मारुति पैलेस में नलों से आ रहा बदबूदार पानी: पार्षद बेपरवाह; सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत बंद कराने का बना रहे दबाव
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के वार्ड क्रमांक 01 स्थित मारुति पैलेस कॉलोनी (जोन 16) के सैकड़ों परिवार इन दिनों नगर निगम की घोर लापरवाही के कारण नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। संतोष सांखला, मानसिंह सिसोदिया, रामविलास राय खेड़े, लद्दी बाई तोमर, गुलाब सैनी, वर्षा पटेल और भगवान सिंह राजपूत सहित क्षेत्र के निवासियों के घरों में नलों से बेहद गंदा और दूषित पानी आ रहा है।
यह पानी इतना बदबूदार है कि इसे पीना तो दूर, नहाने के उपयोग में भी नहीं लिया जा सकता। स्वच्छता में नंबर वन का दावा करने वाले शहर के जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर समस्या पर पूरी तरह मौन साधे हुए हैं।
रहवासियों ने बताया कि उन्होंने क्षेत्रीय पार्षद महेश चौधरी के कार्यालय के कई चक्कर लगाए, लेकिन जनता की समस्या सुनने के बजाय उन्हें अनसुना कर दिया गया। जनप्रतिनिधियों की यह उदासीनता कॉलोनी के लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। नगर निगम की कार्यप्रणाली इस कदर गिर चुकी है कि सीएम हेल्पलाइन पर की गई शिकायतों का भी समाधान करने के बजाय उसमें फर्जीवाड़ा किया जा रहा है।
झूठी निराकरण रिपोर्ट सबमिट कर रहे... पीड़ित संतोष सांखला के अनुसार जब रहवासी सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराते हैं तो नगर निगम के हेल्पलाइन प्रभारी फोन कर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाते हैं। अधिकारी यह झांसा देते हैं कि अभी बंद कर दो, दो दिन बाद काम हो जाएगा, लेकिन समाधान कभी नहीं होता।
निगम के कर्मचारी बिना काम किए पोर्टल पर झूठी निराकरण रिपोर्ट सबमिट कर रहे हैं। जनता की शिकायतों को डरा-धमकाकर बंद कराना नगर निगम की तानाशाही को दर्शाता है अगर जल्द ही दूषित पानी की आपूर्ति बंद नहीं हुई और सुधार नहीं किया गया तो क्षेत्र की जनता बड़े आंदोलन के लिए विवश होगी।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!