छोटी प्रॉपर्टी से पबों तक… लालच में बना ड्रग्स सप्लायर: कनाड़िया बायपास पर पकड़ाया भोपाल का बिल्डर; ‘बाबा’ निकला नशे का बड़ा सरगना
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नशे के नेटवर्क को लेकर एक ऐसा खुलासा हुआ है जिसने पब कल्चर, हाई प्रोफाइल होने के दिखावे और सिस्टम की साख तीनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कनाड़िया बायपास पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने भोपाल के प्रॉपर्टी व्यवसाय से जुड़े एक तस्कर को एमडी ड्रग्स के साथ दबोच लिया।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पहले छोटा-मोटा प्रॉपर्टी का काम कर जीवनयापन करता था, लेकिन कम समय में ज्यादा पैसा कमाने के लालच ने उसे सीधे ड्रग्स सप्लाई की दुनिया में धकेल दिया।
आरोपी ने खुलासा किया कि वह इंदौर और भोपाल के पबों में एमडी ड्रग्स सप्लाई करता था और पुलिस की नजरों से बचने के लिए खुद को हाई-प्रोफाइल पार्टी लवर बताकर महंगे पब और होटलों में आता-जाता था।
कनाड़िया पुलिस टीम शनिवार रात बायपास पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस की नजर एक बिना नंबर की थार पर पड़ी। थार के पास एक युवक किसी का इंतजार करता दिखा। संदेह होने पर पुलिस ने उससे पूछताछ की।
पुलिस को देखकर वह घबरा गया। तलाशी में थार की सीट के पीछे की जेब से 5.15 ग्राम एमडी ड्रग्स के पाउच बरामद किए गए। युवक की पहचान सैयद अवान शकील निवासी कोहेफिजा, भोपाल के रूप में हुई।
पार्टी का बहाना, नशे की सप्लाई का धंधा
पूछताछ में आवान ने बताया कि वह पहले प्रॉपर्टी के छोटे-मोटे काम करता था, लेकिन जल्दी पैसा कमाने की चाह में ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क से जुड़ गया। वह इंदौर पार्टी करने के बहाने आता, महंगे पबों और होटलों में बैठकर टारगेट तलाशता और फिर वहीं से एमडी ड्रग्स की सप्लाई करता था। आरोपी ने माना कि उसने जानबूझकर हाई-प्रोफाइल लाइफस्टाइल का दिखावा किया ताकि पुलिस को उस पर शक न हो।
इवेंट के नाम पर कारोबार करता है
पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह एमडी ड्रग्स वैभव उर्फ बाबा शर्मा निवासी महालक्ष्मी नगर से खरीदता था, जो इवेंट के नाम पर कारोबार करता है। शकील ने बाबा का मोबाइल नंबर भी पुलिस को दिया। मोबाइल जांच में ड्रग्स सप्लाई से जुड़ी चैटिंग मिलने की पुष्टि हुई है। पुलिस का मानना है कि बाबा पूरे नेटवर्क को पर्दे के पीछे से ऑपरेट कर रहा है।
पुलिसकर्मियों से नजदीकी के आरोप, सिस्टम पर सवाल: जांच में चौंकाने वाले आरोप भी सामने आए हैं। सूत्रों के मुताबिक बाबा के विजय नगर और लसूड़िया थाना क्षेत्र के कुछ पुलिसकर्मियों से नजदीकी संबंध बताए जा रहे हैं। आरोप है कि वह उनके साथ पार्टियां करता था और मुखबिर होने की आड़ में पबों में ड्रग्स सप्लाई का धंधा चला रहा था।
बताया जा रहा है कि इन दोनों थाना क्षेत्रों में करीब 20 पब ऐसे हैं जहां ग्राहकों को एमडी ड्रग्स के पाउच आसानी से उपलब्ध कराए जाते थे। हालांकि पुलिस ने फिलहाल इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने सरगना बाबा की तलाश तेज कर दी है। संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि पूरे ड्रग्स नेटवर्क और पुलिसकर्मियों से जुड़े आरोपों की गहराई से जांच की जाएगी।
नशे का धंधा पबों तक कैसे पहुंचा
यह मामला सिर्फ एक गिरफ्तारी नहीं, बल्कि यह सवाल छोड़ गया है कि नशे का धंधा पबों तक कैसे पहुंचा। हाई-प्रोफाइल दिखावा किसे बचाता रहा और क्या सिस्टम के भीतर किसी ने आंखें मूंद रखी थीं। अब जांच के बाद ही साफ होगा कि नशे का यह खेल कितनी गहराई तक फैला है।
संबंधित समाचार

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन:आरई-2 की राह से हटे 130 से ज्यादा बाधक निर्माण

गरबा पंडाल सजा रहे हिंदुओं पर मुस्लिमों ने किया हमला:11 लोगों पर एफआईआर, बजरंग दल मैदान में

चंदर की मौत का हिसाब देगा हिस्ट्रीशीटर सूरज:21 दिन की फरारी का होगा खुलासा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!