पीड़ित को धमकाने का प्रयास कर रहे जालसाज: गिरफ्तारी के डर से मोबाइल बंद कर शहर छोड़कर भागे
KHULASA FIRST
संवाददाता

तुकोगंज पुलिस की भूमिका भी सवालों के घेरे में
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नलखेड़ा में जमीन खरीदने के नाम पर जालसाजी करने वाले आरोपियों विजय भट्ट, स्वतंत्र पुरोहित और वासुदेव प्रजापत के खिलाफ प्रकरण दर्ज होने के बाद आरोपी पीड़ित को धमकाने का प्रयास कर रहे है।
पीड़ित ने शिकायत की है कि आरोपी उसे अज्ञात मोबाइल नंबर से वॉट्सएप कॉल कर धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि आरोपी पहले भी उसके खिलाफ थाने में फर्जी प्रकरण दर्ज कर आ चुके हैं, अब आरोपी कभी भी उस पर हमला कर सकते हैं।
पीड़ित अनिल बोहरा ने नलखेड़ा थाने में इसकी शिकायत की थी, जिसके बाद पुलिस ने उसे थाने बुलाकर उसके बयान दर्ज किए हैं। अनिल ने पुलिस से मांग की है कि जिन नंबर से उसे धमकाया जा रहा है, उन्हें ट्रेस किया जाए ताकि आरोपियों का सुराग लग सके।
फर्जी स्टाम्प पर किया सौदा... अनिल के साथ हुई धोखाधड़ी के मामले में जालसाजी करने के नए पैटर्न का खुलासा हुआ है। आरोपियों ने जमीन का सौदा करने के लिए फर्जी स्टाम्प पर फरियादी का अंगूठा लगाना और हस्ताक्षर दिखाकर सौदा करना बताया, लेकिन इसके लिए जो स्टाम्प खरीदे गए वो फर्जी पाए गए।
स्टाम्प ही नहीं, जिस वेंडर से स्टाम्प खरीदना बताया गया, उसका जिला पंजीयन विभाग में पंजीयन ही नहीं पाया गया। इसके बावजूद इन्हीं फर्जी दस्तावेजों के आधार पर विजय भट्ट और अन्य ने पीड़ित अनिल बोहरा के खिलाफ ही प्रकरण दर्ज करवा दिया।
पीड़ित सफाई पेश करता रहा... हैरानी की बात यह है कि धोखाधड़ी की धाराओं में प्रकरण दर्ज करने के नाम पर महीनों जांच करने की बात कहने वाली पुलिस ने दस्तावेजों की जांच किए बिना ही जालसाजों की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर लिया, जबकि पीड़ित आला पुलिस अधिकारियों को आवेदन देकर अपनी सफाई पेश करता रहा, लेकिन बावजूद इसके तुकोगंज पुलिस ने अनिल के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया।
प्रकरण दर्ज होने के बाद अनिल ने सूचना के अधिकार में तमाम दस्तावेज हासिल किए और जब उनकी खुद जांच की तो पाया कि जमीन के सौदे के स्टाम्प पर उसका जाली अंगूठा लगाया और फर्जी हस्ताक्षर किए गए हैं।
इन दस्तावेज के आधार पर अनिल ने कोर्ट में परिवाद दायर किया, जहां उसके दस्तावेज देखकर कोर्ट ने नलखेड़ा पुलिस को विजय भट्ट, स्वतंत्र पुरोहित और वासुदेव प्रजापत की जांच कर प्रकरण दर्ज करने के आदेश दिए थे। कोर्ट के आदेश पर जांच करने के बाद नलखेड़ा पुलिस ने तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेज तैयार करने की धाराओं के प्रकरण दर्ज कर लिया है।
ऐसे हुआ एफआईआर का खेल... पीड़ित का आरोप है कि जालसाज विजय भट्ट ने सेटिंग कर तुकोगंज पुलिस को एक शिकायती आवेदन देकर आरोप लगाया था कि अनिल पिता महेश बोहरा, निवासी ग्राम मोड़ी और पटवारी रामगोपाल रतड़िया ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसके साथ 2 करोड़ की धोखाधड़ी की है।
विजय भट्ट ने शिकायत में दावा किया था कि अनिल बोहरा ने स्टाम्प नंबर बीएक्स-942796 (दिनांक 31/12/2022) के जरिए ग्राम डोकरपुरा के किसान अब्दुल रईस की भूमि का फर्जी एग्रीमेंट दिखाया और उससे करोड़ों रुपए ऐंठ लिए।
इस शिकायत पर तुकोगंज पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 336(3), 338, 340(2) व 61 के तहत अनिल बोहरा व अन्य पर प्रकरण दर्ज किया था। एफआईआर के बाद अनिल बोहरा ने मामले की तह तक जाने के लिए सूचना के अधिकार के तहत जिला कोषालय इंदौर और संबंधित विभागों से जानकारी जुटाई।
