खबर
Top News

भाजपा विधायक की कंपनी से करोड़ों की ठगी: सीनियर डायरेक्टर के नंबर से आया व्हाट्सएप मैसेज; अकाउंटेंट ने कर दिया ट्रांसफर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

13 अगस्त 2026, 1:17 pm
शेयर करें:
भाजपा विधायक की कंपनी से करोड़ों की ठगी

खुलासा फर्स्ट, कटनी।
भाजपा विधायक संजय पाठक की कंपनी मैसर्स रामचंद्र फर्म से साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। जालसाजों ने कंपनी के सीनियर डायरेक्टर के मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर अकाउंटेंट को व्हाट्सएप पर रकम ट्रांसफर करने का मैसेज भेजा।

1.5 करोड़ रुपए ट्रांसफर कर दिए
वरिष्ठ अधिकारी के नंबर से मैसेज आने के कारण अकाउंटेंट को शक नहीं हुआ और उसने बताए गए बैंक खाते में 1.5 करोड़ रुपए ट्रांसफर कर दिए। बाद में सीनियर डायरेक्टर से संपर्क करने पर पता चला कि उन्होंने ऐसा कोई मैसेज भेजा ही नहीं था। इसके बाद साइबर ठगी का खुलासा हुआ।

फ्लाइट में थे विधायक, उतरते ही मिली जानकारी
घटना बुधवार दोपहर करीब 2 से 3 बजे के बीच की बताई जा रही है। जिस समय यह ट्रांजेक्शन हुआ, उस समय विधायक संजय पाठक फ्लाइट में थे। शाम करीब 5 बजे फ्लाइट से उतरने के बाद उन्हें घटना की जानकारी मिली।

इसके बाद उन्होंने तत्काल कटनी एसपी अभिनय विश्वकर्मा से संपर्क किया। मामले की शिकायत रंगनाथ नगर थाने में दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस ने साइबर टीम को जांच में लगाया।

कोलकाता में निकाली गई रकम
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि ठगी की रकम कोलकाता में निकाली गई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने जिस बैंक खाते में रकम ट्रांसफर हुई थी, उस पर तत्काल होल्ड लगवाया।

इस कार्रवाई के दौरान करीब 16 लाख रुपए सुरक्षित कर लिए गए हैं। बाकी रकम के ट्रांजेक्शन की जानकारी जुटाई जा रही है।

अकाउंटेंट ने अधिकारी के नंबर पर किया भरोसा
पुलिस के मुताबिक, ठगों ने सीनियर डायरेक्टर के मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर अकाउंटेंट को WhatsApp पर रकम ट्रांसफर करने के निर्देश दिए। नंबर परिचित होने के कारण अकाउंटेंट ने मैसेज को सही मान लिया और बताए गए खाते में बड़ी रकम भेज दी।

बाद में जब सीनियर डायरेक्टर से इसकी पुष्टि की गई तो उन्होंने मैसेज भेजने से इनकार कर दिया। इसके बाद कंपनी को साइबर फ्रॉड का पता चला।

बैंकिंग ट्रेल से आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश
एएसपी कमल मौर्य ने बताया कि अकाउंटेंट शैलेश तिवारी की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। साइबर टीम बैंकिंग ट्रेल, ट्रांजेक्शन और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि सुरक्षित की गई रकम के अलावा बाकी राशि के ट्रांजेक्शन की जानकारी जुटाई जा रही है। डिजिटल ट्रेल के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

संबंधित समाचार

सिटी बस हादसे ने खोली व्यवस्था की पोल
Top News

सिटी बस हादसे ने खोली व्यवस्था की पोल:प्रशासन की लापरवाही से लेकर ट्रैफिक पुलिस की भूमिका पर सवाल

8 minutes ago
शहर के मशहूर उद्योगपति का निधन
Top News

शहर के मशहूर उद्योगपति का निधन:इंसानियत की मिसाल थे; इलाज के लिए ले जाते समय एयरपोर्ट पर आया अटैक

17 minutes ago
इस दिन एमपी आ सकते हैं गृह मंत्री
Top News

इस दिन एमपी आ सकते हैं गृह मंत्री:भेल दशहरा मैदान में पशुपालक सम्मेलन; 4 राज्यों के सहकारिता मंत्री जुटेंगे

