भस्म आरती के नाम पर ठगी: महिला से ऐंठे 42 हजार रुपए; मंदिर पहुंचने पर हुआ खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के नाम पर साइबर ठगी का मामला सामने आया है। वड़ोदरा की रहने वाली एक महिला से ठग ने ऑनलाइन बुकिंग का झांसा देकर 42 हजार रुपये ऐंठ लिए। मंदिर पहुंचने पर महिला को पता चला कि उसके नाम से कोई बुकिंग ही नहीं हुई थी।
महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन आई थी महिला
पीड़िता वीणा पंड्या अपनी दोस्त के साथ महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन आई थीं। उन्होंने गूगल पर भस्म आरती बुकिंग की जानकारी सर्च की, जहां उन्हें दीपक मिश्रा नाम के व्यक्ति का मोबाइल नंबर मिला। महिला ने संपर्क किया तो आरोपी ने खुद को बुकिंग कराने वाला बताकर पहले साढ़े 11 हजार रुपये और आधार कार्ड की कॉपी मांगी।
कई बार पैसे ट्रांसफर करवाए
रकम भेजने के बाद आरोपी ने अलग-अलग बहाने बनाकर कई बार पैसे ट्रांसफर करवाए। कभी “प्रोटोकॉल सिक्योरिटी अमाउंट” तो कभी “रिफंड प्रोसेस” के नाम पर महिला से कुल 42 हजार रुपये ऑनलाइन जमा करवा लिए। आखिर में आरोपी ने कहा कि बुकिंग नहीं हो पाई है और राशि रिफंड कर दी जाएगी।
केस दर्ज, जांच शुरू
जब महिला श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंची, तब उसे मालूम हुआ कि उसके साथ साइबर ठगी हुई है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहले भी हो चुकी है ठगी
इसी तरह हाल ही में नंदी हाल से दर्शन कराने के नाम पर महाराष्ट्र से आए श्रद्धालुओं से भी पांच हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया था। पुलिस लगातार श्रद्धालुओं से अपील कर रही है कि दर्शन और भस्म आरती की बुकिंग केवल आधिकारिक माध्यमों से ही करें और किसी अनजान नंबर पर ऑनलाइन भुगतान न करें।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!