एमडी ड्रग्स के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार: इवेंट्स के नाम पर करते थे सप्लाई; दो युवतियां भी गिरोह में शामिल-पब, बार और क्लब संचालकों की सक्रिय भूमिका के मिले सुराग, नेटवर्क का होगा खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कनाड़िया थाना क्षेत्र में पुलिस ने एमडी ड्रग्स की तस्करी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने भोपाल निवासी अबान शकील सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अबान शकील भोपाल के एक स्कूल में प्रिंसिपल बताया जा रहा है और लग्जरी लाइफस्टाइल का शौकीन है।
एमडी ड्रग्स की तस्करी करते थे
पुलिस के अनुसार आरोपी लग्जरी गाड़ियों का इस्तेमाल कर एमडी ड्रग्स की तस्करी करते थे। इस कार्रवाई में महेंद्र थार और फोर्ड इको स्पोर्ट कार जब्त की गई हैं।
मुख्य आरोपी से मिली गिरोह की कड़ी
थाना कनाड़िया पुलिस ने 12 जनवरी 2026 को अबान शकील को 5.15 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 29/26 दर्ज किया था। पूछताछ में उसने इंदौर निवासी वैभव उर्फ अरुण उर्फ बाबा शर्मा के बारे में जानकारी दी।
इसके बाद पुलिस ने डीपीएस स्कूल बायपास के पास संदिग्ध बिना नंबर की इको स्पोर्ट कार से वैभव उर्फ बाबा शर्मा (30) को दो युवतियों के साथ पकड़ लिया। तलाशी में वैभव और दोनों युवतियों के पास से एमडी ड्रग्स बरामद हुई।
दो युवतियां भी गिरोह में शामिल
गिरफ्तार युवतियों की पहचान नेहा झा उर्फ रिशु, निवासी अंधेरी ईस्ट मुंबई, अलीशा मसीह उर्फ जैनी, निवासी रतलाम के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि ये दोनों युवतियां क्लब, बार और हाई-प्रोफाइल पार्टियों में युवाओं को महंगे दामों पर एमडी ड्रग्स सप्लाई करती थीं।
इवेंट्स के नाम पर होती थी ड्रग्स की सप्लाई
पुलिस के मुताबिक आरोपी इवेंट्स कंपनी के नाम पर बड़ी पार्टियों का आयोजन करते थे, जहां रईस युवाओं को रिझाने और पुलिस चेकिंग से बचने के लिए युवतियों के जरिए ड्रग्स की सप्लाई की जाती थी। गिरोह के तार गोवा सहित कई अन्य राज्यों के क्लब और बार से जुड़े पाए गए हैं।
अब तक 15.95 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त
पुलिस ने आरोपियों से कुल 15.95 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की है। जिसमें अबान शकील से 5.15 ग्राम, वैभव उर्फ बाबा शर्मा से 5.1 ग्राम, नेहा उर्फ रिशु से 2.5 ग्राम, अलीशा उर्फ जैनी से 3.24 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की है। जब्त एमडी ड्रग्स की अनुमानित कीमत करीब 32 लाख रुपए बताई जा रही है।
एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज
चारों आरोपियों के खिलाफ थाना कनाड़िया में अपराध क्रमांक 37/2025 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस रिमांड लेकर ड्रग्स की सप्लाई चेन, सोर्स और शहर के बार–क्लब संचालकों की भूमिका को लेकर विस्तृत पूछताछ की जाएगी।
लगातार जारी है अभियान
इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।
खुलासा फर्स्ट लगातार कर रहा है खुलासा
खुलासा फर्स्ट एमडी ड्रग्स से जुड़े इस चर्चित मामले में लगातार खुलासा कर रहा है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!