बच्चों के झगड़े में बाप को गोली मारने वाले चार आरोपी गिरफ्तार: खजराना में रातभर चली दबिश; भागते वक्त चोटिल हुए बदमाश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खजराना थाना क्षेत्र के अशरफी नगर में बच्चों के झगड़े के बाद चार युवकों ने मिलकर एक युवक पर देशी कट्टे से फायर कर दिया। गोली युवक के पैर में लगी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रातभर छापेमारी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। भागने की कोशिश में आरोपियों को चोट भी आई है।
टीआई मनोज सेंधव के मुताबिक घटना परसों रात अशरफी नगर खजराना की है। यहां वसीम खान के बच्चों का पड़ोसी इरशाद उर्फ गोलू खान के बच्चों से विवाद हो गया था। देखते ही देखते बच्चों का झगड़ा बड़ों तक पहुंच गया और माहौल तनावपूर्ण हो गया।
विवाद बढ़ने पर इरशाद उर्फ गोलू (24), उसका भाई सोहेल पिता निसार, दोस्त यासीन पिता महमूद (24) और निसार उर्फ छोटू मौके पर पहुंचे। पहले सभी ने गालीगलौज की और फिर एक आरोपी ने देशी कट्टे से फायर कर दिया।
गोली वसीम खान के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद घायल के दोस्त सोनू बबलू खान (28) की शिकायत पर खजराना पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया।
विशेष टीम गठित की थी: टीआई सेंधव ने बताया कि घटना के बाद आरोपियों की तलाश में विशेष टीम गठित की गई थी। पुलिस ने सबसे पहले इरशाद उर्फ गोलू को पकड़ा। उससे पूछताछ के बाद रातभर अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर बाकी तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल देशी कट्टा भी जब्त कर लिया है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार कहां से खरीदा था और इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो नहीं है। साथ ही आरोपियों के रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!