93 लाख की ठगी का खुलासा: फर्जी रजिस्ट्री से लोन लेने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में जमीन के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने एक डॉक्टर के प्लॉट को अपना बताकर 93 लाख रुपए का लोन फाइनेंस कंपनी से हासिल कर लिया।
डॉक्टर के प्लॉट पर बनाई फर्जी रजिस्ट्री
पूरा मामला लसूड़िया थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, आरोपी शेख रईस और मोहम्मद जुनैद ने चिकित्सक नगर स्थित एक प्लॉट की फर्जी रजिस्ट्री और नकली दस्तावेज तैयार किए। यह प्लॉट वास्तव में डॉ. राजरानी खरे के नाम दर्ज था।
कंपनी से लोन ले लिया
आरोपियों ने खुद को प्लॉट का मालिक दिखाने के लिए नकली आधार कार्ड और अन्य पहचान पत्र बनवाए और इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर फाइनेंस कंपनी से मोटी रकम का लोन ले लिया।
कलेक्शन मैनेजर की शिकायत से खुली पोल
इस पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा तब हुआ, जब संबंधित फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन मैनेजर ने संदेह होने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जांच में सामने आया कि दस्तावेज पूरी तरह से जाली थे और जमीन का वास्तविक मालिक कोई और है।
पहले भी हो चुका है इसी प्लॉट पर फर्जीवाड़ा
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि यह पहला मामला नहीं है। इसी प्लॉट पर पहले भी धोखाधड़ी की कोशिश की जा चुकी है। लसूड़िया पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना आपराधिक साजिश की धाराओं में केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है।
बैंक और फाइनेंस कंपनी की भूमिका जांच के घेरे में
पुलिस की जांच अब केवल आरोपियों तक सीमित नहीं है। बैंक और फाइनेंस कंपनी के अंदरूनी कर्मचारियों की भूमिका भी संदेह के घेरे में आ गई है। सूत्रों के मुताबिक, आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां होना तय मानी जा रही हैं।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!