पूर्व सीएम का हमला: दान चोरी मामले में इन पर हो एफआईआर; गांव-गांव जाएगी कांग्रेस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने शनिवार को उज्जैन में आयोजित प्रेस वार्ता में राम मंदिर से जुड़े कथित दान चोरी मामले को लेकर केंद्र सरकार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद पर तीखा हमला बोला।
उन्होंने राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग करते हुए कहा कि यदि आरोप सही हैं तो निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।दिग्विजय सिंह ने कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट का गठन केंद्र सरकार द्वारा किया गया है, इसलिए ट्रस्ट की जवाबदेही भी तय होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि दान से जुड़े मामले में पारदर्शिता नहीं बरती गई और इसकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है।
मुद्दे को प्रदेशभर में उठाएंगे
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को प्रदेशभर में उठाएगी। उनके अनुसार उज्जैन जिले की 609 ग्राम पंचायतों में कांग्रेस ने दल और मंडल स्तर पर समितियां बनाई हैं, जो घर-घर जाकर लोगों को कथित दान चोरी प्रकरण की जानकारी देंगी।
संघ और विहिप पर भी लगाए आरोप
प्रेस वार्ता के दौरान दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि संघ और विहिप का ध्यान धार्मिक कार्यों से अधिक सत्ता की राजनीति पर है। उन्होंने कहा कि चंपत राय के खिलाफ लगे आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषी पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।
प्राण-प्रतिष्ठा समारोह पर भी उठाए सवाल
दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह की परंपराओं को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि धार्मिक अनुष्ठान परंपरागत रीति-रिवाजों के अनुरूप नहीं हुए और इस पूरे मामले की भी समीक्षा होनी चाहिए।
महाकाल मंदिर की व्यवस्था और जमीन विवाद पर निशाना
महाकाल मंदिर की व्यवस्थाओं को लेकर भी उन्होंने राज्य सरकार पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि मंदिर की जमीन पर वर्षों पहले संघ से जुड़ी संस्था को भूमि आवंटित की गई थी और इस मामले को लेकर वे पहले भी अदालत का दरवाजा खटखटा चुके हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मंदिर परिसर और व्यवस्थाओं में साधु-संतों की अपेक्षा अन्य संगठनों का प्रभाव बढ़ गया है।
जमीन घोटाले के दस्तावेज दिखाने का दावा
प्रेस वार्ता में दिग्विजय सिंह ने कुछ दस्तावेज और फाइलें दिखाते हुए दावा किया कि उनके पास कथित जमीन घोटाले से जुड़े नए दस्तावेज आए हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने से पहले वे किसी व्यक्ति का नाम सार्वजनिक नहीं करेंगे। जांच पूरी होने के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
सीएम मोहन यादव को दी सलाह
दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को संबोधित करते हुए कहा कि उनके पास कई विभाग हैं और अधिकारियों की गड़बड़ियों की जवाबदेही अंततः मुख्यमंत्री पर ही आएगी। उन्होंने सरकार से प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की अपील की।
संबंधित समाचार

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:6 की मौत; कई लोग घायल

राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना:बोले- वोट चोरी की; नियुक्ति के समय ही किया था विरोध, सरकार ने उन्हें कानून से ऊपर रखा

देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर की धार्मिक-प्राकृतिक विरासत बचाने की मांग:अधिवक्ताओं ने संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन; इसको लेकर जताई चिंता

चौड़ाई कांड के बाद बदला मंत्री का अंदाज:पौधारोपण कार्यक्रम में कहा- मीडिया से बात नहीं करूंगा; पढ़ा लिखित भाषण

रफ्तार का कहर:पेड़ से टकराई कार; 2 युवकों की मौत

अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त:0.550 हेक्टेयर भूमि से हटाया अतिक्रमण; आरोपियों पर दर्ज है एफआईआर

कॉकरोच पार्टी ने दी आंदोलन की चेतावनी:मुख्य चुनाव आयुक्त से 48 घंटे में इस्तीफा मांगा; लगाए ये गंभीर आरोप

नशे के नेटवर्क का हुआ खुलासा:ड्रग्स के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार; फ्लैट में हुए युवक-युवतियों के विवाद की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

मिट्टी से मन तक की यात्रा:प्रतिमा की अनुपस्थिति में बप्पा की उपस्थिति

बैंक के पूर्व मैनेजर पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप:ग्राहक को स्कीम में निवेश का दिया झांसा; दोस्त के खाते में ट्रांसफर कर हड़पे रुपए

अनंत चतुर्दशी से पहले पुलिस कमिश्नर आए एक्शन मोड में:नानू, गोलू, काला और दाऊ सहित 7 पर निर्बंधन आदेश

NBEMS ने जारी किया नीट पीजी रिजल्ट:लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म; यहां चेक करें अपना परिणाम

विधायक उषा ठाकुर बताएं लाखों लड़कियों का आंकड़ा उनके पास कहां से आया है:महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी का पलटवार

एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत से फैली सनसनी:पेड़ पर फंदे से लटका मिला महिला का शव; कुएं से दो बच्चों की लाशें बरामद

झूठा निकला पं. धीरेंद्र शास्त्री का ‘पुत्र योग’ संबंधी पर्चा

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में जिंदा जले 9 यात्री:20 से अधिक मुसाफिरों ने कूदकर जान बचाई

8 महीने बाद एमपी भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी

अमेरिका की धरती पर इंदौर के भविष्य का हो रहा मंथन:महापौर पुष्यमित्र भार्गव का तीन सप्ताह का अमेरिकी दौरा; हार्वर्ड से एआई गवर्नेंस तक, ‘विजन-2030’ के लिए वैश्विक अनुभव जुटाने की पहल

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन:मुख्य निर्वाचन कार्यालय को घेरने का ऐलान; बीजेपी बोली- हार की हताशा में लगाए जा रहे आरोप

अधिकतर लोग ‘काहे खुमर रई’ को समझ रहे ‘काहे को मर रई...’
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!