प्लॉट सौदे में लाखों की धोखाधड़ी: कॉलोनी के अध्यक्ष-संचालक पर FIR; न रजिस्ट्री की न दिया कब्जा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में प्लॉट की खरीद-फरोख्त से जुड़ा धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।
पुलिस ने लेकपार्क कॉलोनी के अध्यक्ष यशराज तिवारी और संचालक माया तिवारी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
प्लॉट की डील के बाद नहीं हुई रजिस्ट्री
आरोप है कि दोनों ने 1200 वर्गफीट के प्लॉट का सौदा कर 10 लाख रुपए लिए, लेकिन बाद में न तो जमीन की रजिस्ट्री कराई और न ही खरीदार को उसका कब्जा सौंपा।
शिकायत डीसीपी जोन-1 के समक्ष की
पुलिस के अनुसार नेहरू नगर निवासी गौरव चौधरी ने इस मामले की शिकायत डीसीपी जोन-1 के समक्ष की थी।
शिकायत में बताया गया कि गौरव ने लेकपार्क कॉलोनी स्थित प्लॉट नंबर 266 खरीदने के लिए यशराज और माया तिवारी से बातचीत की थी।
कीमत 31 लाख रुपए तय की गई थी
प्लॉट का क्षेत्रफल करीब 1200 वर्गफीट था और इसकी कुल कीमत 31 लाख रुपए तय की गई थी।
इस सौदे के दौरान सचिन और पुखराज को गवाह बनाया गया था।
इकरारनामे के बाद दिए 10 लाख रुपए
शिकायत के मुताबिक 30 जून 2024 को यशराज और माया तिवारी ने उक्त प्लॉट को अपना बताते हुए गौरव चौधरी के साथ इकरारनामा किया।
इसके बाद सौदे की रकम में से 10 लाख रुपए दोनों के बैंक खातों में चेक के माध्यम से जमा किए गए।
दोनों से कई बार संपर्क किया
रकम देने के बाद गौरव ने प्लॉट की रजिस्ट्री कराने के लिए दोनों से कई बार संपर्क किया। आरोप है कि काफी समय बीतने के बावजूद रजिस्ट्री नहीं कराई गई और जमीन का कब्जा भी नहीं सौंपा गया।
इसके बाद गौरव ने सौदा पूरा नहीं होने पर अपनी दी हुई रकम वापस मांगी, लेकिन आरोपियों ने पैसे लौटाने से भी इनकार कर दिया।
शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस
मामले को लेकर गौरव चौधरी ने पुलिस से शिकायत की। शिकायत की जांच के बाद राजेंद्र नगर पुलिस ने यशराज तिवारी और माया तिवारी के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में FIR दर्ज कर ली है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सौदे से जुड़े दस्तावेजों व अन्य तथ्यों को खंगाला जा रहा है।
संबंधित समाचार

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी लाखों रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

फर्जी पासपोर्ट कांड में इतने आरोपी एसटीएफ के रडार पर:फरार बदमाशों पर इतने हजार का इनाम; सरकारी अमले की भूमिका भी जांच के घेरे में

गैस सिलेंडर से भरे ट्रक ने लोडिंग को घसीटा:लहूलुहान ड्राइवर हुआ बेहोश

बोलेरो पिकअप लेकर भाग रहे तीन बदमाश गिरफ्तार:तीनों से अन्य वाहन चोरियों को लेकर पूछताछ जारी

देखिए वीडियो:दहशतगर्द का नाम आते ही पाकिस्तानी पीएम ने काटी कन्नी; पत्रकार ने पूछा- ‘आतंकियों को पनाह देना कब बंद करेंगे?

पुलिस ने तीन ड्रग्स तस्करों को दबोचा

चोरी का माल बेचने पहुंचा तो सीरियल नंबर से धराया:एक-एक कर तीन अन्य साथी भी गिरफ्तार; लाखों का माल बरामद

त्योहार से पहले बदमाशों को थाने बुलाकर दी कड़ी हिदायत:फोटो-नंबर लेकर अपडेट कराए डोजियर; रेड-येलो नोटिस देकर चेताया

अमूल आइसक्रीम डिपो में भीषण आग लाखों का माल खाक:फायर ब्रिगेड ने हजारों लीटर पानी डालकर किया काबू

चलते स्कूटर में लगी आग:धुआं निकलते ही चालक ने लगाई छलांग; राहगीरों ने बुझाई

शादी से पहले दूल्हा हसीनाओं के साथ तो ड्रग्स लेते इंजीनियर गिरफ्तार:लेडी डॉन और उसकी बहन के साथ कर रहा था पार्टी

13 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:5-5 हजार के लालच में बने कैरियर; मुख्य आरोपी फरार

सत्ता और संगठन के बीच साधना होगा संतुलन:नई टीम की परीक्षा; मध्य प्रदेश भाजपा में बदलाव

मुख्यमंत्री के निशाने पर विपक्ष के नेता:बोले; ‘राजकुमार’ को लगता है प्रधानमंत्री बनने के लिए पैदा हुए, लेकिन लोकतंत्र में जनता करती है तय

स्लाइड से अंबानी गायब:अडानी बरकरार; विपक्ष के नेता की ‘डेस्ट्रॉयर्स ऑफ डेमोक्रेसी’ लिस्ट को लेकर सवाल

गणेश विसर्जन के दौरान हादसा:खदान में डूबने से 16 वर्षीय किशोर की मौत; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

माय बस मेरी मोटर मेरा सम्मान:आम आदमी की बस

शराब कंपनी को हाईकोर्ट से राहत नहीं:लाइसेंस निलंबन बरकरार; टेंडर में भागीदारी को लेकर दायर याचिका में इस शर्त पर दिया जोर

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता का निधन:75 साल की उम्र में कैंसर से हारे जंग; फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

आज जमेगी इंदौैर की झांकी:103 बरस की हुई पुरखों की परंपरा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!