रेलवे ठेके के नाम पर 36.30 लाख की ठगी: फर्जी दस्तावेजों से रची साजिश; आरोपी गिरफ्तार, पूरी रकम बरामद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, कटनी।
रेलवे ठेके के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एनकेजे थाना पुलिस ने आरोपी को पन्ना जिले से पकड़कर उसके पास से ठगी की पूरी रकम और लग्जरी कार भी जब्त की है।
ऐसे दिया ठगी को अंजाम
थाना प्रभारी रूपेन्द्र राजपूत के अनुसार, 5 मई 2026 को दुर्गाचौक निवासी 59 वर्षीय देवकीनंदन परौहा ने शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी तुलसी राम साहू उर्फ बोका साहू ने खुद को रेलवे का बड़ा ठेकेदार बताते हुए पीड़ित को झांसा दिया।
झांसे में लेकर ली रकम
उसने दावा किया कि उसे पन्ना जिले के सकारिया गांव में रेलवे का बड़ा ठेका मिला है और निवेश करने पर मोटा मुनाफा दिलाया जाएगा। इसी लालच में आकर पीड़ित ने कुल 36 लाख 30 हजार रुपए दे दिए।
फर्जी दस्तावेजों से रची साजिश
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने दस्तावेजों में हेराफेरी कर पूरी ठगी को अंजाम दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज किया।
साइबर सेल की मदद से गिरफ्तारी
कटनी साइबर सेल की मदद से तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए, जिससे आरोपी की लोकेशन पन्ना जिले के शाहनगर क्षेत्र में मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
जुर्म कबूला, रकम और कार जब्त
पूछताछ में आरोपी ने अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से 36.30 लाख रुपए नकद और वारदात में इस्तेमाल की गई Toyota Fortuner कार जब्त कर ली है।
कोर्ट में पेश
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!