इसमें प्राप्त आधिकारिक दस्तावेजों से खुलासा हुआ कि तुकोगंज थाने में पेश किए गए स्टाम्प और अनुबंध पत्र पूरी तरह कूटरचित और फर्जी थे। जिन स्टाम्पों का हवाला देकर विजय भट्ट ने केस दर्ज कराया था, वे अधिकृत स्टाम्प विक्रेता द्वारा जारी ही नहीं किए गए थे।
साथ ही, उन पर अनिल बोहरा के कूटरचित हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान लगाए गए थे। इसके बावजूद तुकोगंज पुलिस ने अनिल के खिलाफ ही प्रकरण दर्ज कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि जालसाजी को अंजाम देने के लिए 31 दिसंबर 2022 और 9 फरवरी 2023 को फर्जी स्टाम्प तैयार किए गए थे।
खुलासा फर्स्ट से बात करते हुए फरियादी अनिल बोहरा ने कहा कि मेरे खिलाफ इंदौर के साउथ तुकोगंज थाने में प्रकरण क्रमांक 509/2025 में करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी के आरोप लगाए गए थे, जबकि मैं शुरू से ही इन आरोपों को गलत और फर्जी दस्तावेजों पर आधारित बताता रहा हूं। मैं विजय भट्ट की शिकायत वर्ष 2024 से लगातार संबंधित थाने और वरिष्ठ अधिकारियों से करता आ रहा हूं।
बिना जांच किए तुकोगंज पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
मामले में सबसे बड़ा सवाल इंदौर की तुकोगंज थाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी उठ रहा है। तुकोगंज पुलिस ने बिना दस्तावेजों और स्टाम्पों की सत्यता व प्रामाणिकता की सूक्ष्म जांच किए ही, आरोपी विजय भट्ट की झूठी शिकायत पर अनिल बोहरा के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं प्रकरण दर्ज किया था। यदि उस समय तुकोगंज पुलिस ने स्टाम्प और अनुबंध पत्र की प्राथमिक जांच करती, तो यह फर्जीवाड़ा पहले ही पकड़ा जाता।
खुलासा फर्स्ट की खबर के बाद मचा हड़कंप
फर्जी स्टाम्प और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए करोड़ों रुपए की जालसाजी और फिर नलखेड़ा पुलिस की दबिश के दौरान आरोपियों के फरार होने की खबर खुलासा फर्स्ट में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। मामले का खुलासा होने के बाद अब पुलिस और जांच एजेंसियों पर आरोपियों को जल्द गिरफ्त करने का दबाव बढ़ गया है।
तलाश में जुटी पुलिस की टीम
11 सितंबर को आरोपियों विजय भट्ट, स्वतंत्र पुरोहित और वासुदेव प्रजापत के खिलाफ प्रकरण दर्ज होने के बाद से ही नलखेड़ा पुलिस ने उनकी तलाश सरगर्मी से शुरू कर दी थी। प्रकरण दर्ज होने के दो दिन बाद पुलिस के सक्रिय होने की वजह से आरोपी फरार होने में कामयाब हो गए।
अपने नजदीकी संपर्कों के माध्यम से आरोपी पुलिस की गतिविधियों पर नजर रखने का प्रयास कर रहे हैं। नलखेड़ा पुलिस के एएसआई दरबार सिंह जादौन के नेतृत्व में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम इंदौर में डेरा डाले हुए है।
पुलिस तकनीकी और मुखबिर तंत्र के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है। आला पुलिस अधिकारियों का दावा है कि आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
फरार आरोपियों पर कसा शिकंजा
खबर छपने के बाद नलखेड़ा पुलिस एक्शन में आ गई है। जांच अधिकारी सहायक उपनिरीक्षक दरबार सिंह जादौन के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार दबिश दे रही है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार लोकेशन ट्रैकिंग, फरार आरोपी विजय भट्ट, स्वतंत्र पुरोहित और वासुदेव प्रजापत के बंद मोबाइलों की सीडीआर और साइबर सेल की मदद से संभावित लोकेशन ट्रैक की जाकर अन्य सहयोगियों की भी जांच कर रही है।
यदि आरोपी जल्द ही पुलिस के समक्ष सरेंडर नहीं करते हैं, तो पुलिस न्यायालय के माध्यम से उनके खिलाफ फरारी की उद्घोषणा करवाकर अचल संपत्ति को कुर्क करने की वैधानिक प्रक्रिया शुरू करेगी।
नलखेड़ा पुलिस तुकोगंज थाने से भी संपर्क कर पूर्व में पेश किए गए कूटरचित दस्तावेजों का रिकॉर्ड जुटा रही है, ताकि आरोपियों के खिलाफ फर्जीवाड़े का केस और मजबूत किया जा सके।
संबंधित समाचार

