चार बेटों ने फेरा मुंह: संस्था ने किया मां का अंतिम संस्कार
KHULASA FIRST
संवाददाता

संपत्ति हड़पकर बुजुर्ग महिला को घर से निकाला, वृद्धाश्रम में निधन के बाद बेटों ने मुखाग्नि देने से भी किया इनकार
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जिंदगी भर की जमा पूंजी और जेवर बेचकर बेटों के सिर पर छत का इंतजाम करने वाली मां को अंतिम समय में अपनों का कंधा तक नसीब नहीं हुआ। सिलिकॉन सिटी स्थित गणेश रेसिडेंसी निवासी लता बाई के निधन के बाद उनके चारों बेटों ने अंतिम संस्कार में शामिल होने और मुखाग्नि देने से साफ मना कर दिया।
आखिरकार प्रीयु फाउंडेशन और जानकी वृद्धाश्रम के कार्यकर्ताओं ने रीजनल पार्क मुक्तिधाम में पूरे विधि-विधान से उनका अंतिम संस्कार संपन्न कराया।
लता बाई ने अपनी जीवनभर की कमाई से एक फ्लैट खरीदा था। आरोप है कि संपत्ति हाथ आते ही एक बेटे ने धोखाधड़ी कर मकान अपने नाम करवा लिया और वृद्ध मां को बेघर कर दिया।
सड़क पर बदहाल स्थिति में भटक रही लता बाई की जानकारी मिलने पर प्रीयु फाउंडेशन के अध्यक्ष अजय नागदा ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया और जानकी वृद्धाश्रम में आश्रय दिलाया। पिछले आठ महीनों से वृद्धाश्रम प्रबंधन ही उनके भोजन, दवा और देखरेख की व्यवस्था संभाल रहा था।
स्वास्थ्य बिगड़ने पर वृद्धाश्रम प्रबंधन ने लता बाई को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मौत की खबर ॐ शांति आश्रम की संचालक ब्रह्मकुमारी ज्योति के माध्यम से चारों बेटों तक पहुंचाई गई।
सूचना मिलने के बावजूद बेटों ने अस्पताल पहुंचने या अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी लेने से दोटूक इनकार कर दिया। अस्पताल में पोस्टमार्टम की कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद प्रीयु फाउंडेशन के अजय नागदा और जानकी वृद्धाश्रम की टीम ने शव को अपने कब्जे में लिया। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बेटे का धर्म निभाते हुए रीजनल पार्क स्थित मुक्तिधाम में लता बाई की पार्थिव देह को मुखाग्नि देकर अंतिम विदाई दी।
संबंधित समाचार

करोड़ों की लागत से बना सिविल अस्पताल:फिर भी सुविधाओं को मोहताज मरीज; सोनोग्राफी मशीन खराब, आईसीयू भी नहीं

सिटी टूर के जरिए प्रमुख पर्यटन स्थलों की सैर कर सकेंगे पर्यटक:इतने लोगों के साथ सुबह से शाम तक चलेगा टूर

अहिल्या पथ योजना रद्द नहीं की तो करेंगे अर्धनग्न प्रदर्शन:आइडीए के सामने किसानों का धरना जारी

टीएमसी के दोनों गुटों को मिले नए नाम और चुनाव चिह्न:ममता को ‘फुटबॉल खिलाड़ी’; ऋतब्रत को ‘लिफाफा’ मिला

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई मांग

41 लाख की लूट का खुलासा:4 बदमाश 118 किलोमीटर बाद धराए; ओवरटेक करते समय कार ट्रक से टकराई

एमपी ने जलाए साढ़े तीन करोड़ आशीर्वाद दीप:पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 35 लाख दीयों से जगमगाए शिप्रा के घाट व महाकाल लोक

नो-एंट्री में घुसा ओवरलोड डंपर:जांच के बावजूद कार्रवाई शून्य

देखिए वीडियो:राष्ट्रीय अध्यक्ष के रोड शो में महापौर को रथ से उतारने पर विवाद; कांग्रेस ने लगाया दलित अपमान का आरोप

पीड़ित को धमकाने का प्रयास कर रहे जालसाज:गिरफ्तारी के डर से मोबाइल बंद कर शहर छोड़कर भागे

पूर्व केंद्रीय मंत्री के काफिले पर हमला:अंडे-टमाटर फेंके; कार के शीशे तोड़े, इन पर लगाया आरोप

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ से पहले कौन बोले: ‘संविधान ने प्रधानमंत्री बनाया, राजा नहीं'

देखिये वीडियो, मंच पर बढ़ा गौरव रणदिवे का कद:मुख्यमंत्री ने बताया कार्यक्रम का सूत्रधार; मंत्री की टिप्पणी बनी चर्चा का विषय

रेप केस में समझौते का दबाव:अब पीड़िता को जहर देकर मारने की कोशिश

सास के चोरी जेवरात बहू ने इंस्टाग्राम पर खोज निकाले नौकरानी को किया गिरफ्तार:तीन साल से घर में काम कर रही थी; करीब 3 लाख का माल बरामद

देखिए वीडियो:गौ संरक्षण को लेकर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन; कलेक्टर कार्यालय पर धरने की चेतावनी, चार घंटे चला प्रदर्शन

निठारी कांड के आरोपी ने की आत्महत्या:चाय की दुकान चला रहा था; अंदर फांसी पर लटका मिला शव, पुलिस ने शुरू की जांच

नशे में कार दौड़ा रही महिला ने बाइक को मारी टक्कर:दोस्त गिरा, बेटे के सिर में चोट

फर्जी रौब:नशेड़ी चालक कार पर लगाकर घूम रहा था लाल-नीली बत्ती

दीपोत्सव में 12 साल का बटुक झुलसा:दीये जलाते समय हुआ हादसा; पिता ने बच्चों को बिना अनुमति लाने का लगाया आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!