अवैध हथियारों के साथ 4 युवक गिरफ्तार: बर्थडे पार्टी में रौब जमाने की थी तैयारी; पुलिस ने पहले ही दबोचा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राऊ थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 देशी पिस्टल, 1 देशी रिवॉल्वर और 4 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। जब्त हथियार और कारतूस की अनुमानित कीमत करीब 1.60 लाख रुपये बताई गई है।
चलाया जा रहा है अभियान
पुलिस के अनुसार, शहर में अवैध हथियारों की तस्करी और हथियारों के जरिए दहशत फैलाने वाले बदमाशों के खिलाफ पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है।
इनके मार्गदर्शन में पुलिस ने की कार्रवाई
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था मयंक अवस्थी, पुलिस उपायुक्त जोन-1 नरेंद्र रावत, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सुमित करकेटा और सहायक पुलिस आयुक्त गांधी नगर निधि सक्सेना के मार्गदर्शन में राऊ थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की।
संदिग्ध हालत में खड़े दिखाई दिए चार युवक
10 अगस्त 2026 की रात पुलिस टीम थाना क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और शैडो एरिया में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान टीम कैट रोड स्थित नखराली ढाणी गेट के आगे सुनसान गली में पहुंची। यहां अंधेरे में चार युवक संदिग्ध हालत में खड़े दिखाई दिए।
भागने का किया प्रयास
पुलिस को देखकर चारों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान ऋषभ कौशल (28), रितेश पवार (21), प्रेम उर्फ शुद्धोधन तायडे (26) और सुमित उर्फ रोनी प्रजापत (23) के रूप में हुई।
थैले से मिले हथियार
तलाशी के दौरान एक सफेद थैले से चार देशी पिस्टल, एक देशी रिवॉल्वर और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक, आरोपी इन हथियारों का इस्तेमाल बर्थडे पार्टी में रौब दिखाने के लिए करने की तैयारी में थे।
सभी आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में वैधानिक कार्रवाई के साथ आरोपियों से हथियारों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
संबंधित समाचार

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप:परिजनों ने जहरीली होने का जताया शक; जांच शुरू, कांग्रेस ने उठाए सवाल

देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम:खजराना गणेश की पूजा के साथ शुरू हुआ चल समारोह; ड्रोन-सीसीटीवी से की जा रही निगरानी

पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी:अब दिन तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर:नगर निगम ने लगाया निशान; इस वजह से की जाएगी कार्रवाई

फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली:दूसरी भुजा अधूरी; अब इस तारीख से होगा शुरू, दो इंजीनियरों पर कार्रवाई

रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक:वकील के घर से लाखों का माल चोरी

शराब पीने के बाद युवक की मौत:जहरीली शराब का आरोप; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली:निर्माणाधीन मकान देखने जा रहा था; रंजिश में वारदात की आशंका

कम बारिश:तेज धूप फिर भी हरा-भरा मैदान;15 कुंड आए काम; आसपास के बोरिंग रिचार्ज, दिन में दो बार हो रही ग्राउंड पर पानी की सिंचाई

तस्कर पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की फ्रीज; आलीशान मकान और फार्म हाउस भी शामिल

पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त:मैटा को तुरंत हटाने का आदेश; सीजेपी से जुड़े चार लोगों को नोटिस

वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल:भाजपा पार्षद कार्यालय में कार्यकर्ता का आम जनता से अभद्र व्यवहार

हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम:अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश के बावजूद शहर में धड़ल्ले से खेल हादसा हुआ

कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

खता भी आपकी थी और खफा भी आप:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले; ‘मैं अब इंदौर की मीडिया से बात ही नहीं करूंगा’

स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ:5 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी; 4 गिरफ्तार

घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता

बप्पा की पाठशाला:नवम काल्पनिक अवतार; चित्तेश्वर और विक्षेपासुर

नियमितीकरण से रोजगार तक:इस पार्टी के 15 वादे; इसी महीने शुरू होगा सदस्यता अभियान, सरकार को मोहलत

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!