तालाब में डूबने से चार बच्चों की मौत: गांव में मचा कोहराम; परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, प्रयागराज।
शहर में बुधवार को हुए एक हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के केशवपुर कुसुआ गांव में एक तालाब में डूबने से चार मासूमों की दर्दनाक मौत हो गई।
खेलते-खेलते मौत के मुंह में समा गए बच्चे
इस घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव के ही निवासी एक बच्चे के साथ तीन अन्य बच्चे तालाब के किनारे खेल रहे थे।
इसी दौरान सभी अचानक तालाब में उतर गए या फिसलकर गहरे पानी में चले गए। किसी को संभलने का मौका नहीं मिला और चारों की मौके पर ही जान चली गई।
तालाब किनारे मिले कपड़े और चप्पल
घटना स्थल पर बच्चों के कपड़े और चप्पल तालाब के पास पड़े मिले, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वे नहाने या खेलते समय पानी में उतरे होंगे। काफी देर तक जब बच्चे घर नहीं लौटे, तब ग्रामीणों को अनहोनी की आशंका हुई।
इन बच्चों की गई जान
इस दर्दनाक हादसे में प्रतीक सोनकर (12 वर्ष), पुत्र प्रदीप सोनकर, प्रिंस सोनकर (10 वर्ष), पुत्र प्रदीप सोनकर, करण सोनकर (19 वर्ष), पुत्र राजेश सोनकर, प्रियांशु सोनकर (11 वर्ष), पुत्र स्व. संदीप सोनकर की मौत हुई है। चारों मृतक एक ही गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।
मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही सल्लाहपुर पुलिस चौकी और पुरामुफ्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को तालाब से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। गुस्साए परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।
संबंधित समाचार

भीषण सड़क हादसा:ट्रेलर में पीछे से घुसी बोलेरो; 6 लोगों की मौके पर ही मौत

हाईकोर्ट में पुलिस की ‘महंगी मशीन’ का खुला राज:वकील ने दिखा दी ऑनलाइन कीमत

बंधक प्लॉट बेचकर खरीदारों से लाखों की ठगी:50 से ज्यादा भूखंड जांच के दायरे में; 4 बिल्डरों पर केस दर्ज

देखिए वीडियो, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान पथराव:पुलिस ने संभाला मोर्चा; दो घायल

पुलिस कार्रवाई के दौरान मची भगदड़:नदी में कूदे लोग; कई की डूबने से मौत

नियमितीकरण की मांग पर सफाईकर्मियों का दूसरे दिन भी प्रदर्शन:निगम मुख्यालय का घेराव; गेट पर बैठे कर्मचारी बोले- मांग पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

देखिये वीडियो, रोड पर चलती सरकारी बस में अचानक लगी आग:मौके पर मची अफरा-तफरी; जनहानि की सूचना नहीं

16 वर्षीय छात्र की मौत:स्कूल बस पकड़ने के दौरान अचानक जमीन पर गिरा; कार्डियक अरेस्ट से गई जान

दूषित पानीकांड की जांच रिपोर्ट से मचा बवाल:टेंडर से पाइपलाइन तक कई स्तरों पर लापरवाही; इतने दिनों की देरी पर उठे सवाल

मौसम ने बिगाड़ी लोगों की सेहत:वायरल के सैकड़ों मरीज रोज पहुंच रहे अस्पताल; एक्सपर्ट्स ने दी ये सलाह

धू-धूकर जलती कार में हुए जोरदार धमाके:धुआं निकलते ही चालक ने रोकी गाड़ी; तीनों सवार कूदकर बचे

कचरा गाड़ी की चपेट में आई 10 साल की बच्ची:पैर पर चढ़ा पहिया; सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद हुआ खुलासा

देखिए वीडियो, ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’ में दिखा आक्रोश:सड़क पर बैठे विपक्षी सांसद; इस नेता के हाथ में पोस्टर- ‘ज्ञानेश, इट्स डन ब्रो’

देखिए वीडियो, 3 साल से अटकी आरई-2 की राह हुई साफ:इतने बाधक निर्माण हटाने की कार्रवाई; इतने लोग गिरफ्तार, मीडियाकर्मियों को रोका

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!