अनिका के इलाज के लिए राशि संग्रह जारी: आंकड़ा पहुंचा सवा तीन करोड़; छह करोड़ और चाहिए
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
3 साल की बेबी अनिका के इलाज के लिए राशि संग्रहण जोर शोर से जारी है। टीम अनिका के अलावा भी कई लोग स्वेच्छा से इस पुनीत कार्य में जुटे हैं और समयदान कर रहे हैं। वे ऐसे लोगों को खोज रहे हैं, जो संवेदनशील और सेवाभावी हैं। उन्हें अनिका की स्थिति बताकर मदद का आग्रह कर रहे हैं।
अनिका ‘स्पाइनल मस्कुलर एट्राफी टाइप-2’ नामक बेहद खतरनाक बीमारी से जूझ रही है। इलाज एक अमेरिकी इंजेक्शन के जरिए ही संभव है जिसकी कीमत 9 करोड़ रुपए हैं। इतनी बड़ी राशि एकत्र करने के कार्य में लोग जुटे हैं। दिक्कत ये है अनिका का वजन साढ़े नौ किलो हो चुका है और 13 किलो होने के पूर्व उसे ये इंजेक्शन लगना है।
मां सरिता शर्मा उसे हैल्थी डाइट पर रख रही हैं। इलाज की राशि एकत्र करने के लिए टीम अनिका बनी है जिससे शहर के विभिन्न इलाकों के कई लोग जुड़े हैं। ये सभी अपने स्तर पर राशि एकत्र कर माता-पिता को सौंप रहे हैं।
इनकी कड़ी मेहनत से अब तक करीब सवा तीन करोड़ रुपए एकत्र हो चुके हैं पर 6 करोड़ रुपए और चाहिए है। ये राशि बहुत बड़ी है लेकिन अनिका के दर्द का सहभागी प्रत्येक व्यक्ति बूंद-बूंद से सागर भरने की पूरी कोशिश कर रहा है।
मदद धीरे-धीरे ही सही, लेकिन लगातार आ रही है और अनिका के लिए आवश्यक राशि एकत्र हो रही है। जैसे जैसे राशि आ रही है, अनिका की बचने की उम्मीदें उतनी ही परवान चढ़ रही है। टीम अनिका से जुड़े हर व्यक्ति की नजरें ऐसे संवेदनशील लोगों को ढूंढती है और आंखों में उम्मीद का दीया जल जाता है।
रिक्शे से जमा किए दो लाख रुपए
पत्रकार दिकेश यादव, समाजसेवी कमलेश पांचाल, शुभम सोलंकी आदि ने एक बैटरी रिक्शा सड़कों पर दौड़ा रखा है, जो राशि एकत्र कर रहा है। कल ये अनिका के माता-पिता से मिले व एकत्र 1,94,190 रुपए की राशि भेंट की।
कल यहां से भी मिली मदद
-पूर्व भाजपा महामंत्री संदीप दुबे 5100 रुपए
-समाजसेवी अनिल तोमर ने 11000 रुपए
बेबी अनिका शर्मा भी गुहार लगा रही है। वो लोगों तक पहुंचती है और अपनी बीमारी के बारे में बताकर मदद का आग्रह करती है। उसकी भोली मुस्कान और मोहक भाव पर लोग फिदा हो जाते हैं। सबके मुंह से यही निकलता है कि इतनी प्यारी मासूम को ईश्वर ने ये बीमारी क्यों दी?
संबंधित समाचार

सारांश जैन का टीम इंडिया में डेब्यू:कुलदीप यादव की जगह मिला प्लेइंग-11 में मौका; श्रीलंका के खिलाफ अंतिम एकादश का बने हिस्सा

पिकनिक बनी मातम:बच्चों को बचाने पानी में कूदे दो शिक्षक डूबे; छात्र सहित तीन की मौत

दो दिन से लापता मासूम भाइयों के शव कुएं में मिले:स्कूल से लौटते समय परिचित युवक ले गया था साथ; इलाके में फैली सनसनी

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिस के साथ सड़क पर उतरा गोरिल्ला:रॉन्ग साइड से आने वालों को रोका; लोगों को पढ़ाया नियमों का पाठ

सीएम की फोटो वाले कथित फर्जी लेटर पैड से तबादले की साजिश:CMHO को पत्र भेजने वाला आरोपी गिरफ्तार; मोबाइल-टैबलेट जब्त

श्रेष्ठा जोशी बनीं भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष:माधुरी जायसवाल महामंत्री; दोनों एक ही वार्ड की निवासी, विधायक गोलू शुक्ला ने दिखाई ताकत

साधु बनकर युवक से ठगी:लिफ्ट लेने के बहाने जाल में फंसाया; भभूति लगाने का नाटक कर सोने की चेन उड़ाई

गौरव रणदिवे दिखे मुख्यमंत्री के साथ:शहर भाजपा में हलचल

रातभर सड़कों पर चला पुलिस का नाइट डोमिनेशन:1218 बदमाश चेक; 524 पर कार्रवाई, 275 वारंट किए तामील

गश्त के कुछ देर बाद सड़क पर चाकू लहराने लगा बदमाश:महिलाओं से छेड़छाड़; वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने दबोचा

ऑनलाइन बैटिंग केस, धम्मू:शिंदे और निंबोला का रिमांड पूरा; आज कोर्ट में करेंगे पेश, निखिल के बाद मनीष पमनानी को भी जमानत

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर लाखों की ठगी:17 राज्यों के 33 जिलों में दबिश;12 गिरफ्तार, इतने रुपए लाख बरामद

लेनदेन का मामला निपटा रही पुलिस:बुजुर्ग पिता-पुत्र को दो दिन से कनाड़िया थाने में बैठा रखा

iPhone नहीं था पहाड़ से कूदने की वजह:कुणाल केस में नया खुलासा; पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली बात

सावन के आखिरी सोमवार पर शिवमय होगा सीहोर:3 क्विंटल फूलों से सजेगा कुबेरेश्वरधाम; 42 घंटे रहेगा नो-व्हीकल जोन

55 लाख की शराब तस्करी में दो और गिरफ्तार:कमीशन पर ग्वालियर-चंबल से आलीराजपुर भेजते थे बीयर

तेज रफ्तार का कहर:2 वाहनों की टक्कर में 3 की मौत; 12 साल की बच्ची गंभीर

अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई:चक्रतीर्थ से हटाए अवैध निर्माण; भारी पुलिस बल रहा तैनात,आपत्ति के बीच कार्रवाई जारी रही

जय श्री महाकाल का उद्घोष कर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

कांतिलाल भूरिया बोले-आदिवासी इलाकों से भेदभाव:झाबुआ में किसानों के धरने का चौथा दिन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!