मटके का पानी पीने से सरपंच सहित 4 की बिगड़ी तबीयत: बकरी के बच्चे की मौत; जहर मिलाने की आशंका
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, धार।
डही थाना क्षेत्र से घर के बाहर रखे मटके का पानी पीने के बाद ग्राम सरपंच सहित एक ही परिवार के चार लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। सभी को इलाज के लिए कुक्षी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बकरी के बच्चे की मौत
मटके का पानी पीने के बाद एक बकरी के बच्चे की मौत हो गई। घटना डही थाना क्षेत्र के ग्राम कलमानी की है। परिजनों ने आशंका जताई है कि परिवार की गैरमौजूदगी में किसी ने मटके के पानी में जहरीला पदार्थ मिला दिया होगा। हालांकि, पानी में जहर होने की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
खेत से लौटकर पिया पानी
परिजनों के मुताबिक, परिवार के सदस्य दिन में खेत पर काम करने गए थे। घर के बाहर हमेशा की तरह पीने के पानी से भरा मटका रखा हुआ था। खेत से काम करके लौटने के बाद परिवार के सदस्यों ने इसी मटके से पानी पिया। कुछ देर बाद एक-एक कर उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। अचानक हुई इस घटना से परिवार में अफरा-तफरी मच गई।
सरपंच सहित चार लोग अस्पताल में भर्ती
तबीयत बिगड़ने के बाद चारों लोगों को तत्काल कुक्षी के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। अस्पताल में भर्ती लोगों में अरविंद डोडवे (25), रेखा (21), संजूबाई (40) और ग्राम सरपंच मुन्ना शामिल हैं।
पानी में जहर की अभी पुष्टि नहीं
डही पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस पानी में जहरीला पदार्थ मिलाए जाने की आशंका सहित सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। पानी के नमूनों और अन्य साक्ष्यों की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि चारों लोगों की तबीयत किस वजह से बिगड़ी और बकरी के बच्चे की मौत का इससे कोई संबंध है या नहीं। घटना के बाद गांव में सनसनी का माहौल है।
संबंधित समाचार

सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज:मुख्यमंत्री ने किया मार्ग का औचक निरीक्षण; कहा- जनता के सहयोग से आसान हो रहा विकास का काम

आरएसएस का शाखा संगम:लाल परेड ग्राउंड में जुटे 30 हजार स्वयंसेवक; शारीरिक प्रदर्शन और घोष वादन भी

एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार:घेराबंदी कर पकड़ा; बड़ी मात्रा में नशा किया जब्त

कार्यक्रम खत्म, सड़कों पर जाम

अतिथि शिक्षकों का दर्द छलका:गिटार पर गाया; ‘लाखों डॉक्टर-इंजीनियर बनाए, आज हम ही फटेहाल’

‘अंधभक्त' शब्द के पीछे राहुल गांधी का असली निशाना क्या:छात्र और अंधभक्त में फर्क सिर्फ राजनीति नहीं; राहुल का तर्क कितना ठोस

गणेशजी संग विराजे पांच हनुमान मंदिर:शहर की वायरल प्रतिमा

छात्रों की गूंज के बाद बयानबाजी का दौर शुरू:भाजपा-कांग्रेस ने एक-दूसरे पर किए आक्रामक वार

पानी से भरे गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत:स्कूल की छुट्टी पर घर से खेलने निकला था; कपड़े मिलने के बाद चला पता

शहर का बड़ा गणपति:जहां हर दर्शन में बसती है सवा सौ साल पुरानी परंपरा

मरीज की मौत के बाद एमवायएच में हंगामा:परिजन ने सर्जरी विभाग के रेजिडेंट डॉक्टर से की हाथापाई; विरोध में डॉक्टरों ने कुछ देर रोका काम

देखिए वीडियो:मुख्यमंत्री बोले; करोड़ों श्रद्धालुओं की सुविधा हमारी जिम्मेदारी, नागरिकों के सहयोग से आसान हुआ सड़क चौड़ीकरण, नागरिकों ने फूल बरसाकर किया स्वागत

सीनियर्स से प्रताड़ित महिला डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास:एमजीएम मेडिकल कॉलेज का मामला

फ्लाईओवर से 75 फीट नीचे गिरी तेज रफ्तार BMW:3 युवकों की मौत; एक गंभीर

212 दुकानें बंद, व्यापारियों का प्रदर्शन जताया आक्रोश:फुटपाथ माफियाओं का जुलूस निकालो

गणेश उत्सव का पोस्टर फाड़ने को लेकर विवाद:दो पक्षों में मारपीट; चार लोगों पर केस दर्ज, छह थानों का पुलिस बल तैनात, चार लोगों के घायल होने की सूचना

सबूत देने के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस:फर्जी स्टाम्प मामले में पीड़ित का आरोप

देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज में पुलिस से नोकझोंक पर सियासत:पूर्व मंत्री बोले- तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है; राहुल गांधी का कार्यक्रम है, कई सिंघम आए और चले गए, ये इंदौर है प्यारे

मंत्री और नगर अध्यक्ष का कांग्रेस पर निशाना:‘छात्रों के बीच कार्यकर्ताओं को खड़ा करने की जरूरत क्यों पड़ी?’

छात्र को फर्जी बैंक कॉल का झांसा देकर साइबर ठगी:फर्जी वेबसाइट पर कराया लॉगिन; ओटीपी डालते ही ट्रांसफर हो गई रकम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!