खबर
Top News

इस शहर में डिफेंस फैक्ट्री का शिलान्यास: मिसाइल, गोला-बारूद और हाईटेक हथियार बनेंगे; 10 हजार रोजगार के अवसर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 जुलाई 2026, 5:38 pm
शेयर करें:
इस शहर में डिफेंस फैक्ट्री का शिलान्यास

खुलासा फर्स्ट, शिवपुरी।
मध्य प्रदेश के शिवपुरी में रविवार को 2,500 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का शिलान्यास किया गया।

इस अत्याधुनिक रक्षा उत्पादन इकाई में गोला-बारूद, हाईटेक हथियार, मिसाइल सिस्टम और अन्य रक्षा उपकरणों का निर्माण किया जाएगा। परियोजना से स्थानीय स्तर पर लगभग 10 हजार प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित होने की उम्मीद है।

प्रदेश में 1.10 लाख करोड़ रुपए के निवेश की घोषणा
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अदाणी समूह के निदेशक जीत अदाणी ने कहा कि समूह ने मध्य प्रदेश में 1.10 लाख करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की है।

2030 तक करीब 1.20 लाख रोजगार उपलब्ध कराना लक्ष्य
यह निवेश पंप हाइड्रो स्टोरेज, सीमेंट, माइनिंग, लॉजिस्टिक्स और थर्मल एनर्जी सहित विभिन्न क्षेत्रों में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समूह का लक्ष्य 2030 तक प्रदेश में करीब 1.20 लाख रोजगार उपलब्ध कराना है।

सिंधिया बोले- देश की रक्षा में निभाएगा अहम भूमिका
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि शिवपुरी में बनने वाली यह फैक्ट्री देश की रक्षा क्षमताओं को और मजबूत करेगी।

उन्होंने कहा कि यहां तैयार होने वाले हथियार और गोला-बारूद भारतीय सुरक्षा बलों की ताकत बढ़ाएंगे और देश की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। अपने संबोधन में उन्होंने शिवपुरी के विकास से जुड़ी चार प्रमुख मांगें भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं।

मुख्यमंत्री ने की कई विकास परियोजनाओं की घोषणा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंधिया की मांगों को स्वीकार करते हुए शिवपुरी के लिए कई विकास परियोजनाओं की घोषणा की।

100 फीट से अधिक ऊंची भगवान शिव की प्रतिमा होगी स्थापित
उन्होंने 100 फीट से अधिक ऊंची भगवान शिव की प्रतिमा स्थापित करने, करीब 120 करोड़ रुपये की सड़क परियोजना।

नई तहसील की स्वीकृति तथा राजमाता विजयाराजे सिंधिया मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशियलिटी सुविधाएं, कार्डियोलॉजी विभाग और सीटी स्कैन जैसी स्वास्थ्य सेवाएं शुरू करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार शिवपुरी को औद्योगिक और बुनियादी ढांचे के विकास का महत्वपूर्ण केंद्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

हथियारों और मिसाइलों की प्रदर्शनी भी देखी
शिलान्यास समारोह से पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रदर्शनी में रखे विभिन्न रक्षा उपकरणों, मिसाइल प्रणालियों और हथियारों का अवलोकन किया।

अधिकारियों ने उन्हें प्रस्तावित संयंत्र में बनने वाले रक्षा उत्पादों, उनकी तकनीक और उत्पादन क्षमता की जानकारी दी।

NH-27 के किनारे बनेगी फैक्ट्री
यह डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट शिवपुरी जिले के पाली गांव में नेशनल हाईवे-27 के किनारे स्थापित किया जाएगा।

सरकार का मानना है कि इस परियोजना से रक्षा उत्पादन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ स्थानीय उद्योग, निवेश और रोजगार के नए अवसर भी विकसित होंगे।

शिलान्यास समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, अदाणी समूह के निदेशक करण अदाणी, जीत अदाणी तथा प्रशासन और उद्योग जगत के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

