खाकी वर्दी से प्रशासन की कुर्सी तक: पंकज परमार की कहानी बनी मिसाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

भौंरासा की गलियों से शुरू हुआ सफर, लगातार असफलताओं के बाद एमपीपीएससी 2023 में हासिल की 16वीं रैंक
संदीप सेन 97551-61156, खुलासा फर्स्ट देवास/धार।
मंजिल तक पहुंचने की कहानी केवल सफलता के दिन से नहीं लिखी जाती। ऐसी ही प्रेरणादायी कहानी है पंकज परमार की, जिन्होंने ग्रामीण परिवेश से निकलकर अपनी मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की वर्ष 2023 की परीक्षा में 16वीं रैंक हासिल की।
धार जिले में प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर के रूप में नई पारी शुरू कर चुके हैं। एक समय वे इंदौर में पुलिस कांस्टेबल थे। प्रशासनिक सेवा में जाने का सपना देखा। नौकरी के साथ पढ़ाई शुरू की।
उन्होंने असफलता के बाद दूसरी कोशिश की, कमियों को समझा, तैयारी की रणनीति बदली और फिर परीक्षा दी। कई प्रयासों में अपेक्षित सफलता नहीं मिली, लेकिन हर असफलता उनके लक्ष्य को मजबूत करती गई। अंततः 2023 में मेहनत रंग लाई और एमपीएससी में 16वीं रैंक हासिल कर उन्होंने अपने सपने को हकीकत में बदल दिया।
इंजीनियरिंग के बाद पहनी खाकी: पंकज परमार की कहानी का महत्वपूर्ण अध्याय वह है, जब वे कांस्टेबल के रूप में इंदौर में पदस्थ थे। कानून-व्यवस्था से जुड़ी जिम्मेदारियों में अध्ययन का समय निकालना आसान नहीं था। इसके बावजूद पंकज ने लक्ष्य को नजरअंदाज नहीं किया।
समय सीमित था, लेकिन सपना बड़ा था। समय प्रबंधन कर पढ़ाई की। कमजोरियों को पहचानकर दूर किया और लगातार परीक्षा की तैयारी करते रहे।
जब मेहनत ने बदल दी कहानी: कई प्रयासों के बाद वह दिन आया, जिसका पंकज परमार को इंतजार था। एमपीपीएससी-2023 मे 16वीं रैंक हासिल की। यह उन रातों का परिणाम था, जब नौकरी और जिम्मेदारियों के बीच उन्होंने किताबों को साथी बनाया था।
परिवार से मिली ताकत...उनकी सफलता में परिवार की भूमिका महत्वपूर्ण रही। पिता समंदरसिंह हासे स्कूल जामगोद में प्राचार्य हैं। माता प्रेमलता गृहिणी हैं लेकिन बेटे के सपनों और संघर्ष में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। पत्नी मृगाक्षी परमार ने भी साथ दिया।
भौंरासा की मिट्टी से निकली प्रतिभा
पंकज परमार की शुरुआत किसी बड़े शहर की महंगी कोचिंग या सुविधाओं से नहीं, बल्कि भौंरासा गांव के सामान्य शैक्षणिक परिवेश से होती है। आठवीं की शिक्षा यहीं प्राप्त की। बारहवीं तक देवास उत्कृष्ट विद्यालय में अध्ययन किया। कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। हालांकि, प्रशासनिक सेवा में जाने की इच्छा धीरे-धीरे जीवन का लक्ष्य बन गई।
सफलता बार-बार दूर हुई…
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सबसे कठिन दौर वह होता है, जब मेहनत के बावजूद परिणाम मन मुताबिक नहीं आता। पंकज परमार को भी इस दौर से गुजरना पड़ा। लगातार असफलताओं ने उन्हें चुनौती दी, लेकिन उन्होंने असफलता को अपनी पहचान नहीं बनने दिया।
उन्होंने यह मानने से इनकार कर दिया कि एक परीक्षा में असफल होना जीवन में असफल होना है। हर असफलता के बाद उन्होंने अपनी तैयारी का मूल्यांकन किया। कहां कमी रह गई? किस विषय पर ज्यादा मेहनत की जरूरत है? समय प्रबंधन में क्या सुधार किया जा सकता है ?
परीक्षा की रणनीति में क्या बदलाव होना चाहिए? इन सवालों के जवाब तलाशते हुए तैयारी जारी रखी। संघर्ष ने धैर्य सिखाया और असफलताओं ने गलतियों से सीखना।
संबंधित समाचार

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप:परिजनों ने जहरीली होने का जताया शक; जांच शुरू, कांग्रेस ने उठाए सवाल

देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम:खजराना गणेश की पूजा के साथ शुरू हुआ चल समारोह; ड्रोन-सीसीटीवी से की जा रही निगरानी

पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी:अब दिन तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर:नगर निगम ने लगाया निशान; इस वजह से की जाएगी कार्रवाई

फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली:दूसरी भुजा अधूरी; अब इस तारीख से होगा शुरू, दो इंजीनियरों पर कार्रवाई

रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक:वकील के घर से लाखों का माल चोरी

शराब पीने के बाद युवक की मौत:जहरीली शराब का आरोप; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली:निर्माणाधीन मकान देखने जा रहा था; रंजिश में वारदात की आशंका

कम बारिश:तेज धूप फिर भी हरा-भरा मैदान;15 कुंड आए काम; आसपास के बोरिंग रिचार्ज, दिन में दो बार हो रही ग्राउंड पर पानी की सिंचाई

तस्कर पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की फ्रीज; आलीशान मकान और फार्म हाउस भी शामिल

पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त:मैटा को तुरंत हटाने का आदेश; सीजेपी से जुड़े चार लोगों को नोटिस

वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल:भाजपा पार्षद कार्यालय में कार्यकर्ता का आम जनता से अभद्र व्यवहार

हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम:अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश के बावजूद शहर में धड़ल्ले से खेल हादसा हुआ

कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

खता भी आपकी थी और खफा भी आप:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले; ‘मैं अब इंदौर की मीडिया से बात ही नहीं करूंगा’

स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ:5 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी; 4 गिरफ्तार

घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता

बप्पा की पाठशाला:नवम काल्पनिक अवतार; चित्तेश्वर और विक्षेपासुर

नियमितीकरण से रोजगार तक:इस पार्टी के 15 वादे; इसी महीने शुरू होगा सदस्यता अभियान, सरकार को मोहलत

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!