालत में छह आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
घटना के बाद युवती की हालत गंभीर हो गई है और वह फिलहाल पूर्णिया मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाजरत है।
आरोपी के मोबाइल से 112 पर किया कॉल
इस भयावह स्थिति में भी पीड़िता ने असाधारण साहस दिखाया। पुलिस के मुताबिक, जब मुख्य आरोपी मोहम्मद जुनेद नशे की हालत में सो गया, तब युवती ने उसी का मोबाइल फोन उठाकर डायल 112 पर कॉल किया और अपनी लोकेशन पुलिस को बता दी।
दरवाजा तोड़कर पुलिस ने बचाई जान
सूचना मिलते ही डगरूआ थाना की पुलिस गश्ती टीम तुरंत सक्रिय हुई और बताए गए पते पर पहुंची। कमरे के बाहर ताला लगा देखकर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया।
एक आरोपी गिरफ्तार
अंदर का दृश्य देखकर पुलिस भी सन्न रह गई। युवती बदहवास हालत में पड़ी थी, जबकि मुख्य आरोपी पास ही नशे की हालत में सो रहा था। पुलिस ने मौके से मोहम्मद जुनेद को गिरफ्तार कर लिया।
पांच की तलाश जारी
डगरूआ थाना की एसआई पूर्णिमा कुमारी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि यह सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला है। एक आरोपी गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्य पांच आरोपियों की पहचान की जा रही है। गिरफ्तारी के लिए विशेष छापेमारी टीम गठित कर दी गई है।
संबंधित समाचार

युवक की चाकू मारकर हत्या:आधा घंटा तड़पता रहा; आक्रोशित लोगों ने फोरलेन पर शव रखकर किया चक्काजाम

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला:मध्यप्रदेश में 14% ही रहेगा ओबीसी आरक्षण; 27 फीसदी रिजर्वेशन की मांग खारिज

पावर का अफसरी लिंक:मैनेजर सरकार पर भारी

पतंजलि घी और नमकीन के नमूने भोपाल लैब भेजे:गंदगी में पक रहे थे केक; बेकरी का लाइसेंस कर दिया निलंबित

नवरात्रि में मनचलों की खैर नहीं:अहिल्या सेना हुई तैयार; स्कूलों और कॉलेजों में अब तक 22 से अधिक आत्मरक्षा शिविर लगाए जा चुके

MP में 7500 करोड़ का निवेश:यहां लगेगी टेक्सटाइल इकाई; इतने युवाओं को मिलेगा रोजगार

भारत-वेस्टइंडीज मैच:दोपहर 2 बजे से होगा ट्रैफिक डायवर्ट

देखिए वीडियो, डिप्टी सीएम ने ओएसडी को हटाया:जांच के दिए आदेश; इतने करोड़ लेने का था आरोप, मचा बवाल

राजधानी में प्रदर्शन के चलते रेल यातायात प्रभावित:कई ट्रेनों को किया गया रद्द; यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

सीईसी की लड़ाई राष्ट्रपति तक आई:ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मुद्दे पर आज राष्ट्रपति से मिलेंगे इंडिया गठबंधन के नेता, समय मांगा

स्वच्छता के दावों के बीच बदहाल सार्वजनिक सुविधाएं:जहां हजारों की आवाजाही; वहीं सफाई और पानी का संकट

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा:क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को पकड़ा; करोड़ों के हिसाब वाले रजिस्टर जब्त

व्यापारिक संगठनों की चेतावनी:यूपीआई पर चार्ज लगा तो बाजारों से हटेंगे क्यूआर कोड!

जमीन की नपती रोकने पर अड़ा यादव परिवार:सीमांकन करने पहुंचे अफसरों के सामने हंगामा; थाने पहुंचे दोनों पक्ष

देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:निगम को अल्टीमेटम; इतने दिन में समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप:छात्रों की गूंज कार्यक्रम के मैदान आवंटन पर विवाद

युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या:फंदे पर लटके मिले शव; नहीं मिला सुसाइड नोट

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस:मौत की परिस्थितियों की जांच; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:प्राचार्य लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार; कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!