करोड़ों की लागत से बना सिविल अस्पताल:फिर भी सुविधाओं को मोहताज मरीज; सोनोग्राफी मशीन खराब, आईसीयू भी नहीं

सिटी टूर के जरिए प्रमुख पर्यटन स्थलों की सैर कर सकेंगे पर्यटक:इतने लोगों के साथ सुबह से शाम तक चलेगा टूर

अहिल्या पथ योजना रद्द नहीं की तो करेंगे अर्धनग्न प्रदर्शन:आइडीए के सामने किसानों का धरना जारी

टीएमसी के दोनों गुटों को मिले नए नाम और चुनाव चिह्न:ममता को ‘फुटबॉल खिलाड़ी’; ऋतब्रत को ‘लिफाफा’ मिला

चार बेटों ने फेरा मुंह:संस्था ने किया मां का अंतिम संस्कार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई मांग

41 लाख की लूट का खुलासा:4 बदमाश 118 किलोमीटर बाद धराए; ओवरटेक करते समय कार ट्रक से टकराई

एमपी ने जलाए साढ़े तीन करोड़ आशीर्वाद दीप:पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 35 लाख दीयों से जगमगाए शिप्रा के घाट व महाकाल लोक

नो-एंट्री में घुसा ओवरलोड डंपर:जांच के बावजूद कार्रवाई शून्य

देखिए वीडियो:राष्ट्रीय अध्यक्ष के रोड शो में महापौर को रथ से उतारने पर विवाद; कांग्रेस ने लगाया दलित अपमान का आरोप

पूर्व केंद्रीय मंत्री के काफिले पर हमला:अंडे-टमाटर फेंके; कार के शीशे तोड़े, इन पर लगाया आरोप

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ से पहले कौन बोले: ‘संविधान ने प्रधानमंत्री बनाया, राजा नहीं'

देखिये वीडियो, मंच पर बढ़ा गौरव रणदिवे का कद:मुख्यमंत्री ने बताया कार्यक्रम का सूत्रधार; मंत्री की टिप्पणी बनी चर्चा का विषय

रेप केस में समझौते का दबाव:अब पीड़िता को जहर देकर मारने की कोशिश

सास के चोरी जेवरात बहू ने इंस्टाग्राम पर खोज निकाले नौकरानी को किया गिरफ्तार:तीन साल से घर में काम कर रही थी; करीब 3 लाख का माल बरामद

देखिए वीडियो:गौ संरक्षण को लेकर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन; कलेक्टर कार्यालय पर धरने की चेतावनी, चार घंटे चला प्रदर्शन

निठारी कांड के आरोपी ने की आत्महत्या:चाय की दुकान चला रहा था; अंदर फांसी पर लटका मिला शव, पुलिस ने शुरू की जांच

नशे में कार दौड़ा रही महिला ने बाइक को मारी टक्कर:दोस्त गिरा, बेटे के सिर में चोट

फर्जी रौब:नशेड़ी चालक कार पर लगाकर घूम रहा था लाल-नीली बत्ती

दीपोत्सव में 12 साल का बटुक झुलसा:दीये जलाते समय हुआ हादसा; पिता ने बच्चों को बिना अनुमति लाने का लगाया आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!