29 minutes ago
SIR पर सियासी घमासान
Top News

SIR पर सियासी घमासान:भाजपा का कांग्रेस पर ‘भ्रम फैलाने’ का आरोप; सीएम ने विपक्ष के नेता को घेरा

about 1 hour ago
एशियन गेम्स में भारत को मिला 15वां सिल्वर
Top News

एशियन गेम्स में भारत को मिला 15वां सिल्वर:एंसी सोजन 2 सेंटीमीटर से गोल्ड से चूकी; हरिता ने 200 मीटर में जीता ब्रॉन्ज

about 1 hour ago
लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने आए युवक की मौत
Top News

लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने आए युवक की मौत:कमरे से मिला सुसाइड नोट

about 1 hour ago
प्रसिद्ध मंदिर में हवन-यज्ञ बंद
Top News

प्रसिद्ध मंदिर में हवन-यज्ञ बंद:श्रद्धालुओं की मौत के बाद आंदोलन तेज; नगर पूरी तरह बंद

about 1 hour ago
शाही मस्जिद हटाने के विरोध में जुटा मुस्लिम समाज
Top News

शाही मस्जिद हटाने के विरोध में जुटा मुस्लिम समाज:रात से नारेबाजी; हाईकोर्ट में होगी फिर सुनवाई

about 2 hours ago
हादसे के बाद बड़ा सवाल
Top News

हादसे के बाद बड़ा सवाल:सिटी बस से ज्यादा खतरनाक अतिक्रमण का जाल; वसूली गैंग ने बिगाड़ी व्यवस्था!

about 2 hours ago
PM ई-बस सेवा की शुरुआत
Top News

PM ई-बस सेवा की शुरुआत:महाकाल लोक से मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी; इतने रुपए में कर सकेंगे धार्मिक-दर्शनीय स्थलों की सैर

about 2 hours ago
साढ़े तीन करोड़ रुपए की एम्फेटामाइन ड्रग्स पकड़ी
Top News

साढ़े तीन करोड़ रुपए की एम्फेटामाइन ड्रग्स पकड़ी

about 2 hours ago
आंगनवाड़ी भवन का काम अधूरा
Top News

आंगनवाड़ी भवन का काम अधूरा:गुणवत्ता को लेकर उठे सवाल

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, सड़क की हालत पर सवाल के बीच युवक को मारा थप्पड़!
Top News

देखिए वीडियो, सड़क की हालत पर सवाल के बीच युवक को मारा थप्पड़!:डिप्टी सीएम ने खोया आपा; इस पार्टी ने लगाए गंभीर आरोप

about 2 hours ago
जवाहर टेकरी पर गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे
Top News

जवाहर टेकरी पर गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे:100 से अधिक केंद्रों से एकत्रित प्रतिमाओं का हाईड्रोलिक और क्रेन से किया विसर्जन

about 2 hours ago
राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव में इंदौर का दबदबा
Top News

राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव में इंदौर का दबदबा

about 2 hours ago
साइबर ठगी का नया तरीका
Top News

साइबर ठगी का नया तरीका:बिना कॉल-मैसेज खाते से उड़ाए रुपए; सोशल मीडिया देख रहा था युवक

about 2 hours ago
दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी
Top News

दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी:आरोपी को ठीक से नहीं पहचानती; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

about 2 hours ago
युवक ने की आत्महत्या
Top News

युवक ने की आत्महत्या:शादी के 4 महीने बाद जहरीला पदार्थ खाकर दी जान; सुसाइड नोट में इन पर लगाए गंभीर आरोप

about 3 hours ago
बस माफिया की मनमानी पर भारी मनीष सिंह की रणनीति
Top News

बस माफिया की मनमानी पर भारी मनीष सिंह की रणनीति:इंदौर को स्वच्छ और आवारा पशुमुक्त बनाने वाले अफसर जुटे परिवहन सुधारने में

about 3 hours ago
देखिए वीडियो : ‘कुछ बड़ा होने वाला है’ ने मचाया हड़कंप
Top News

देखिए वीडियो :बैनर का राज खुला तो पुलिस भी रह गई हैरान!

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!