60 लाख बकाया के बावजूद पटाखा बाजार को जमीन
Top News

60 लाख बकाया के बावजूद पटाखा बाजार को जमीन:विवादित भूमि पर अनुमति का सवाल

6 minutes ago
भारत-वेस्टइंडीज T20 की तैयारी तेज
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 की तैयारी तेज:मैच से पहले वेस्टइंडीज टीम ने की ये डिमांड

6 minutes ago
सनकी आशिक ने महिला को दी धमकी
Top News

सनकी आशिक ने महिला को दी धमकी:दोस्ती के बाद बनाया शादी का दबाव; आरोपी हिरासत में

11 minutes ago
सड़क पर उतरे छात्र
Top News

सड़क पर उतरे छात्र:टीचर पर लगाए ये गंभीर आरोप; DEO बोले- विभागीय जांच शुरू

22 minutes ago
सोशल मीडिया पर दोस्ती करना पड़ा भारी
Top News

सोशल मीडिया पर दोस्ती करना पड़ा भारी:50 से ज्यादा महिलाओं के बनाए आपत्तिजनक वीडियो; ASI-डॉक्टर और साध्वी भी हुई शिकार

about 1 hour ago
सोनोग्राफी का संदिग्ध खेल या घोर लापरवाही
Top News

सोनोग्राफी का संदिग्ध खेल या घोर लापरवाही:श्रीकृष्ण डायग्नोस्टिक सेंटर पर सील ठोंकने की मांग

about 1 hour ago
CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से राहत
Top News

CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से राहत:निलंबन की मांग खारिज; चुनाव आयोग से मांगा जवाब

about 1 hour ago
ड्रग्स के खिलाफ बजा बिगुल
Top News

ड्रग्स के खिलाफ बजा बिगुल:पक्का इंदौरी अखबार ‘खुलासा फर्स्ट’ को ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में मिला देश के गृहमंत्री का साथ

about 1 hour ago
अज्ञात वायरस से लैब कर्मचारी की मौत
Top News

अज्ञात वायरस से लैब कर्मचारी की मौत:200 लोग क्वारंटीन; सैंपल वाली टेस्ट ट्यूब टूटने से फैली दहशत, जानिए कितना है खतरनाक

about 1 hour ago
राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
Top News

राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र:की ये मांग; आंदोलन और भूख हड़ताल का भी किया जिक्र

about 2 hours ago
नगर निगम पर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन
Top News

नगर निगम पर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:इन मांगों को लेकर धरने पर बैठे; काम बंद करने की दी चेतावनी

about 2 hours ago
सीएम का दिखा मजाकिया अंदाज
Top News

सीएम का दिखा मजाकिया अंदाज:कहा- मुख्यमंत्री बनते ही पता चला इतनी भारी मार पड़ती है; लाड़ली बहना ही बहुत महंगी पड़ गई

about 2 hours ago
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का राहुल गांधी पर निशाना
Top News

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का राहुल गांधी पर निशाना:बोले- चुनाव हारने का रिकॉर्ड; जनता में भ्रम पैदा कर रही कांग्रेस

about 3 hours ago
सरकारी लोन दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
Top News

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रिटायर्ड एसआई को ठगा; प्रोसेसिंग के नाम पर ऐंठे रुपए

about 3 hours ago
पहली बार आधुनिक रोलर से तैयार होगी पिच
Top News

पहली बार आधुनिक रोलर से तैयार होगी पिच:मैच से पहले रोलर स्टेडियम पहुंचे; जानिए क्या होगा बदलाव

about 3 hours ago
तीन अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत
Top News

तीन अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत:मेट्रो डिवाइडर से टकराकर व्यापारी की गई जान; प्रॉपर्टी ब्रोकर का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

about 3 hours ago
भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश
Top News

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

about 21 hours ago
फिर लड़कों से आगे बेटियां
Top News

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

about 21 hours ago
चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे
Top News

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

about 21 hours ago
अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी
Top News

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!